विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज खगड़िया से शुरू किए गए गरीब कल्याण रोजगार अभियान से बिहार को अत्यधिक फायदा होने की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया में अपने आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण अन्य राज्यों में मेहनत मजदूरी करने वाले श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया गया। बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित होने वाला है।

इस अभियान से ना केवल लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि इससे गांव की आधारभूत संरचना का भी विकास होगा। वास्तव में यह अभियान बिहार की आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होने वाला है। अभियान के बारे में बताते हुए श्री जायसवाल ने कहा की 125 दिनों तक चलने वाली योजना देश के 116 जिलों में चलेगी। जिनमें बिहार के 32 जिले शामिल हैं।
यह वह जिले हैं जहां लॉक डाउन के समय सबसे अधिक श्रमिक वापस आए हैं। 50 हजार करोड़ की लागत वाली इस अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों के लिए 25 तरह के कार्य के विकल्प मुहैया कराए जाएंगे। जिन्हें 12 विभिन्न मंत्रालयों और विभागों जैसे ग्रामीण विकास पंचायती राज, सड़क परिवहन और हाईवे, खनन, पेयजल व सेनिटेशन आदि के जरिए संचालित किया जाएगा। भाजपा के अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह अभियान एक तरफ से आपदा में अवसर के समान है। इससे न केवल लोगों को अपने गृह जिलों में रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। बल्कि इससे पलायन पर भी रोक लगेगी।
इस अभियान का फायदा अधिक-से-अधिक लोगों तक जल्द-से-जल्द पहुंच सके। इसके लिए अभियान मिशन मोड में चलाया जाएगा। इस प्रयास का एक ही उद्देश्य है कि हमारे गांव और गरीब अपने दम पर खड़े हो सकें और हमारे किसी गरीब, मजदूर, किसान को किसी के सहारे की जरूरत ना पड़े। मोदी सरकार की कार्यशैली को देखते हुए इस अभियान के सुखद व सकारात्मक परिणाम निश्चित है। उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सरार्फ, भाजपा प्रदेश मीडिया अध्यक्ष सह सांसद मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा आदि शामिल रहे।