Tag: यूपी

  • उत्तरप्रदेश :फर्जी वीडियो वायरल मामले पर एक्शन में पुलिस, ट्विटर ,वायर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज।बीजेपी नेता ने राहुल गांधी,असदुद्दीन ओवैसी पर रासुका लगाने की मांग की

    गाजियाबाद /एजेंसी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राहुल गांधी को समाज में जहर ना फैलाने की दी नसीहत

    जांच में घटना का कोई धार्मिक एंगल नहीं मिला। ताबीज को लेकर आक्रोश के चलते इन्होंने ये घटना की। मारपीट में शामिल तीन लोगों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, बाकी लोगों के लिए हमारी टीमें प्रयास कर रही हैं: लोनी में हुई घटना पर अमित कुमार पाठक, गाजियाबाद के SSP

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग अब्दुल समद से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है.आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस और एआईएमआईएम सहित अन्य पार्टियां इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहती थी लेकिन उनका दाव उलटा पड़ गया है।  यूपी पुलिस ने इस मामले का धर्मिक एंगल होने की बात खारिज करते हुए 9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । जिसमें सबसे बड़ी बात यह है कि सोशल मीडिया साइट्स ट्विटर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने अंग्रेजी अखबार वायर और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबेर,मिस राना अयूब ,सलमान निजामी,मस्कुर उस्मानी,समा मोहम्मद, मिस सबा नकवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है ।






    बता दे कि पुलिस ने कहा है कि बुजुर्ग शख्स ने कुछ युवकों को ताबीज दिए थे. ताबीज के काम ना करने पर उसकी पिटाई की गई. गौरतलब हो कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला था.राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि मैं ये मानने को तैयार नहीं हूँ कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं।ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।

    जिसके बाद राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा, ‘’प्रभु श्री राम की पहली सीख है-“सत्य बोलना” जो आपने कभी जीवन में किया नहीं. शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं. सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें.’

    वहीं इस मामले में लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राहुल गांधी और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘’कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ओवैसी ने राम भक्तों को बारे में जो कुछ कहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं. मैं यह भी मांग करता हूं कि इन लोगों ने ट्वीट करके जिस तरह लोगों को भड़काने का काम किया है और दंगे भड़काने की कोशिश की है, इन लोगों को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ रासुका लगाई जाए और जेल भेजा जाए.






    ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो. लोनी में पूरी तरह से अमन चैन है ।पूरे मामले पर गाजियाबाद एसएसपी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि जांच में घटना का कोई धार्मिक एंगल नहीं मिला।ताबीज को लेकर आक्रोश के चलते इन्होंने ये घटना की। मारपीट में शामिल तीन लोगों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, बाकी लोगों के लिए हमारी टीमें प्रयास कर रही हैं ।वहीं पूरा मामला फर्जी पाए जाने के बाद ट्विटर पर फर्जी खबर फैलाने वाले लोगो को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग यूजर्स कर रहे है ।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • यूपी : अंतरराजीय चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ ,दस अपराधी गिरफ्तार

    यूपी /सहारनपुर

    थाना कोतवाली पुलिस ने अंतर राजीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल किया है ।

    इस बड़ी करवाई में थाना कोतवाली प्रभारी पंकज पंत एव क्राईम ब्रांच टीम प्रभारी जयवीर सिहं,अजब सिंह एव अजय प्रसाद गौड शामिल थे ।एसपी डॉ एस चिनप्पा ने बताया कि चोर गैंग के दस कुख्यात बदमाश जिनमें बृजपाल उर्फ पप्पू पुत्र रफल सिह, निवासी कस्बा सरसावा,अहसान अली पुत्र नसीम ,निवासी ग्राम बालेली थाना गागलहेडी,अजीम पुत्र ,जिन्दा हसन निवासी कमेला कालोनी, थाना मण्डी,इम्तियाज पुत्र हबीब अली ,निवासी मौहल्ला खादरवाला मुजफ्फरनगर,राकेश चौधरी पुत्र कटार सिहं, निवासी ग्राम ढकदेई थाना नकुड,रोहिताश पुत्र मांगे राम निवासी ग्राम सलेमपुर थाना सरसावा,शमीम पुत्र इलियास निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना मिर्जापुर, राकेश पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम रूपडी, थाना नागल,एजाज उर्फ दानिश पुत्र इरफान ,निवासी गागलहेडी एव बिजेन्द्र सिह पुत्र नकली सिह निवासी ग्राम साल्हापुर थाना नकुड को गिरफ्तार किया है ।

    एसएसपी डॉ. एस. चिनप्पा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सात चोरी हुए ट्रक,फर्जी आर.सी. एव ट्रको के चैचिस नम्बर बदलने वाले उपकरण भी इनके पास से बरामद किए गए है । पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और इसमें बड़ा खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।






  • यूपी : हाई कोर्ट ने 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव करवाने का दिया निर्देश

    यूपी /डेस्क

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पर लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है । हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश जारी करते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक चुनाव संपन्न कराने की व्यवस्था करें ।वहीं कोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार पूरी तरह हरकत में आ गई है ।






    सूत्रों की माने तो एक सप्ताह के अंदर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा सकती है । कोर्ट के आदेशों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में अधिक उर्जा भर गई है ।चुनाव लडने वाले नेताओ ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है और मतदाताओं को अभी से साधने की कोशिश में जुट चुके है ।






  • यूपी :सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर अभद्र टिप्पणी पर बुरे फंसे आप विधायक सोमनाथ भारती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    उत्तरप्रदेश/अमेठी

    आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।मालूम हो कि सोमनाथ भारती के द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है ।

    बता दे की यूपी में पंचायत चुनाव नजदीक है और उसी को लेकर सोमनाथ भारती शनिवार को अमेठी दौरे पर गए थे जहा उन पर स्याही फेंकी गई ।

    शनिवार को ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती ने  अमेठी  के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में  कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।

    जिसके बाद सोमनाथ भारती ने ना सिर्फ पुलिस कर्मियो के साथ बत्तमिजी किया बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई।सोमनाथ भारती ने अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मौत निश्चित है साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली ।

    घटना के बाद जगदीशपुर थाने में सोमनाथ भारती के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया था ।

    आज गिरफ्तारी के बाद उन्हें फुरसतगंज थाने ले जाया गया। हालांकि, उसके बाद उन्हें कहां ले जाया गया इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है।

  • यूपी :वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखा तो कटेगा चालान,सरकार का बड़ा फैसला

    उत्तर प्रदेश/लखनऊ

    यूपी सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है ।बता दे कि यूपी में वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखना अब कानूनन जुर्म होगा ।

    मालूम हो कि आगर आपने अपनी Bike या कार पर अपनी जाति लिखी, तो आपका वाहन जब्त हो जाएगा,
    यानि कि सीज हो जाएगा,

    UP में कार, Bike, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और ई रिक्शा पर राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय समेत तमाम जाति सूचक शब्द अक्सर दिखते हैं ।

    जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने PM मोदी को खत लिखा था, IGRS पर,
    जिसमे उन्होंने UP में दौड़ते जातिवादी वाहनों को सामाजिक ताने बाने के लिए खतरा बताया था,
    PMO ने ये शिकायत UP सरकार को भेजी,
    इसके बाद UP के अपर परिवहन आयुक्त ने जाति लिखे वाहनों के खिलाफ UP में अभियान चलाने और उन्हें जब्त करने का अभियान चलाने का आदेश दिया है,

    वाहनों पर जाति सूचक शब्द होने पर धारा 177 में चालान या सीज करने की कार्रवाई होगी,
    लखनऊ में 2 पहिया और चार पहिया समेत कुल 25 लाख वाहन हैं,

  • यूपी: लव जेहाद पर चला योगी का चाबुक,नाम छिपा कर शादी किया तो होगी 10 साल की जेल

    कैबिनेट में गैरकानूनी धर्मांतरण संबंधी प्रस्ताव पास

    देश भर में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग तेज

    देश/डेस्क

    उत्तर प्रदेश में लव जेहाद पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से  गैरकानूनी धर्मांतरण संबंधी प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।मालूम हो कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गैरकानूनी धर्मांतरण समेत 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से आए फैसले के बाद थोड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने एक धर्म से दूसरे धर्म में शादी पर नया कानून सरकार ने पास किया है। अब दूसरे धर्म में शादी से दो माह पहले सूचना देना अनिवार्य हो गया है। इसके साथ ही डीएम की अनुमति भी जरूरी हो गई है। नए कानून में नाम छिपाकर शादी करने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि यूपी कैबिनेट उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020′ लेकर आई है। जो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सामान्य रखने के लिए और महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए जरूरी है। श्री सिंह ने बताया कि 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आई थी जिनमें जबरदस्ती धर्म परिवर्तित किया जा रहा है। इसके अंदर छल-कपट, बल से धर्म परिवर्तित किया जा रहा है। इस पर कानून बनाना एक आवश्यक नीति बनी, जिस पर कोर्ट के आदेश आए हैं। मंगलवार को कैबिनेट अध्यादेश लेकर आई, जिसे मंजूरी दे दी गई। 

    कानून लाने की तैयारी विधि विभाग ने पहले ही कर ली थी। विधि विभाग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ गृह विभाग को सौंपी। गृह विभाग ने अब इसकी रूपरेखा तैयार कर न्याय एवं विधि विभाग से अनुमति ली। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद इसे कैबिनेट बैठक में पेश किया गया, जिस पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। मालूम हो कि स्टेट लॉ कमीशन ने लव जिहाद पर कानून को लेकर रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी।

    लव जिहाद पर कानून लाने के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें इस कानून के बनने के बाद इसके अंतर्गत अपराध करने वालों को पांच से दस वर्ष की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही अब शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन भी नहीं किया जा सकेगा। इतना ही नहीं शादी कराने वाले मौलाना या पंडित को उस धर्म का पूरा ज्ञान होना चाहिए। कानून के मुताबिक धर्म परिवर्तन के नाम पर अब किसी भी महिला या युवती के साथ उत्पीड़त नहीं हो सकेगा। ऐसा करने वाले सीधे सलाखों के पीछे होंगे। 

    यूपी सरकार द्वारा लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाए जाने के बाद अब पूरे देश में इसके खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग तेज हो चुकी है ।विहिप ,बजरंगदल सहित अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के नेता बिहार ,बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी कानून बनाए जाने की मांग कर रहे है ताकि लव जेहाद जैसी विकृति पर रोक लग सके और बेटियां सुरक्षित रहे ।

  • देश :यूपी फिल्म आयोग कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

    देश /डेस्क

    आज लखनऊ में यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य फिल्म आयोग के कार्यालय का उद्घाटन किया।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया, “इस कार्यालय के माध्यम से हम मुंबई से भी बड़ी फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाने की कोशिश करेंगे।”वहीं इस मौके पर कई अधिकारी और अन्य नेता मौजूद थे।

  • देश :कांग्रेस अपने विभाजन कारी मानसिकता से नहीं आ रही है बाज -योगी आदित्यनाथ

    देश/डेस्क

    हाथरस मामले पर कांग्रेस की साजिश का खुलासा होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को विकास अच्छा नहीं लगता इसलिए वो षड्यंत्र करते है । श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर 1947 से वादें चलते थे, हर वर्ष वादें, नारे लगते थे । लेकिन गरीबों के लिए वास्तविक कार्य 2014 के बाद से प्रारंभ होते गए। हमने वादा नहीं किया, कायदे से जो हक बनता था वो उस(गरीब) तक पहुंचाने का कार्य किया है ।

    उन्होंने कहा कि  इसलिए विकास उनको अच्छा नहीं लग रहा है। और इसलिए वो षड्यंत्र पर षड्यंत्र रचते जा रहे हैं। एक गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरों को पहचानिए, देश और समाज के लिए कितनी विकृत सोच के साथ ये काम कर रहे हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वादों, झूठे नारों, जाति, क्षेत्र, मत और मज़हब के आधार पर समाज को बांटने वाले लोग आज भी अपनी उस विभाजनकारी मानसिकता से बाज नहीं आ रहे हैं।

    आज भी विभाजन की वो मानसिकता उनके मनोमस्तिष्क पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी उसी रूप में हावी हो रही है ।मालूम हो कि कांग्रेस नेता के स्टिंग ऑपरेशन में हुए बड़े खुलासे के बाद यूपी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है और स्योराज जीवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है ।

  • यूपी : हाथरस मामले में योगी सरकार की बड़ी करवाई, एसपी समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी निलंबित ,होगा नार्को टेस्ट

    दाहसंस्कार के मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ,युवती के परिवार सहित कई लोगो का होगा नार्को टेस्ट । मंगलवार को हुआ था दाह संस्कार

    मामले की SIT कर रही है जांच ,पीड़ित परिवार का आज लिया गया बयान

    कांग्रेस नेता का ऑडियो टेप हुआ वायरल, मृतिका के भाई को कर रहा है गुमराह

    देश/डेस्क

    हाथरस में चल रहे पॉलिटीकल ड्रामे के बाद अंततः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लेते हुए हाथरस के एसपी विक्रांत वीर, इंस्पेक्टर सहित अन्य आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है ।मालूम हो कि आज सुबह से ही हाथरस स्थित पीड़िता का गांव रण क्षेत्र में बदला हुआ था और मीडिया कर्मियो और नेताओ को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था । जिसे लेकर सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे थे ।

    गौरतलब हो कि दोपहर बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस के दोषियों का समूल नाश कर दिया जाएगा ,जिससे एक उम्मीद जगी थी कि शाम तक बड़ी करवाई की जाएगी और यह सच साबित हुई है ।

    बता दे की मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम शब्द, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित करने के निर्देश दिया गया हैं।

    मालूम हो कि SIT पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़ित परिवार के सदस्यों का बयान अधिकारियों के द्वारा आज लिया गया है ।कहा जा रहा है बयान के बाद ही उक्त करवाई की गई है ।वहीं जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को मृतिका के दाह संस्कार में मौजूद पुलिस कर्मियों का नार्को टेस्ट भी करवाया जाएगा साथ ही परिजनों का भी नार्को टेस्ट करवाया जाएगा ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके ।

    मालूम हो कि मंगलवार को मृतिका का दाह संस्कार जबरन करवाए जाने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया था जिससे यूपी पुलिस के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा भड़क गया था । जबकि पुलिस का कहना था कि परिजन मौजूद थे।

    वहीं आज एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ है ।जिसमें एक कांग्रेस नेता मृतिका के भाई को 50 लाख रुपए लालच देने और मीडिया को मैनेज करने की बात कहते हुए युवती के भाई संदीप को कह रहा है कि प्रियंका गांधी पहुंच रही है साथ ही उक्त ऑडियो में कांग्रेस नेता द्वारा संदीप को गुमराह करता नजर आ रहा है ।

    कांग्रेस नेता का टेप सामने आने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि नार्को टेस्ट के बाद चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है ।

  • देश :यूपी में फिल्म सिटी बनाने को लेकर बैठक आयोजित ,उदित नारायण ने योगी जी के लिए गाया गाना

    देश/डेस्क

    लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी में फिल्म सिटी बनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का नाम भारत शकुंतला पुत्र भरत के नाम पर पड़ा। उसी हस्तिनापुर के आस-पास के क्षेत्र में हम फिल्म सिटी प्रस्तावित कर रहे हैं। गंगा और यमुना के बीच का भूभाग है।

    यमुना एक्सप्रेस वे जो दिल्ली को आगरा से जोड़ने आ रहा है उसके बीच में ये सारा क्षेत्र पड़ता है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ फिल्म सिटी तक सीमित नहीं रहेगा हम वहां वर्ल्ड इलेक्ट्रोनिक सिटी भी देने जा रहे हैं और एक वर्ल्ड क्लास फाइनेंशियल सिटी भी हम वहीं प्रपोज करने जा रहे हैं। जो वहां से हर आर्थिक और वित्तीय गतिविधियों का संचालन कर सके।

    बैठक में  रजनीकांत की बेटी सौन्दर्या रजनीकांत, निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेता प्रियदर्शन, रवीना टंडन, सुभाष घई, परेश रावल, गायक अनूप जलोटा, उदित नारायण, कैलाश खेर, लेखक विजयेंद्र प्रसाद, गीतकार मनोज मुन्तस्सिर शामिल थे।इसके अलावा फिल्म उद्योग से जुड़े विनोद बच्चन, दीपक दल्वी, नितिन देसाई, ओम राउत, शैलेश सिंह, पदम कुमार भी मीटिंग में शामिल हुए।

    वहीं अनुपम खेर समेत कई अन्य फिल्मी हस्तियां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शिरकत की। यह सभी लोग फिल्म सिटी बनाने के लिए योगी सरकार को सुझाव दिए।बैठक के अंत में उदित नारायण ने सीएम योगी के लिए सुन मितवा तुझको क्या डर है रे…. सच और साहस है जिसके मन में, अंत में जीत उसी की रहे…गाना गया। इस पर मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर उनका उत्साह बढ़ाया और धन्यवाद दिया।