दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लगवाया कोरोना का टीका

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण के दूसरे दिन यानी आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल दिल्ली हार्ट एंड लंग्स इंस्टीट्यूट में 250 रुपए देकर वैक्सीन का पहला डोज लिया। स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनकी पत्नी ने भी टीका लगवाया।


आज सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी टीके लगेंगे। इसके साथ कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी आज ही वैक्सीन लगवा सकते हैं। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने टीके लगवाए थे।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य मंत्रियों ने भी टीका लिया है। 
सोमवार से देशभर में शुरू हुए वैक्सीनेशन के फेज में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। देश में 25 लाख लोगों ने टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, इनमें से 6.44 लाख लोगों को सोमवार को ही अपॉइंटमेंट मिल गया।