Tag: विरोध प्रदर्शन

  • बिहार :बढ़ती मंहगाई के खिलाफ महागठबंधन नेताओ ने सरकार को घेरा ,लकड़ी और मिट्टी का चूल्हा लेकर विधान सभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

    बिहार /पटना

    बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले ही दिन महंगाई का मुद्दा गरम दिख रहा है. विधानसभा पहुंचे आरजेडी और कांग्रेस के विधायक से महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं ।  कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने विधानसभा परिसर में ही लकड़ी का चूल्हा लेकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया.






    दरअसल कांग्रेस के विधायक शकील खान लकड़ी और चूल्हा लेकर विधानसभा पहुंचे थे और कांग्रेस की ही महिला विधायक प्रतिमा कुमारी ने विधान मंडल परिसर में चूल्हा जलाना शुरू कर दिया.प्रतिमा कुमारी राजापाकर से कांग्रेस की विधायक हैं. पहली बार चुनाव जीतकर सदन पहुंची हैं ,लेकिन रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें उन्हें इतनी परेशान कर रही हैं कि सरकार के खिलाफ उन्होंने मिट्टी का चूल्हा जलाने का फैसला कर लिया. सरकार को घेरने के लिए विरोधी दल के विधायक के लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. कोई साइकिल से विधानसभा पहुंच रहा है तो कोई विधानसभा के बाहर चूल्हा जला रहा है.






  • बिहार :कृषि कानूनों के विरोध में महागठबंधन कार्यकर्ताओ ने रोकी ट्रेन ,केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

    बिहार /डेस्क

    दिल्ली में करीब तीन महीनों से जारी किसान आंदोलन के समर्थन में आज बिहार के अलग अलग जिलों में महागठबंधन नेताओ ने संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर रेल चक्का जाम किया है और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।

    देशव्यापी रेल रोको अभियान के तहत शेखपुरा में भी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।






    शेखपुरा में  महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गया से क्यूल जाने वाली मेमू ट्रेन को रोक कर विरोध जताया इस मौके पर सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार वाम दल अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले किसान नेता कमलेश कुमार मानव के नेतृत्व में शेखपुरा में किसानों के समर्थन में रेल को रोका गया उन्होंने मांग किया कि किसान विरोधी कृषि कानून वापस लेना होगा बिहार में मंडी व्यवस्था लागू करनी होगी और एमएसपी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान सहित कई अन्य प्रकार के अनाजों की खरीदारी के क्रांति से संबंधित कानून बनाना होगा ।






    सूबे की राजधानी पटना में जाप प्रमुख पप्पू यादव के नेतृत्व में कुछ देर के लिए ट्रेन परिचालन को बाधित किया । जाप कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर लेट गए और कानून के विरोध में नारेबाजी की । जिसे रेल पुलिस के जवानों ने खाली करवा लिया ।

    वहीं कैमूर में भी जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता ने भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया है और कृषि कानून को वापस लेने का कर रहे हैं मांग। भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में जुटे हैं दर्जनों कार्यकर्ता ने सरकार विरोधी नारे लगा कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की और इसे किसान विरोधी बताया है ।

    बता दे की किसान संगठन द्वारा 12 बजे से 4 बजे तक रेल चक्का जाम की घोषणा की गई थी ।उसके बावजूद सुबह से ही अलग अलग स्थानों पर महागठबंधन कार्यकर्ताओ द्वारा रेल चक्का जाम कर दिया गया ।जाम कर रहे कार्यकर्ताओ ने यह भी नहीं सोचा कि लोगो को इस जाम से कितनी परेशानी होगी ।






  • किशनगंज :हाटगांव पंचायत के गोड़िया धार पर दर्जनों ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढागाछ प्रखण्ड के खनियाबाद व चिल्हनियाँ ,हवाकोल मटयारी, पंचायत के सुहिया में रेतुआ नदीं एवं मटियारी में कनकई नदी है। यहां पर 2 किमी के दायरे में कई चचरी पुल नजर आएंगे टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के हाटगांव पंचायत के गोड़िया धार पर दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने पुल निर्माण मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले पुल निर्माण होना चाहिए नहीं तो होगी आंदोलन आपको बताते चलें कि गोरिया धार के दोनों तरफ 5 साल पूर्व प्रधानमंत्री सड़क बनकर तैयार है।






    लेकिन 5 वर्षों से गोरिया धार में पुल नहीं बन सका है, जिसके कारण दर्जनों गांव के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 6 महीना चचरी पुल से आवागमन करते हैं, उसके बाद बरसात के दिनों में जान जोखिम में डालकर नाव की सवारी करते हैं। अगर गोरिया धार पर पुल बन जाता है तो बेरिया, चिचोरा, खानियाबाद, काशीवाड़ी, पिपरा, जरियाभिटटा,बीबीगंज, कालपीर, इत्यादि पंचायतों एवं गांवों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे।






    वहीं समाजसेवी अकमल शमशी ने बताया कि जिस पंचायत मे स्वतंत्रता सेनानी जहान अली मस्तान का जन्म हुआ हो उस पंचायत में एक पुल के लिए लोग आज भी तरस रहे हैं। उनके पूर्वज भी पुल निर्माण करने की मांग की है। समसी ने कहा कि अगर गेड़िया धार पर पुल बरसात से पहले कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। पुल को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने नारेबाजी कर पुल निर्माण की मांग की है। टेढ़ागांछ प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर चचरी पुल ही नजर आएंगे समाजसेवी अकमल शम्सी ने बताया कि सदियों से यह सिलसिला जारी है साल के 6 महीने इसी तरह से लोग सफर करते हैं। बाकी दिनों में जान हथेली पर रखकर नाव से नदी पार करते है। लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सुधि लेने की मांग की है।






  • चंडीगढ़ : कृषि कानूनों के विरोध में काँग्रेस के पूर्वांचल सेल ने किसानों के साथ मिलकर किया चक्का जाम

    चंडीगढ़ /अमित वर्मा

    कांग्रेस के पूर्वांचल सेल के चेयरमैन रमेश कुमार शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों तथा किसानों के साथ संयुक्त तौर से शनिवार को हल्लोमाजरा लाइट पॉइन्ट पर कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जमकर नारे बाजी की।







    इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल किसानों के हक में नही है जिसको सरकार को तुरंत वापिस लेना चाहिए तथा केंद्र सरकार को अपना अडिय़ल रवैया छोड़ कर इस संबंध में किसानों से बातचीत के लिए आगे आना चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, चंडीगढ़ के पूर्वांचल सेल किसानों को पूर्णतया समर्थन देता है और उनके साथ सदैव इस आंदोलन में खड़ा है।


    इस मौके पर यादविंदर मेहता, रवि ठाकुर, जीत सिंह, गुरु चरण सिंह (काला), हरि जी शर्मा, मुकेश प्रताप सिंह, राकेश बिंग, देवेंद्र सिंह, गोरख सिंह, नरेंद्र राजभर, रमेश तिवारी, दिलीप यादव, दिनेश चौहान व अन्य उपस्थित थे।






  • देश :हिन्दू आस्था को निशाना बनाने पर देश भर में वेब सीरीज तांडव के खिलाफ फूटा लोगो का गुस्सा , एफआईआर दर्ज ,सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अमेज़न के अधिकारियों को किया तलब

    देश/डेस्क

    वेब सीरीज तांडव को लेकर देशभर में लोगो का गुस्सा फुट चुका है ।हिन्दू भावनाओ को आहत करने की वजह से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है ।मालूम हो कि बीजेपी नेता समेत कई संगठनों की ओर से उठे बैन करने की मांग के बीच सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया है।






    मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो से आज जबाव देने की बात कही है ।बता दें कि वेब सीरीज में हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए बीजेपी विधायक राम कदम ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में इसके निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    शिकायत दर्ज कराने के बाद राम कदम ने कहा, ”वेब सीरीज के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”वहीं अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर आपत्ति जनक कंटेंट को हटाने की मांग की है ।

    क्या है विवाद

    भारतीय राजनीति को केंद्र में रख कर बनाई गई फिल्म तांडव पर हिन्दुओं के धार्मिक भावना भड़काने सहित अन्य आरोप लगे है। दरअसल फिल्म के एक दृश्य में भगवान नारद और भगवान शिव के बीच हुए वार्तालाप को दिखाया गया है ।उक्त वार्तालाप में भगवान शिव की भेष भूसा एवं संवाद बेहद ही आपत्ति जनक है यही नहीं फिल्म के एक अन्य दृश्य में दलित उत्पीडन पर अशोभनीय संवाद कहीं गई है ।






    बता दे कि सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा अभिनीत तांडव का शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ। फिल्मकार अली अब्बास ज़फर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर राजनीति पर आधारित इस फिल्म का निर्माण एवं निर्देशन किया है।

    इसे गौरव सोलंकी ने लिखा है, जो ‘अनुच्छेद 15’ के लिए जाने जाते हैं।वेब सीरीज के अभिनेता और निर्माता निर्देशक सहित अमेजॉन  के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाया गया है ।






    हजरतगंज थाना में थाना कांड संख्या 31/2021 धारा 153A,295,505,469,66 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पुलिस करवाई में जुट चुकी है ।तांडव को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है और बीजेपी, आरएसएस,नेताओ के साथ साथ साधु संत द्वारा करवाई की मांग की जा रही है ।बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद,संघ नेता इंद्रेश कुमार ,स्वामी चक्रपाणि ,आचार्य विक्रमादित्य सहित सैकड़ों लोगों ने करवाई की मांग की है ।

  • बंगाल :बलात्कार के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता को फांसी देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ,स्पीडी ट्रायल चला कर सजा देने की कर रहे है मांग

    खोरीबाड़ी प्रखंड अंतगर्त शुकारुजोत निवासी आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार होने पर पूरे क्षेत्र के लोगों में गम एवं आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने घटना की तीखी आलोचना करते हुए दुष्कर्म के आरोपी उज्ज्वल सरकार को अविलंब सजा देने की मांग की है.

    इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को एक रैली निकाली गई .यह रैली शुकारुजोत से शुरू होकर  बतासी मोड़ में खत्म हुआ . यह रैली में ग्रामीणों द्वारा बलात्कारी उज्ज्वल सरकार को ‘ फांसी दो’ के नारे लगाए गए. इस दौरान बतासी मोड़ पर ग्रामीणों द्वारा 30 मिनट तक धरना प्रदर्शन किया गया .

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर उठा दिया . इस दौरान रैली में उपस्थित भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ , महासचिव सौरव सरकार और एसटी मोर्चा कअध्यक्ष माणिक मुर्मू और भोलानाथ सिद्धा ने कहा कि भले ही पीड़ित नाबालिग लड़की जिंदगी की रेस में पूरी तरह से टूट गई हो , लेकिन ग्रामीणों द्वारा उसे टूटने नहीं दिया जाएगा .

    उन्होंने कहा ग्रामीणों द्वारा जरुर उक्त आरोपी को फाँसी दिलाकर उक्त नाबालिग लड़की को न्याय दिलाया जाएगा .बीजेपी नेता कंचन देवनाथ ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी उज्ज्वल सरकार को फाँसी देने की मांग की ताकि लोग ऐसी घटना की पुनरावृत्ति किसी के साथ न हो न ही दोबारा से ऐसे घटना को अंजाम दे सके .

    रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सरकार व खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाता सरकार ने कहा कि आए दिन बंगाल में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आ रही हैं . उनके उपर अत्यचार हो रहा है. हर दिन महिला उत्पीड़न, दुराचार जैसे घटनाओं सामने आते हैं . इन सब घटनाओं में तृणमूल कांग्रेस के ही नेता व कार्यकर्ता शामिल रहते हैं. फिर भी उनपर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होती है . उन्होंने कहा इस घटना में भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ही शामिल है अब अगर उसको सरकार द्वारा फाँसी नही दी गई तो हमलोग जोरदार क्रांति करेंगे .

    मालूम हो कि खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज ग्राम पंचायत अंतगर्त शुकारुजोत में एक आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला तीन दिन पूर्व उजागर हुआ रहा।पीड़ित लड़की ने टीएमसी के पूर्व युवा प्रखण्ड अध्यक्ष उज्जवल सरकार के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था ।जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

  • बिहार :कृषि कानून के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला दहन कर जताया विरोध

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


    शनिवार की शाम बहादुरगंज मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के समीप किसानों की हक के लिए स्थानीय युवाओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को दहन करने का कार्य किया।


    इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राजद के जिला मीडिया प्रभारी मो कामरान ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के विरुद्ध में जो काला कानून बनाया गया है वो बिल्कुल देश के किसानों के हित में नही है।किसानो के कारण ही भारत देश सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है।उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार नही चलेगी।


    वहीं आक्रोश जताते हुए स्थानीय युवाओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की एवम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले को दहन करते हुए कहा कि किसानों के विरोध में लागू किये गए काले कानून को वापस लेने की मांग की।

    मौके पर मुख्य रूप से स्थानीय युवा एम गाजी,मो सद्दाम,मो सज्जाद,मो फैजान,राहुल गुप्ता,मुन्तजिर अलाम सहित दर्जनों की तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • बिहार :ट्रक से कुचलकर युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम ।

    बिहार /डेस्क

    सीतामढ़ी एनएच 104 परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव में एक युवक की मौत ट्रक द्वारा कुचलने जाने से घटना स्थल पर ही हो गई ।घटना से नाराज़ लोगो ने जम कर हंगामा किया ।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा महारानी स्थान के सामने टायर जलाकर घंटो सड़क जाम कर हंगामा किया । जानकारी के मुताबिक मृतक कि पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र शंकरपुर गाव निवासी जोतलाल मंडल के 20 वर्षीय पुत्र बली मंडल के रूप में हुई है।

    सड़क जाम कर रहे लोगो ने बताया कि मृतक के परिजन काफी गरीब है और उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए ।वहीं सूचना पाकर मौके पर सुरसंड सीओ संजय कुमार,सुरसंड थाना अध्यक्ष भोला कुमार सिंह ने पहुंचकर लोगो को शांत कराने का प्रयास किया एवं काफी मसक्कत के बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ है ।

  • बंगाल :बीजेपी नेता की हत्या से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

    चंदन मंडल

    बीजेपी पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पूरे राज्य के साथ साथ खोरीबाड़ी में भी भाजपा ने थाने का घेराव का विरोध प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को नदिया के कल्याणी थाना अंतगर्त गयेशपुर में विजय शील नामक एक भाजपा कार्यकर्ता का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। भाजपा ने इसे हत्या करार दिया है।

    इस घटना के विरोध में भाजपा ने राज्य भर के विभिन्न पुलिस थानों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया । इसी क्रम में आज खोरीबाड़ी में भाजपा की ओर से खोरीबाड़ी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही इस मामले को लेकर खोरीबाड़ी थाना को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ, जिला के एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेन बर्मन, खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद , रानीगंज -बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    इस दौरान भाजपा के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा भाजपा कार्यकर्ता के विजय शील हत्या की गई है । भाजपा कार्यकर्ताओं कहना है कि विजय शील नामक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने कहा कि निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विजय शील का शव उनके घर के पास रस्सी से लटका मिला है। उनका कहना है कि उसे पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया। उन्होंने कहा की बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के द्वारा अबतक 120 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की पहले हत्या की गई । और फिर उसे आत्महत्या करार दे दिया गया। इस सरकार ने पुलिस प्रशासन को भी अपना गुलाम बना लिया है, जिसके परिणामस्वरूप बंगाल में ममता की सरकार में यह गुंडा राज चल रहा है और यह कानून-व्यवस्था की विफलता है।

    विजय शील की मृत्य एवं हत्या के आरोपों सहित गंभीर मुद्दों को उठाती है। सच्चाई को उजागर करने और राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए पूरी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है । उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले की ठीक से जांच किया जाए तो सच उभर के सामने आ जायेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले की पूरी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

  • बंगाल :किसान बिल के विरोध में रैली निकाल कर किया गया विरोध प्रदर्शन

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : सारा भारत कृषक सभा दार्जीलिंग जिला कमिटी की ओर से सोमवार को सांसद में पारित हुए कृषि बिल के खिलाफ एक रैली का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली पार्टी कार्यालय से शुरु होकर विभिन्न स्थानों का परिक्रमा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल लेने की मांग की । दार्जीलिंग जिला कमिटि के सचिव झोरेन ने बताया की सांसद में पारित कृषि बिल को जल्द वापस लेने की मांग की जा रही है।

    सांसद में बिल पास करने से पहले विरोधी सांसदों को बहस करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। सांसद में पारित बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन किया जा रहा है। लोकसभा व राज्यसभा में विरोधी सांसदों को अंधेरे में रखकर पास किया गया। इस मौके पर दार्जीलिंग जिला कमिटि के सभाधिपति तापस सरकार, निहार विश्वास , बिट्टू जायसवाल, खोरीबाड़ी सचिव व जितेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।