किशनगंज :कलश स्थापना के साथ नवरात्रि आरम्भ,मंदिरों में जुटे श्रद्धालु

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले में दुर्गापूजा को लेकर भक्तो में उत्साह

शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण आस्था के साथ किया गया कलश स्थापित

जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से नवरात्रि का पूजा आरम्भ हो गया है।इस अवसर पर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा स्थलों, पूजा पंडालों में विधिनुसार कलश स्थापना कर नवरात्रि की पूजा आरम्भ की गई है।विभिन्न दुर्गा मंदिरों में प्रथम पूजा में भाग लेने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखी गई।

मालूम हो कि जिला मुख्यालय के प्राचीन बड़ी कोठी ,उत्तर पल्ली ,पश्चिम पल्ली , धरमगंज सहित अन्य मंदिरों में आज से पूजा आरंभ हो गई है ।

वहीं टेढ़ागाछ प्रखण्ड के मटियारी दुर्गा मंदिर कमिटी ने कलश स्थापना को लेकर सुबह शोभा यात्रा निकाली।पूजा कमिटी के अध्यक्ष गौतम कुमार साह ने बताया हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ विधिवत मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गई है।इस वर्ष कोविड 19 को लेकर सरकार द्वारा दिये निर्देशों का पालन करते हुए पूजा की तैयारी की गयी है।मंदिर परिसर को बेहतर तरीके से स्वच्छता के साथ सजाया जा रहा है।इस वर्ष मंदिर परिसर के बाहर त्वरण द्वार नहीं लगाया जाएगा।पूजा- पाठ के साथ-साथ कमिटी द्वारा आसपास में साफ-सफाई से लेकर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।गौरतलब है कि प्रथम पूजा की शुरुआत से श्रद्धलुओं में भक्तिभाव का माहौल है।