Tag: हत्या

  • कटिहार : कलयुगी बाप ने धारदार हथियार से बेटी की हत्या कर शव को दफनाया

    रितेश रंजन

    कटिहार के सेमापुर ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर घुसकी गांव में बेटी की निर्मम हत्या पिता के द्वारा किया गया है


    जानकारी के अनुसार मो बसीर ने गुरुवार रात्रि को अपने 8 वर्षीय बच्ची की गला काटकर मिट्टी में दफन कर दिया,घटना की जानकारी सोमवार को मो बसीर ने अपनी पत्नी को स्वयं दिया जिस पर पत्नी ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दिया ।


    दुर्गापुर पंचायत के मुखिया मोजिबुर रहमान ने इस घटना के बारे में बताया कि रविवार संध्या को मो बसीर अपनी 8 वर्षीय बेटी तर्जुमा खातून को गुलगुला खिलाने के लिए घर से निकला और बेटी को मधुरा पुल नदी के धार के किनारे ले जाकर हसुआ से बेटी का गला काटकर मिट्टी के अंदर दफन कर दिया और सिर को वही पास के झाड़ी में फेंक कर भाग गया ।


    वही इस बाबत ग्रामीण तजमुल हक ने बताया कि मो बसीर मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं । जिस कारण पत्नी से हमेशा झगड़ा होते रहता हैं जिस वजह से पत्नी मायके में रहती हैं,आरोपी पिता को चार बच्चें हैं,वही घटना की सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया हैं।

  • बंगाल :भाजपा विधायक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ।बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा बंगाल में कानून व्यवस्था फेल

    देश/डेस्क

    पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में सोमवार सुबह भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। देबेंद्र का शव उनके गांव में रस्सी से लटका हुआ मिला।  विधायक के परिजनों तथा स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार रात में कुछ बाइक सवार उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे और सुबह घर से एक किलोमीटर दूर एक दुकान के बरामदे में रस्सी से झूलता उनका शव मिला।

     पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। उन्होंने आगे कहा, लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया।शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर इसे हत्या करार दिया। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ राय की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद हैरान करने वाली और खेदजनक है। यह ममता सरकार के गुंडाराज और फेल कानून व्यवस्था को बताता है। लोग ऐसी सरकार को भविष्य में माफ नहीं करेंगे। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’

  • किशनगंज : युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या ।मृतक की पत्नी के ब्यान पर थाने में मामला दर्ज

    किशनगंज/संवादाता

    गलगलिया थाना क्षेत्र के बेसरवाटी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के मुताबिक मृतक सत्यनारायण यादव खाना खाने के बाद गाय के घर में सो रहा था जहा उसकी हत्या गला रेत कर की गई ।

    घटना के बाद मृतक कि पत्नी के बयान पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया गया है । सर्किल इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार एवं गलगलिया थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने मौके पर पहुंच कर गहन छानबीन की और पुलिस के द्वारा हत्यारों के जल्द गिरफ्तारी कि बात कही गई है ।

    पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने भी दोषियों के जल्द गिरफ्तारी की बात कही है और स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को सजा देने की बात कही है ।घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है ।स्थानीय लोग सत्यनारायण की हत्या के बाद सहमे हुए हैं ।

  • फारबिसगंज : नाबालिग लड़की की गला रेत कर हत्या । बजरंगदल ने हत्यारों के जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर दी आंदोलन की धमकी

    अररिया/संवादाता

    फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या 7 के हल्दिया में ग्रामीणों से पता चला की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का दुष्कर्म के बाद गला रेत कर की हत्या के मामले को बजरंग दल ने गंभीरता से लिया है।

    मौके पर पहुंच कर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नीरज निराला भाजपा के जिला प्रवक्ता राजन तिवारी एवं प्रांत परियोजना प्रमुख स्वेताभ मिश्रा, नगर संयोजक सोनू सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष किशन राय ने हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का निर्णय लिया है ।नीरज निराला ने कहा कि ग्रामीणों से पता चला कि 13 साल की मासूम लड़की के साथ बर्बरता पूर्वक कुकृत्य करते हुए उसकी हत्या कर दी जाती है ,यह मानवीय संवेदनाओं से परे है।

    हैवानियत की पराकाष्ठा को पार करने वाले ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द प्रशासन पकड़ कर फांसी पर चढ़ा दें । भाजपा प्रवक्ता राजन तिवारी एवं बजरंगदल ने पीड़ित परिवार को ₹11000 रूपए की आर्थिक मदद देते हुए कहा कि जिस प्रकार से विगत कुछ दिनों में अररिया जिले में रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है यह चिंता का विषय है एवं प्रशासन की निष्क्रियता को प्रदर्शित करता है।

    जबकि अररिया जिले की पुलिस कप्तान खुद एक महिला है अतः उन से अनुरोध है कि इस मामले में स्पीड ट्राई चलवा कर जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर निराला, राजन तिवारी ,श्वेताभ मिश्रा एवं बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे ।वहां पर उन्होंने प्रशासन से मांग कि 48 घंटे के अंदर प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार करें ।

    प्रांत प्रमुख श्वेताभ मिश्रा ने कहा कि विगत कुछ दिनों पूर्व बरदाहा में भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था किंतु वहां पर केवल दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ था, जिस पर प्रशासन त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराधी को गिरफ्तार भी किया था। ठीक उसी प्रकार ग्रामीणों के कथनानुसार जघन्य अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला एसपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को अविलंब गिरफ्तार करें एवं इस प्रकार का मैसेज समाज में पहुंचे की ऐसे कुकृत्य करने वाले हैवान इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे। मिश्रा ने कहा कि नारी को हमारे देश में देवी की तरह पूजा जाता है और उनके साथ इस प्रकार का कुकृत्य विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा ।

    ऐसी घटनाओं पर अगर प्रशासन की निष्क्रियता सामने आती है तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिला सहसंयोजक नीरज निराला ने कहा कि प्रशासन अपने कर्तव्यों का निर्वहन प्रशासन ठीक ढंग से नहीं कर रही है। निराला ने कहा कि एसपी मैडम को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए एवं जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए ।अगर इसी तरह से अपराधी प्रशासन के पकड़ से बाहर रहे तो लोगों का प्रशासन से भरोसा उठ जाएगा! जब प्रशासन इतना निष्क्रिय रहेगा तो आम जनता अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएगी !

    नीरज निराला ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार नहीं करती तो बजरंग दल इस मामले में डीजीपी को भी पत्र लिखेंगे। इस मौके पर इस मौके पर विद्यार्थी प्रमुख मोनू कुशवाहा पंचायत अध्यक्ष रोशन मंडल सतीश कुमार अखिलेश यादव सुरज मंडल अभिनद चंदन राजा मुन्ना कुमार गौरव कुमार

  • कटिहार : जिले में अपराधी हुए बेलगाम, बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूटपाट कर मारी गोली । कर्मचारी की मौत

    रितेश रंजन

    कटिहार जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, कटिहार रोशना थाना क्षेत्र के लाभा महादेवपुर के एक पेट्रोल पंप में अपराधियों ने एक कर्मचारी को गोली मारकर सभी पैसे लूट कर फरार हो गए, पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली लगते ही आसपास के लोग जमा हुए ,आनन-फानन में घायल अमल कुमार पोद्दार को प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,

    जहां डॉक्टरों ने उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही अमल की मौत हो गई, उधर घटना की सूचना मिलते ही रोशना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

    वही पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मी एवं प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने पहुंचे ।

    पेट्रोल भरवाने के बाद बंदूक की नोक से धमकाने लगे, इसी दरमियान अपराधियों ने अमल पर गोली चला दी और सारे पैसे लूट लिए। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • बिहार :बेखौफ अपराधियों ने घर में घुस कर युवक को मारी गोली । जांच में जुटी पुलिस

    डेस्क

    समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने सलेमपुर गांव में गोलीबारी की जिसमे युवक की मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक मुफ्फसिल थाना के सोनवर्षा इलाके की वारदात है। जहा 4 बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की और घर में घुस कर युवक मनमोहन झा को गोली मार दी ।

    आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मौके पर डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी हुई है ।सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर हत्या का शक जताया जा रहा है ।

  • बहू की हत्या कर ससुराल वालो ने शव को सेप्टिक टैंक में डाला । ससुराल वाले गिरफ्तार 

    बेटे की दूसरी शादी की चाह रखने वाले ससुरवालो कि खतरनाक करतूत । अपनी बहू की हत्या कर शव को डाला सेप्टिक टैंक में । मृतका के बेटे की चश्मदीद गवाही के बाद ससुरालवाले को किया गया गिरफ्तार 

    कटिहार /रितेश रंजन

    अपने बेटे की दूसरी शादी के चाहत में सास,ससुर और पति ने मिलकर किया निखत की हत्या। हत्या के बाद गुनाह छुपाने के लिए पूरे परिवार ने  शव को डाल दिया था घर के ही सैप्टिक टैंक में ।

     

    मालूम हो कि जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के रातनिय गांव की यह वारदात है जहां  एक परिवार ने अपने ही पूतोह के खिलाफ  जानलेवा साजिश रच डाली ।  दरअसल अपने बेटे की दूसरी शादी देने की चाहत में पूरे परिवार ने मिलकर उसकी पत्नी का हत्या कर दिया,इतना ही नही शव को छुपाने के लिए शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया, आजमनगर थाना क्षेत्र के रतनिया गांव की इस मामले में पुलिस ने मृतक निखत परवीन के बेटा जो कि घटना के चश्मदीद है,उसके बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पति मोहम्मद नाहिद आलम और निखत के साथ नाहिदा को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना स्थल

    स्थानीय मुखिया अक्षय सिंह  ने कहा कि घटना की सूचना मिला है,दो साल से दिल्ली से आने के बाद यह परिवार इसी गांव में रह रहा था, घटना अत्यंत दुखद है आगे पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर  रही है।वहीं स्थानीय निवासी जाकिर हुसैन ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।


     आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार  ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहां की  हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में महिला की शव छुपा देने का मामला सामने आया है,पुलिस ने सबको बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में मृतक का पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे पुलिस फरार ससुर के तलाश में जुटी हुई है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अपने पुत्र की दूसरी 
    शादी के लिए एक परिवार द्वारा इस तरह के खौफनाक वारदात की साजिश को अंजाम देने वालों को कठोर सजा होना चाहिए ।ताकि समाज में ऐसे अपराध पर एक उदाहरण जाए, जिस से आगे कोई भी महिलाओं के साथ  ऐसी वारदात को अंजाम देने से दहशत में जरूर आ जाए।

  • दहेज को लेकर गर्भवती महिला की पीट-पीटकर पति ने की हत्या । आरोपी पति गिरफ्तार

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के धनगामा गांव की है जहां एक साल पहले मीरा देवी की शादी रुदल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह के बाद रुदल शर्मा दहेज को लेकर मीरा के साथ हमेशा मारपीट करता रहता था। इससे तंग होकर मीरा ने अपने परिजनों को इस बात को बताया। जहां परिजनों के द्वारा मीरा के पति को 6 माह पूर्व 7 हजार रुपए दिए गए। पैसे मिलने के बाद कुछ माह तक रुदल शर्मा मीरा को कुछ भी नहीं कहते थे। इसके पश्चात जब पैसे खत्म हो गए तो रुदल शर्मा ने मीरा के साथ फिर से मारपीट करना शुरू कर दिया और पैसे की मांग करने लगा। सोमवार की सुबह दहेज को लेकर रुदल ने मीरा के साथ बुरी तरह मारपीट की।

    जिससे मीरा की मौत हो गई। इधर ससुराल वालों ने मीरा के परिजनों को बताया कि उसकी हालत काफी चिंताजनक है और आकर मिलने के लिए कहा। जब मीरा के परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि मीरा की मौत हो चुकी है और साथ बुरी तरह से उसके साथ मारपीट की गई थी ।


    शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। वही मीरा के परिजनों ने बताया कि पति रुदल शर्मा और उनके परिजनों के द्वारा मारपीट कर उनकी बच्ची को मार डाला गया है और इस हत्या को छुपाने के लिए उसके गले में रस्सी लगाकर उसे टांग दिया गया था। जिससे आत्महत्या लगे। लेकिन मीरा के परिजनों के द्वारा कदवा थाना में आरोपी पति और उनके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जहां पुलिस ने आरोपी पति रुदल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।