Tag: हत्या

  • बिहार :युवती की गला रेत कर हत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा सदर अस्पताल

    नालंदा/संवादाता 

    जिले के थरथरी थाना इलाके के द्वारिकाबिगहा गांव में युवती की गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है । हत्या के बाद बदमाशों ने युवती के शव को भूसे में छिपा दिया था ।
    परिजन हत्या का आरोप युवती के होने वाले पति पर लगा रहे हैं । मृतका की पहचान अशोक चौहान की 19 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है ।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है ।मृतिका के पिता अशोक चौहान ने बताया कि इसी माह उसकी पुत्री की शादी नूरसराय थाना क्षेत्र के नीररपुर गांव निवासी सदासी चौहान के पुत्र आजाद कुमार से होनेवाला था । सुबह करीब 4 बजे दामाद उसे मिलने बुलाया जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी ।


    इसी बीच ग्रामीण अरविंद चौहान ने उसके शव को भूसा में देखा जिसके बाद उसे हत्या की सूचना मिली । उन्होंने बताया कि कई बार का दामाद उसे मिलने के लिए बुलाया करता था । इस घटना में सबसे बड़ी सवाल यह है कि आखिर किस वजह से शादी के पूर्व युवक ने अपनी होने वाली पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या क्यों की । थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी । मृतका के पिता ने अपने होने वाले दामाद पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं । मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा ।

  • किशनगंज : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या ,आरोपी पति फरार,परिजनों ने बहादुरगंज थाने में मामला करवाया दर्ज

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी टोला बांसबाड़ी में पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजा है ।घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को लगभग पॉंच बजे पति एवं पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद गुस्से में आरोपी द्वारा गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी गई।

    ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदू मुर्मू (40) पिता राम मूर्मू ग्राम बांसबाड़ी थाना बहादुरगंज शादीशुदा कई बच्चों का पिता था।जिसका पश्चिम बंगाल के मलद्वार गॉंव के ललिता नामक एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसके कारण ललिता यहाँ बांसबाड़ी में चंदू के साथ हीं पति पत्नी की तरह रहती थी।मृतिका ललिता की मां डेनमाई मरंडी ने कहा है कि इनलोगों की विधिवत शादी नहीं हुई थी ,पर मेरी बेटी यहां बांसबाड़ी में हीं चंदू के साथ रहती थी।जहाँ चंदू ने बुधवार के दिन मारपीट के बाद गला दबाकर ललिता देवी की हत्या कर दी ।इस बावत पुलिस ने थानाकांड सं.110/21 को हत्या मानकर 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है एवं हत्यारे की खोज में लगी है ।

  • बिहार :पति ने की पत्नी की हत्या,ससुराल वाले घर से हुए फरार ,जांच में जुटी पुलिस

    बिहार /बेगूसराय

    बेगूसराय जिले में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है । घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के अगापुर नवटोल गांव की है। मृत महिला की पहचान अगापुर नवटोल गांव निवासी रमेश पासवान की लगभग 22 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जब से शादी हुआ था तब से प्रीति के एक भी संतान नहीं था इसी से नाराज होकर पति द्वारा प्रीति को प्रताड़ित और मारपीट करते रहता था।

    वहीं जब प्रीति इसकी शिकायत अपने मायके वाले को किया तो कई बार मायके वाले के द्वारा रमेश को समझाया गया लेकिन इसके बावजूद भी रमेश मानने को तैयार नहीं था उसके साथ बार बार मारपीट और गाली गलौज और बच्चे नहीं होने को लेकर ताना देता था । बीती रात भी इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि पति एवं ससुर सास और एक देवर ने मिलकर प्रीति को पीट-पीटकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।

    स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रीति के मायके वालों को दिया।आनन-फानन में प्रीति के परिजन ससुराल पहुंचे तो इसकी सूचना मंसूरचक थाना पुलिस को दी। मौके पर मंसूरचक थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

    मृतिका के भाई सिकंदर पासवान ने बताया कि 2017 में बड़ी धूमधाम से अपने बहन की शादी आगापुर नवटोल निवासी देवीलाल पासवान के पुत्र रमेश कुमार पासवान के साथ कराया था।मृतका के भाई सिकंदर पासवान ने आरोप लगाया कि बच्चे नहीं होने के कारण प्रीति को हमेशा मारपीट करते रहता था आखिरकार फिर इसी बात को लेकर प्रीति को पति एवं सास ससुर देवर मिलकर पीट-पीटकर इससे मन नहीं भरा तो गला दबाकर हत्या कर दिया। इस हत्या के खिलाफ मंसूरचक में आवेदन देकर पति ससुर एवं सास समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कराया। वही इस घटना के बाद पति ससुर सास एवं देवर घर छोड़कर फरार हो चुका है। वही मंसूरचक थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि पति समेत चार लोगों पर प्रीति के मायके वालों ने हत्या का आवेदन दिया है। इस आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • बिहार :शिक्षक की गोली मारकर हत्या,आरजेडी नेता भी गोलीबारी में घायल

    बिहार /खगड़िया

    खगड़िया जिले में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने प्राइवेट स्कूल के टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में स्थानीय राजद नेता साकेत सिंह गुड्डु (42 वर्ष) भी घायल हो गए। घायल अवस्था में राजद नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया।

    सूत्रों के मुताबिक चुनावी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक शिक्षक की पहचान नृपेन्द्र कुमार सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर पुलिस अग्रतर करवाई में जुट गई है।

  • बिहार :युवक की पीट पीट कर हत्या ,शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हेतु

    बिहार /बाढ़

    बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर फोरलेन के पास अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीय युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाहोर फोरलेन के पास अज्ञात युवक जख्मी हालत में था।

    जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अनुमंडल अस्पताल में लाया। चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।इसी दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस अवर निरीक्षक विक्रमादित्य झा ने बताया कि युवक की मौत जानलेवा पिटाई के कारण हुई है ।इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल सका है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है ।शव को पुलिस बे पोस्टमार्टम करवा कर सुरक्षित रखने की बात कही है ।

  • झारखंड : अधजली अवस्था में युवक का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

    झारखंड /बोकारो

    सिटी थाना क्षेत्र के पत्थर कट्टा चौक से बोकारो होटल जाने वाली सड़क के पास झाड़ियों से युवक का अधजला शव बरामद होने के बाद सनसनी फ़ैल गई । सूचना के बाद सिटी दी एस पी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुँच जाँच पड़ताल में जुटी हुई है ।

    मृतक युवक की 30 वर्ष के आसपास है। शव के पास से ही रक्त से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ है।जिससे प्रतीत होता है कि पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए उसे जलाने का प्रयास किया गया । वहीं धारदार हथियार से गला रेतने के निशान भी मिले है ।

    मौके पर मौजूद सिटी डी एस पी कुलदीप कुमार भी मानते है कि युवक की ना सिर्फ हत्या की गई है वरन शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने उसकी शिनाख्त नही कर पाए है, पुलिस अब मिसिंग रिकॉर्ड पर शव की शिनाख्त में जुटी है।शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया है ।

  • बिहार :घर में घुस कर मां के सामने ही अपराधी ने युवक को मारी गोली,युवक की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

    भागलपुर /संवादाता

    भागलपुर में अपराधियों द्वारा घर में घुस कर युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है ।घटना  सबौर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला का है ।जानकारी के अनुसार मोहम्मद काजीम की अपराधी ने कल देर रात हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय मोहम्मद काजिम घर में सोया हुआ था तभी अपराधी ने उसकी मां के सामने ही उस पर गोलियां चला दी ।

    जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि, उसके किराएदार  मोहम्मद मिस्टर ने उसकी हत्या की है।  परिजनों ने कहा कि 4 साल से इब्राहिम पुर निवासी मोहम्मद मिस्टर को अपने घर में भाड़े पर रखा था। अब वह बार-बार कहने लगा था कि यह घर मेरा है इसे खाली करो। घर खाली नहीं करने पर मारपीट करता था। इसके बाद 2 मार्च को सबौर थाना में केस किया गया था। आज उसने घर घुसकर गोली मारी और फरार हो गया। 


    घटना की सूचना पर एएसपी पूरन झा सदर थाना पुलिस दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। एएसपी पूरण झा ने बताया कि , गोली लगने से मोहम्मद काज़िम की मौत हुई है।  मामले की जाँच की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं । जो भी अपराधी है जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

  • बिहार :विवाहिता की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका,जांच में जुटी पुलिस

    बाढ़ /संवादाता

    अज्ञात अपराधियों ने 35 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया । ग्रामीणों ने सुबह शव को देखा जिसके बाद सनसनी फ़ैल गई । घटना बाढ थाने बेढना गांव के कॉल बाबा स्थान के पास की है । मिली जानकारी के अनुसार किसान जब अपने खेतों में फसल देखने के लिए गए थे तो इस दौरान उन्होंने शव को फेंका हुआ पाया इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया है ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या गला में ओढ़नी के फंदा से फांसी लगाकर कर दी गई है ।

    प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक शव को हत्या के बाद रात में बदमाशों ने सुनसान इलाके में फेंक दिया घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है और ना ही महिला की पहचान ही हो पाई है ।

    पुलिस का कहना है कि मामला जांच में है । प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा । कार्रवाई चल रही है महिला की पहचान कराने को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है

    वाइट अनिरुद्ध कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष बाढ़

  • बिहार : छात्र की गोली मारकर हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

    बिहार /डेस्क

    बिहार के वैशाली में स्कूली छात्र की गोली मार कर ह्त्या का मामला सामने आया है  ।सदर थाना क्षेत्र हाजीपुर के चकचमेली में अपराधियों ने 11 मे पढ़ने वाले छात्र मो फ़हीम  को देर रात घर से बुलाया और सर में गोली मार दी  । वारदात की जानकारी घरवालों को अगले दिन हुई  जब मृतक का शव पास के चाचा के निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला  ।घटना की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को दी गई । पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है ।






    पुलिस ने घटना स्थल  से एक देशी कट्टा भी  बरामद किया है ।परिजनों ने बताया की NH पर जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था ।परिजनों को शक है कि जमीन विवाद में ही हत्या कि गई है । एसडीपीआई राघव दयाल ने बताया कि जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है । वैज्ञानिक अनुसंधान किया जाएगा और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 






  • बिहार :नव विवाहिता की हत्या,ससुराल वाले घर छोड़ कर हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

    शेखपुरा /संवादाता

    जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत आशिया चक बीघा गांव में नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है ।जानकारी के मुताबिक उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई ।बताया जा रहा है कि 1 साल पूर्व नवविवाहिता प्रियंका कुमारी की शादी चंदन पासवान से हुई थी ।

    इसी दौरान आए दिन पति के द्वारा लगातार नव विवाहिता के साथ मारपीट किया करता था जिससे तंग आकर प्रियंका कुमारी अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान चंदन कुमार ने एक सप्ताह पूर्व मायके से ससुराल लाया था।और कल देर रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद मायके वालों को ग्रामीणों के सहयोग से सूचना दी गई तो पूरे परिवार आया और फांसी के फंदे में लटका देख दंग रह गए और ससुराल के सभी परिवार घर छोड़कर फरार हो गए ।

    मृतिका के परिवार वालों ने बरबीघा थाने में सूचना दी फिर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है और सभी इस घटना से आहत है और करवाई की मांग कर रहे हैं ।