राजेश दुबे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस पार्टी देश में लॉक डाउन लागू होने के बाद से ही लगातार राजनीति कर रही है ।श्रमिको के नाम पर घड़ियाली आंसू कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के द्वारा बहाए जा रहे है ।लेकिन इनका झूठ परत दर परत खुल जाता है ।कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 19 मई को ट्विटर पर एक फोटो अपलोड किया जिसमें एक लड़की साइकिल से घर जा रही है । श्री सुरजेवाला ने कैप्शन में लिखा “न्यू इंडिया का सच ” लेकिन कुछ ही घंटो में उनके झूठ का पुलिंदा खुल गया और जब उस तस्वीर की पड़ताल की गई तो पता चला कि वो तस्वीर नेपाल को है और 5 साल पुरानी है ।अब ट्विटर पर कांग्रेस नेता की लोग खूब खिचाई कर रहे है ।देश के लिए यह कठिन दौर है और अभी सभी को एक साथ खड़े रह कर देश वाशियो के मदद करने की आवश्यकता है ।लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस तरह के कारनामे श्रमिको के नाम पर किए जा रहे है उसे कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता ।