किशनगंज :महानन्दा नदी में उफान । ग्रामीणों में दहशत

किशनगंज /इरफान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत शनिवार सुबह से ही महानन्दा तथा डोंक नदी का जलस्तर में बृद्धि हो रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है । जानकारी के मुताबिक महानन्दा नदी काफी तेजी से बढ़ रही है। जबकी डोंक नदी की गति धीमी है।

नदियों का पानी बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में बैचेनी भी बढ़ रही है। वहीं प्रशासन बाढ़ की आशंकाओं को लेकर काफी मुस्तेद है।

सम्भावित बाढ़ पीड़ितों के लिए आपदा सहायता हेतु बाढ़ प्रभावित लोंगो की सूची तैयार कर ली गई है। ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों का भी अंचल स्तर से चिन्हित कर ली गई है।बीडीओ शशि शौरभ मणी सीओ बिन्द्र कुमार सिहं सहित अन्य पदाधिकारियों ने महानन्दा, डोक नदी का दौरा किया है एवं स्थिति पर निगरानी रहे हुए हैं