किशनगंज :टेढ़ागाछ बीडीओ एवं सीओ ने प्रखंड के हाट बाजार का किया दौरा , कोविड-19 गाइडलाइन की दुकानदारों को दी जानकारी

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत के हाट बाजारों को टेढागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अजय चौधरी ने बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रखंड के विभिन्न हाट बाजार व चौक चौराहों का दौरा किया, और दुकानदारों को 6:00 बजे शाम तक दुकान बंद करने का निर्देश दिया, कहीं भी दुकान खुला दिखाई दिया उसका शटर गिराया, जिसमें मुख्य रुप से टेढ़ागाछ, मटियारी, झाला चौक, रामपुर चौक , फुटानी चौक, इत्यादि जगह के हाट बाजार का दौरा किया और दुकानदारों को 6:00 बजे के बाद दुकान नहीं खुलने के लिए अपील किया ।

ज्ञात हो कि बिहार सरकार की कोविड-19 महामारी गाइडलाइन के मुताबिक सुबह 6:00 बजे से शाम तक ही दुकानदार अपनी दुकान को खोल सकते हैं उसके बाद दुकान को बंद रखना है। और शाम के 9:00 बजे से सुबह 5 बजे तक तक नाइट कर्फ्यू का भी लोगों को पालन करना होगा इसी आदेश को लेकर टेढ़ागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित अंचलाधिकारी अजय चौधरी अपने दल बल के साथ प्रखंड के विभिन्न हाट बाजारों का दौरा किया और दुकानदारों के दुकान को बंद करवाया ज्ञात हो कि कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार जिले में बढ़ रहा है। इसी को लेकर प्रशासन के तरफ से लगातार चेकिंग अभियान ,और फ्लैग मार्च किया जा रहा है और लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है।