- शुक्रवार तक एक्टिव केस की कुल संख्या है 1385, 122 नए कोरोना पॉजिटिव केस
- गुरुवार तक कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 447730 लोगों का सैम्पल
- कोरोना संक्रमण को हराने के लिए टीकाकरण एवं नियमों का पालन अनिवार्य
किशनगंज /प्रतिनिधि
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग जीतकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिले के सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर से जिले में कुल 122 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 84 पुरुष और 41 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में 60 एवं होम आइसोलेशन में शुक्रवार तक कुल 1325 मरीज भर्ती हुए। उन्होंने बताया कि जिले में गुरुवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 447730 लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें से अभी कुल 9026 व्यक्ति संक्रमित पाए गये है वही 7618 व्यक्ति संक्रमण से लड़कर ठीक भी हुए है । जिले संक्रमण का पोसिटिवटी रेट 2.0 एवं 15.3 % एक्टिव केस है वही जिले की रिकवरी रेट 84.4 हुई है तथा कुल 23 लोगो की मौत संक्रमण से हुई है।
अभी जिले में 1385 एक्टिव केस है।
शुक्रवार को को 122 नए मरीजों के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 1385 हो चुकी है ।नगर परिषद क्षेत्र, किशनगंज में 641 ,किशनगंज ग्रामीण क्षेत्र में 62, दिघलबैंक में 95, ठाकुरगंज में 135, बहादुरगंज में 98 , पोठिया में 48 ,टेढ़ागाछ में 91 , कोचाधामन में 99 तथा प्रवासी 116 व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति है। वही जिले में कुल 267 कन्टेनमेंट जोन बनाये गये हैं। जिसमें से किशनगंज शहरी छेत्र में 156, बहादुरगंज में 54, पोठिया में 01, दिघलबैंक में 01, किशनगंज ग्रामीण 06, कोचाधामन 39, ठाकुरगंज 10 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय है | संक्रमण के प्रसार की संभावना बनी हुई है| लिहाजा जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट किया है।
दूसरी बीमारियों की जद में आ सकते हैः
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन कहते हैं कि अगर आप कोरोना मरीज से मानसिक तौर पर दूरी बनाकर रखेंगे तो वह कोरोना से तो स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन दूसरी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे व्यवहार से वह तनाव में आ सकते हैं। तनाव से अगर हाइपरटेंशन के शिकार हो गए तो फिर वह आगे कई और दूसरी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
संक्रमित मरीज का बढ़ाते रहें हौसलाः
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन कहा कि कोरोना की चपेट में व्यक्ति का लगातार हालचाल लेते रहना चाहिए। उसका हौसला बढ़ाने रहना चाहिए। इस दौरान मरीज पर किसी तरह का दोष नहीं मढ़ना चाहिए। जैसे कि आपने लापरवाही बरती, इसलिए इसकी चपेट में आ गए। मरीज को यह समझाएं कि आराम से रहिये, जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। अब जिले में तेजी से कोरोना के मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में किसी को घबराना नहीं चाहिए। कोरोना की गाइडलाइन संक्रमण से बचाव के लिए है, न कि इसे लेकर अराजकता फैलाने की। मरीजों को समझाते रहें कि हमलोग आपके साथ हैं। एक बार ठीक हो लीजिए, फिर हमलोग पुराने तरीके से एक साथ जीने लगेंगे।
कोरोना संक्रमण को हराने के लिए टीकाकरण एवं नियमों का पालन अनिवार्य।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जब तक लक्षित वर्ग के लाभुक कोरोना टीका का दूसरा डोज नहीं ले लेते, तब तक शरीर कोरोना के खिलाफ प्रतिरक्षित नहीं हो सकता| दूसरी डोज का टीका बूस्टर डोज होता है और कोरोना को हराने के लिए इसे लेना अनिवार्य है| दूसरी डोज के टीकाकरण में कई समस्याएं आ रही हैं| इसे लेकर जागरूकता का अभाव है| जो बुजुर्ग दूसरी डोज का टीका लेना चाहते हैं, वे टीका केंद्रों पर भारी भीड़ को देखकर हिम्मत नहीं जुटा पाते| कई ऐसे बुजुर्ग वापस लौट जा रहे हैं| दूसरी ओर, जिले में मौसम में बदलाव को लेकर भी लोग बीमार पड़ रहे हैं| जिसके कारण वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए लोग आ नहीं पा रहे हैं| उसके लिए 18-44 तक के युवा का अलग टीकाकरण केंद्र एवं अन्य का टीकाकरण स्वास्थ्य संस्थानों में किया जा रहा है जिससे की कोई परेशानी न हो ,वही पूर्व में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने का समय पहली डोज के 28 दिन बाद था लेकिन अब इसे बढ़ाकर छह सप्ताह से 84 दिन तक कर दिया गया है| दूसरी डोज समय पर लेने पर ही पूरी तरह असरकारी होगा| जिले में स्वस्थ्कर्मी 7373 के लक्ष्य के आलोक में 5829 , 8768 फ्रंट लाइन वर्कर के लक्ष्य के आलोक में 5474, 45 वर्ष से 59 वर्ष के 31159 के लक्ष्य के आलोक में 7550 तथा 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति के 27893 लक्ष्य के आलोक में 9645 टीकाकरण का दूसरा डोज लिया है| वही 18 से 44 वर्ष के 10388 युवा ने प्रथम डोज लिया है , जिले में कुल प्रथम डोज 94656 एवं 28498 व्यक्तियों ने दूसरी डोज ली है|
आज की अन्य खबरें पढ़े
- नेपाल में हालात सामान्य होने की ओर: सुनसरी में कर्फ्यू में ढील, सिराहा गोलीकांड पर सरकार और गणेश यादव के परिवार के बीच सात सूत्री समझौतारिपोर्ट :अरुण कुमारThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! नेपाल में हालिया सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू … Read more
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी … Read more