किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
युवक की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल
बहादुरगंज प्रखंड के देशियाटोली गांव में अपराधियों द्वारा एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला प्रकाश में आया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को 5 की संख्या में आए अपराधियों द्वारा चाकू से गोद गोद कर युवक की जान ले ली गई ।बताया जाता है कि मृतक पत्नी के साथ सोया हुआ था उसी समय अपराधी घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया ।घटना की जानकारी मिलते हीं एसडीपीओ किशनगंज अनवर जावेद अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर पीड़ित परिवार से पूछताछ करने के बाद घटनास्थल पर मौजूद बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार को अहम दिशा निर्देश दिया है ।
यह वीभत्स हत्याकांड रविवार रात की बताई जाती है ,जब मृतक लालचंद लाल (35) पिता झुबरा लाल ,ग्राम देशियाटोली अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे ।इसी बीच पांच लोगों ने मिलकर इन पर हमला बोल दिया एवं चाकू मारकर गर्दन के आरपार कर भाग गये ।घर में मची कोहराम के बीच लालचन्द लाल को ईलाज के लिए किशनगंज अस्पताल ले जाया गया ।जहाँ ईलाज के दौरान लालचन्द की मृत्यू हो गयी ।हालाकि मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को देशियाटोली घर पर लाया।जहाँ से थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है एव आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार हत्या के पीछे पुराना जमीनी विवाद बतलाया जा रहा है ।
परिजनों ने बताया कि -भूमि विवाद को लेकर मृतक को द्वितीय पक्षकारों के द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी ।घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है ।एसडीपीओ किशनगंज अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा पुलिस को आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।जिसके आधार पर बहादुरगंज पुलिस के द्वारा बारिकी से जांच प्रारंभ कर दी गई है।जल्द ही मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
वहीं मृतक के पिता झुबरा लाल ने बताया कि देशियाटोली गांव में ही सात बीघा जमीन के मामले को लेकर विगत दो वर्षों से उनका विवाद चल रहा था।जिसमे से विगत तीन माह पूर्व चार बीघा जमीन के मामले में न्यायालय की ओर से उन्हें डिग्री भी प्राप्त हो गई थी एवम शेष बचे तीन बीघा जमीन पर मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय से डिग्री मिलते ही विरोधी पक्ष के द्वारा उन्हें एवम उनके परिवार वालों को आएदिन जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।वही बीती रात उनके पुत्र के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है ,सभी इस वीभत्स हत्याकांड से दहशत में है ।पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा।… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
