कटिहार :सिंघम के बाद मास्क मेन बने कटिहार के ज़िलाधिकारी कँवल तनुज ।मास्क नही पहनने वालो को किया फाइन । लोगो से किया मास्क पहनने की अपील

कटिहार/रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटिहार में कोरोना के कहर के बीच अब “मास्क मैन”बन कर सामने आये कटिहार के जिला अधिकारी कंवल तनुज, बताते चलें लगातार कटिहार में कोरोना के संक्रमण फैलने की चर्चा के बीच शहर के आम और खास काफी चिंता में है। इस बीच बाजार को बंद रखकर रखने की प्रस्ताव भी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के तरफ से दिया गया था ।

लेकिन दूसरी तरफ इस दौर में भी कुछ लोग अब भी मास्क के इस्तेमाल नही कर रहे हैं। जिसे लेकर आज पूरे जिले के साथ-साथ कटिहार शहर में जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक ने खुद से मास्क चेकिंग का कमान संभाला। इस दौरान शहर के मंगल बाजार इलाके में लग-भग दो दर्जन दुकानों में दुकानदार द्वारा मास्क का इस्तेमाल नहीं करने पर एक दर्ज़नो दुकानों को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी के साथ जिला प्रशासन के तमाम अमला भी इस अभियान के दौरान मौजूद रहे।वही इस अभियान के चर्चा पूरे जिला में जोरो पर है।