किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला धान अधिप्राप्ति/जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई।इस बैठक में पीडीएस विक्रेता के द्वारा खाद्यान्न उठाव व वितरण,सीएमआर गोदाम से खाद्यान्न उठाव,किरासन तेल उठाव व वितरण,पीडीएस दुकानों के निरीक्षण,राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदन व नए राशन कार्ड वितरण ,अवैध एलपीजी,आरटीपीएस मामला समेत धान अधिप्राप्ति तथा अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा हुई।
डीएम के द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर अनुमंडल एवं प्रखंडवार गहन समीक्षा की गई। सभी मार्केटिंग ऑफिसर तथा सभी सहायक गोदाम प्रबंधक भौतिक रूप से कार्यालय कक्ष में उपस्थित थे।
समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न आपूर्ति हेतु खाद्यान्न का उठाव व वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही करने वाले जन वितरण प्रणाली दुकानदार को चिन्हित कर के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।किसी भी परिस्थिति में उठाव एवम् वितरण में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।खाद्यान्न उठाव के तुरंत बाद वितरण करना सुनिश्चित करें। पीडीएस डीलर के विरुद्ध आवश्यकता अनुसार लाइसेंस रद्द करने हेतु नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
किरासान तेल के उठाव व वितरण तथा राशन कार्ड वितरण की समीक्षा कर डीएम ने आवश्यक निर्देश एसडीएम को दिया। साथ ही,डीएम के द्वारा पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण,नया राशन कार्ड बीडीओ से अनुसंशा सहित प्राप्त कर स्वीकृति देने,सभी मार्केटिंग अफसर के कार्यों के सतत रूप से अनुश्रवण का निर्देश एसडीएम को दिया गया।
धान अधिप्राप्ति के संबंध में जिलाधिकारी के द्वारा धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य 60000/-mt को प्राप्त करने हेतु अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 24 फरवरी को गठित जांच दल सभी पैक्स की गहन जांच करें तथा धान अधिप्राप्ति,सीएमआर उठाव तथा गोदाम को भेजे गए सीएमआर की गहन जाच करते हुए उसकी वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफ उपलब्ध कराएं। धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करें। जिला सहकारिता पदाधिकारी को लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
सभी पैक्स का टैगिंग राइस मिल से किया जा चुका है,तद्नुसार सीएमआर उठाव प्राथमिकता के रूप में करने के बिन्दु पर समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अग्रिम सीएमआर उठाव , स्वीकृत्यादेश के विरुद्ध अग्रिम सीएमआर निर्गत आदि खाद्य निगम के गोदाम के स्तर पर किए जाने के बिन्दु पर समीक्षा हुई।साथ ही,जिलाधिकारी ने सभी टैग मिलो के द्वारा धान खरीदी,सीएमआर निर्गत करने के बिन्दु पर 25 फरवरी को जांच दल के द्वारा जांच कराने हेतू जांच दल गठन करने का निर्देश प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया ।समीक्षा बैठक में कोचाधामन के मार्केटिंग अफसर अनुपस्थित थे, डीएम ने कारण पृच्छा करने तथा तत्काल वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।टास्क फोर्स की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी,डीएम/एसएफसी एवं संबंधित पदाधिकारी,सभी सहायक गोदाम प्रबंधक व अन्य मौजूद थे।