Tag: विरोध प्रदर्शन

  • देश :इंडिया गेट पर किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर में लगाई आग, बीजेपी ने कहा कांग्रेस का असली चेहरा उजागर

    देश/डेस्क

    इंडिया गेट के पास कुछ अज्ञात लोगों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी।जिसपर नई दिल्ली के DCP ने बताया कि करीब 15-20 लोग इकट्ठा हुए और एक ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की।हालाकि पुलिस ने  आग बुझा को समय रहते बुझा दिया ।मालूम हो कि कृषि विधेयक के विरोध में यह आग लगाई गई है ।

    वहीं पुलिस ने जांच के दौरान 5 लोगो को हिरासत में लिया है ।हिरासत में लिए गए लोग पंजाब के बताए जा रहे है ।पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोग कांग्रेस पार्टी से है जिन्होंने जान बूझ कर आग लगाई है ।

    जिसके बाद बीजेपी के वरिष्ट नेता श्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित अन्य नेता कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गए है ।श्री नकवी ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस जो भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है वो खुद अपने भ्रम के चक्रव्यूह में फंसती जा रही है क्योंकि किसानों को एहसास है कि मोदी जी ने किसी भी कीमत पर किसानों के हितों के साथ समझौता न किया है और न करेंगे ।श्री नकवी ने कहा  कांग्रेस पार्टी की दिक्कत क्या है?… फुल टाइम फिसड्डी और पार्ट टाइम कबड्डी। ये फुल टाइम फिसड्डी और पार्ट टाइम कबड्डी के आधार पर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ नहीं ।

    वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्दआ प्रधान ने कहा  दिल्ली में कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखाया है और  किसानों के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक ट्रैक्टर जलाने का नाटक रचा गया, ये सारा विषय दुर्भाग्यपूर्ण है

  • बंगाल :तृणमूल कांग्रेस द्वारा कृषि बिल के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सांसद में पारित हुए कृषि बिल के खिलाफ एक रैली का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली पार्टी कार्यालय से शुरु होकर विभिन्न स्थानों का परिक्रमा किया। इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल लेने की मांग की । खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष हिरण्मय राय ने बताया कि सांसद में पारित कृषि बिल को जल्द वापस लेने की मांग की जा रही है।

    बिल पास करने से पहले विरोधी सांसदों को बहस करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। सांसद में पारित बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। वहीं खोरीबाड़ी तृणमूल युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया लोकसभा व राज्यसभा में विरोधी सांसदों को अंधेरे में रखकर पास किया गया। इस रैली में बुढागंज अंचल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ,रानीगंज अंचल अध्यक्ष बीनू पंडित , तृणमूल महिला अध्यक्ष कोपी साह व काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता समेत आमजन शामिल हुए।

  • कटिहार :10 माह से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन,सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

    कटिहार /रितेश रंजन

    कटिहार के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष 10 माह से वेतन नहीं मिलने पर जिले के सभी एएनएम कर्मी बिहार राज एएनएम कर्मचारी संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए वेतन देने सहित कई अन्य मांग किया है।

    इस प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि जिले में सदर अस्पताल से लेकर सभी पीएचसी पर कार्यरत एएनएम को 10 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

    जिसके कारण सभी एएनएम की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। इस संदर्भ में संघ को अवगत कराया गया की एन एम के बकाया वेतन का भुगतान एवं कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यों को सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि देने की मांग रखी गई।

    प्रदर्शनकारी रीना कुमारी ने बताया कि संघ ने इस पर कार्रवाई करते हुए आज उनके आह्वान पर कटिहार जिला शाखा के द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जिले की सभी एएनएम कर्मियों के द्वारा प्रदर्शन करते हुए वेतन और प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई। संघ के सदस्यों ने कहा कि अगर उनका वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

  • कटिहार :संयुक्त ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ मनाया विरोध दिवस, केंद्र सरकार के हिटलर शाही रवैया के समक्ष सब नतमस्तकः- विकास सिंह

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार में केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ आज पूरे देश में राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया गया। इसी क्रम में कटिहार शहर के औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर श्रम संगठन मंच के संयोजक सह इंटक जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयोजक विकास सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार देश को पूरी तरह से बेचने पर लग गई है। देश के मजदूर, किसान, बेरोजगार, व्यवसाई, कर्मचारी सड़क पर आ गए है। लेकिन सरकार के हिटलर शाही रवैया के सामने सभी नतमस्तक हो गए है। उन्होंने ने बताया कि देश के रेल, हवाई जहाज, ट्रांसपोर्ट, बैंक, दूरसंचार, डाक विभाग, एलआईसी, डिफेंस श्रम संगठन के नियमों में बदलाव, 8 घंटे के बदले 12 घंटा काम करने जैसे दर्जनों समस्याओं को लेकर देश के मान्यता प्राप्त 10 ट्रेड यूनियन इंटक, एटक, सीटू, एक्टू, एचएमएस, बीएसएसआर, एआईटीयूसी, महासंघ सभी यूनियन एकजुट होकर सड़क पर उतर कर इस निकम्मी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।

    राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेता सीटू के वारिस हुसैन, एटक के लक्ष्मण सिंह, बीएसएसआर के अरूप घोष, एचएमएस के गिरीश कुमार सिंह, महासंघ के दयानंद सिंह, कटिहार जिला औद्योगिक नियोजक संघ के मो नौशाद, इंटक के विनोद झा ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री देश विदेश से उद्यमियों को बिहार में उद्योग लगाने का आमंत्रण दे रहे है।

    वही कटिहार का आरबीएचएम जूट मिल 8 जनवरी 2016 से बंद पड़ा है। कोई भी जनप्रतिनिधि एवं सरकार इसको खुलवाने की दिशा में पहल नहीं कर रहा है। जिले में लॉकडाउन के समय में उद्यमी जीएसटी का मार, अप्रत्याशित बिजली बिल, कर्मचारियों का वेतन एवं बैंकों के देनदारी को लेकर उद्यमी भुखमरी के कगार पर खड़े हैं। उक्त नेताओं ने सरकार से उद्यमियों को लॉकडाउन के समय का सभी चार्ज माफ करने का अनुरोध किया है।

  • कटिहार :एनएफ रेलवे एंप्लाइज यूनियन ने रेल कर्मियों के दर्जनों समस्या को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली जताया विरोध

    कटिहार /रितेश रंजन

    कटिहार में एनएफ रेलवे एंप्लाइज यूनियन के द्वारा 19 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक विरोध दिवस मनाया जा रहा है । वर्तमान रेल प्रबंधक के समक्ष एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के समस्याओं को लेकर जैसे रेलवे आवास की जर्जर स्थिति रेलवे अस्पताल की जर्जर स्थिति सड़क नाले की जर्जर स्थिति पूरे रेलवे कॉलोनी में उसमें जलजमाव हो रहा है रेल कर्मचारी मानसिक रूप से पीड़ित है इसमें कोई भी ध्यान मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा नहीं दिया जा रहा है इसी को लेकर 1 सप्ताह का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।

    इस मौके पर मंडल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि हम लोग जहां सेफ्टी की बात करते हैं रेल कर्मचारी इस हालात में भी उनके रूम में पानी है बेडरूम में पानी है फिर भी निष्ठा पूर्वक वह काम कर रहे हैं रेल को सुचारू रूप से चला रहे हैं उसी के विपरीत आज कटिहार मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा इन सभी कठिनाइयों को दूर नहीं किया जा रहा है ।

    इसी के मद्देनजर एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन पूरे कटिहार में मंडल में विरोध प्रदर्शन कर रहा है 25 सितंबर को धरना प्रदर्शन 11 बिल्डिंग के समक्ष किया जाएगा अगर रेल प्रबंधक रेल कर्मचारी व उनके परिजनों के लिए सकारात्मक कोई कदम नहीं उठाती है तो एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन रेल का चक्का जाम करने का काम करेगी

  • नक्सलबाड़ी :डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से नाराज़ टीएमसी नेताओ ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    आज नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 तृणमूल कांग्रेस की ओर से डीजल-पेट्रोलगैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर व केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया। जुलूस पार्टी कार्यालय से शुरु होते हुए नक्सलबाड़ी के विभिन्न स्थानों व किसानों के द्वारा धान लगाए अपने खेतों का भ्रमण कर खत्म किया गया।

    डीजल-पेट्रोलगैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर निकाला गया यह जुलूस में सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पृथिवीस राय ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से एक भी काम ऐसा नहीं किया गया, जिससे लोगों को राहत प्राप्त होती।

    उन्होंने कहा भाजपा की अपनी सरकार के दौरान देश के लोगों की हो रही दुर्गति को देखकर भी क्यों आंखें बंद किए हुए हैं। पृथिवीस राय ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा के राज में आज किसानों की अत्यधिक दुर्दशा हो रही है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ तो भाजपा उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर गरीबों को देने की बात करती है,

    जबकि दूसरी तरफ आम लोगों के लिए रसोई गैस की कीमतों में लगातार धीरे-धीरे बढ़ोतरी करके लोगों के साथ धोखा कर रही है। इस मौके पर अरुण घोष, वीरेन सरकार, विराज सरकार, मेहबूब खान ,जाहिद अहमद व महावीर मुंडा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे

  • बंगाल : क्षेत्रीय भाषा में भेदभाव के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश अनुसार तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई परीक्षा के आयोजन में क्षेत्रीय भाषाओं के भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को राज्य भर के साथ साथ नक्सलबाड़ी ब्लॉक – 2 तृणमूल कांग्रेस की ओर से रैलियां निकाली गई। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते जमकर कोसा।

    इस दौरान नक्सलबाड़ी ब्लॉक – 2 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पृथिवीस राय ने केन्द्र सरकार पर जमकर कोसते हुए कहा कि केन्द्र सरकार जन विरोधी नीतियों से बाज नहीं आ रही है ,केवल तरह तरह के आमलोगों को मुश्किलें बढ़ा रही है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार बंगाल में आर्थिक संकट पैदा करने का सिर्फ षड्यंत्र रचती है।

    तभी तो लोगों को हमेशा मुश्किलें ही बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व निजीकरण के खिलाफ तृणमूल की इस रैली में आम जनता का पूरा समर्थन मिला । इस मौके पर पंचायत प्रधान अरुण घोष , अंचल अध्यक्ष परिमल कुंडू, वीरेन सरकार परिमल मजूमदार, विधुत दास अमित प्रसाद व काफी संख्या में कार्यकर्ता व आमलोग उपस्थित थे।

  • बंगाल :तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर कार्य कर रही है पुलिस -बीजेपी

    पुलिस के खिलाफ फूटा बीजेपी का गुस्सा ,जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    भारतीय जनता पार्टी  खोरीबाड़ी – बुढ़ागंज व रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल युवा मोर्चा की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा झूठे मामलों में फंसाने के विरोध में रैली का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। जबकि तृणमूल कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है और न ही तृणमूल कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करते हैं । केवल भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही पुलिस अत्याचार करती है, तो इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर ही काम कर रही हैं।

    इसी को देखते हुए आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के अत्याचार के विरोध में इस रैली का आयोजन किया गया ।इस रैली में खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल के अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ, युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष तरुण सिंह, रानीगंज बिन्ना बाड़ी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष तापस मांझी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • कटिहार :संविदा कर्मियों ने कोरोना जांच किया बंद,सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार में सिविल सर्जन के कार्यालय के समक्ष संविदा कर्मियों ने समान काम समान वेतन को लेकर किया प्रदर्शन, कोरोना जांच का काम किया बंद

    कटिहार में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर जिला में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों ने 23 अगस्त से 17 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

    सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में जिले केे सभी संविदा कर्मी पहुंचकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन के साथ डोर टू डोर जाने वाले कोरोना जांच वाहनों को भी रोक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ की प्रवक्ता कल्पना कुमारी ने बताया कि समान काम समान वेतन को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।साथ ही कहा कि हम सभी ने पूर्व में ही सरकार को इसकी सूचना दे दी थी उसके बावजूद सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया ।कल्पना कुमारी ने कहा कि

    कल्पना कुमारी

    इसके अलावा उनकी 17 सूत्री मांगे हैं। जिनमें प्रमुख मांग मेें सभी संविदा कर्मी को नियमित किया जाए। ससमय वेतन दिया जाए सहित कई प्रमुख मांग शामिल है। जिसे लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक या अनिश्चितकालीन प्रदर्शन चलता रहेगा।मौके पर संघ के सचिव नवल किशोर राय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे ।

  • किशनगंज :बिहार किसान मंच से जुड़े किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    किशनगंज/संवादाता

    बिहार किसान मंच के बैनर तले रविवार को किशनगंज में दर्जनों लोगों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।मालूम हो कि 6 सूत्री मांगों के समर्थन में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है ।

    किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को केंद्र सरकार जल्द लागू करे ।किसानों की मांग है कि कृषि उपज का ग्लोबल मार्केटिंग बंद किया जाए साथ ही खाद्य सुरक्षा संशोधन अध्यादेश को रद्द किया जाए,किसानों का कर्ज माफ किया जाए एवं कॉपरेटिव खेती को बंद किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा प्रदान किया जाए ।

    किशनगंज फुलवाड़ी शिव मंदिर के निकट आयोजित विरोध प्रदर्शन के मौके पर जिला अध्यक्ष वासुदेव साह,उपाध्यक्ष विकेश दास,सचिव मनीष ठाकुर , पंचानंद महतो,  प्रदीप महतो ,जोगिंदर सिंह, चंदन लाल सिंह, राजू मंडल ,संतोष कुमार सिंह एवं विश्वनाथ सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे ।