किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मारपीट के एक मामले में आरोपित मोहन प्रसाद सिंह को दिघलबैंक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । मालूम हो कि आरोपी पर दिघलबैंक थाना में मामला दर्ज था थाना अध्यक्ष आरिज एकहाम ने बताया कि विक्षिप्त अनिल हेंब्रम पिता सुंदर हेंब्रम जादू टोला निवासी जो कि मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण इधर-उधर घूमते रहता था ,2 दिन पूर्व रात्रि में वह मोहमारी गांव में घूम रहा था तभी मोहामारी गांव निवासी मोहन प्रसाद सिंह पिता की चिहरू लाल सिंह ने उसे चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया,
जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया घायल व्यक्ति का इलाज अभी सिलीगुड़ी में किया जा रहा है ।थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिवार वालों ने मारपीट करने वाले व्यक्ति से इलाज कराने की बात कही तो वह मुकर गया, जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया ।
थानाध्यक्ष आरिज अहकाम ने बताया कि दिघलबैंक थाना कांड संख्या 114/20 धारा 147,149,341,342,323,भाद वी के प्राथिमिक अभियुक्त मोहन प्रसाद सिंह,उम्र 45 पिता चिहारु लाल सिंह, साकिन मोहामारी थाना दिघलबैंक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।