किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बहादुरगंज नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार के दिन मुख्य पार्षद सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में सशक्त कमिटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान नगर पंचायत बहादुरगंज में सीएफएमएस का कार्य हेतु एक लैपटॉप क्रय करने हेतु चर्चा की गई ।
वहीं विगत कई माह से अर्धनिर्मित पार्क के जीर्णोद्धार,एव ओपन जिम निर्माण हेतु भी विस्तार से चर्चा की गई ।बैठक में जहाँन अली बस टर्मिनल का जीर्णोद्धार सम्बंधित चर्चा भी विस्तार पूर्वक किया गया साथ ही ठोस अपशिष्ट कचड़ा प्रबंधन व्यवस्था हेतु 02एकड़ चिन्हित जमीन का बाउंडरी वाल निर्माण हेतु भी चर्चा की गई ।

राजस्व वसूली पर भी विस्तार से चर्चा की गई, नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डों में जलजमाव की समस्या से आमजनो को निजात दिलाने एवं जलनिकासी की व्यवस्था हेतु मामले पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवम अन्य कई मामलों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जल्द ही सभी मामलों का निष्पादन करने की बात भी कही गई।
बैठक में मुख्य रूप से मुख्य पार्षद सुमित्रा देवी,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास,नगर उपाध्यक्ष मो सफरुल सहित नगर सशक्त कमिटी के सदस्य मौजूद रहे।