विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी कांग्रेस आलाकमान से मुलाक़ात करने कल 23 जून को सुबह 10:00 बजे की फ़्लाइट से दिल्ली जाएँगें।जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी को लेकर हमारी पार्टी की पुरी कोशिश है कि महागठबंधन मज़बूत रहे ।
हम महागठबंधन में मज़बूती के साथ हैं । को-आर्डिनेशन कमिटी बनाने की माँग आज भी बरक़रार है । NDA में जाने की अभी कोई संभावना नहीं । हम 25 जून का इंतेजार कर रहें हैं,उसके बाद कोई फ़ैसला लिया जाएगा साथ ही कि किसी गरीब कार्यकर्ता को MLC का उम्मीदवार बनाए महागठबंधन।
मालूम हो कि हम सुप्रीमो श्री मांझी लगातार समन्वय समिति के गठन की मांग कर रहे हैं । राजद द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्य मंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने इसे नकार दिया था और कहा था कि वो राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन महागठबंधन के नहीं ।ऐसे में महागठबंधन के भविष्य को लेकर अभी से तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है ।