किशनगंज :टेढ़ागाछ के नदियों का जलस्तर में वृद्धि जन जीवन अस्त व्यस्त

किशनगंज/विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़ागाछ नेपाल की ताराई क्षेत्र में इन दिनों हो रही लगातार  बारिस और जल अधिग्रहण क्षेत्र से छोड़े गए पानी से प्रखण्ड क्षेत्र के नदियों का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।रेतुआ व कनकई नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने से टेढ़ागाछ के दर्जनों गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया।

निचले भूभाग में नदियों का पानी भरने लगा है।जिससे आसपास के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गए हैं।यहाँ बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है।धवेली पंचायत के दर्जन टोला में रेतुआ नदी का पानी घुस गया है।इधर हवाकोल,चिल्हानियाँ, कालपीर,मटियारी,डाकपोखर, धवेली,भोरहा,बैगना पंचायतों के दर्जनों गाँव  में अभी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

नदियों के जलस्तर बढ़ने के करण कई जगह मुख्य सड़क कटने के कगार पर है।

टेढ़ागाछ के धवेली पंचायत स्थित दर्जनों टोला में घुसा बाढ़ का पानी

रेतुआ नदी के उफान से धपर टोला, ठौआपाड़ा, खुरखुडिया,खजूरबाड़ी,बभनगामा, बेतबाड़ी, चिल्हनियाँ,कोठी टोला, देवरी, सुहिया हाट टोला सहित दर्जनों गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया है।वहीं कनकई नदी का पानी मटियारी के माली टोला, सुन्दरबाड़ी, सिरनियाँ, हड़हड़िया,बाभन टोली, बालुआडांगी में घुसने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

कनकई नदी के भीषण कटाव से माली टोला में दर्जनों परिवारों पूर्व में भी बेघर हो चुके हैं,फिर बाद के कारण कटाव की स्थिति बरकरार है। ज्ञात हो कि 12 जुलाई की बाढ़ के बाद से अबतक 79 घर कनकई नदी में विलीन हो गया।