Tag: यूपी

  • यूपी : पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे को पुलिस वालो ने मार गिराया

    देश/डेस्क

    कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने मार गिराया ।पुलिस के मुताबिक विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई, इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की।

    आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की जिसके बाद वो मारा गया वहीं एडीजी कानपुर ने कहा कि 
    गाड़ी पलटने का फायदा उठाकर विकास दुबे ने पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जिसमें हुई मुठभेड़ में अपराधी विकास दुबे घायल हुआ जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया ।मामले की जानकारी देते हुए आईजी कानपुर ने कहा कि पुलिस के चार लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है ।मालूम हो कि गुरुवार को नाटकीय ढंग से विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हुआ था जहा से पुलिस अभिरक्षा में उसे कानपुर लाया जा रहा था ।

    विकास की मौत के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है ।वहीं प्रियंका गांधी ने भी एनकाउंटर के बाद पुलिस करवाई पर सवाल खड़े किए है ।पूरे घटना क्रम के बाद सोशल मीडिया पर उत्तर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है ।

    घटना के बाद विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने पर कानपुर मुठभेड़ में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के पिता ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश प्रशासन को धन्यवाद करता हूं, मैं आज बहुत खुश हूं। आज मुझे गर्व है कि मेरे बेटे की शहादत खाली नहीं गई। आज मेरे बेटे की आत्मा को संतुष्टि मिलेगी ।शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल ले जाया गया है 

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए

    पिछले 4 दिन में UP पुलिस ने 3 एनकाउंटर किए हैं, तीनों एनकाउंटर का घटनाक्रम एक जैसा है। मुझे तो इसकी आशंक पहले से ही थी क्योंकि इसके पास जो राज थे कि कौन सी राजनीतिक हस्तियां इससे जुड़ी थी, कौन से पुलिस के, शासकीय अधिकारी इससे मिले हुए थे। उन सब चीजों का खुलासा होता:दिग्विजय सिंह

    बसपा सुप्रमों मायावती ने भी एनकाउंटर के बाद सवाल खड़े करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व में न्यायिक जांच की मांग की है ।मालूम हो कि एनकाउंटर के बाद यूपी के राजनीत का तापमान बढ़ गया है

  • यूपी :विकास दुबे के सहयोगी को पुलिस ने मार गिराया एक अन्य गिरफ्तार

    विकास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है ताबड़तोड छापेमारी ।

    विकास का सुराग देने वालो को 2 लाख 50 हजार इनाम

    देश/डेस्क

    आठ पुलिस कर्मियों के हत्या का आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस द्वारा लगातार अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है उसके बावजूद वो अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है ।पुलिस के द्वारा ना सिर्फ उसकी तलाश की जा रही है बल्कि उसके अन्य साथियों को भी मार गिराया जा रहा है ।मालूम हो कि बुधवार को  कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी अमर दुबे STF और स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया है ।

    प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि उसके ऊपर 50,000 का इनाम था साथ  ही कहा कि पुलिस लगातार कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपियों को ढूंढने में लगी है, हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी ।दूसरी तरफ विकास दुबे के एक अन्य सहयोगी श्यामू वाजपेई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने अमर दुबे से हुई मुठभेड़ में हथियार भी बरामद किया है ।

    एसपी हमीर पुर श्लोक कुमार ने बताया कि अमर दुबे के पास से ऑटोमैटिक हथियार एवं एक बैग बरामद हुआ है साथ ही मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है ।वहीं यूपी पुलिस की एक टीम के द्वारा फरीदाबाद में भी छापेमारी कि गई ।मालूम हो कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास दुबे होटल में छुपा हुआ है जिसके बाद छापेमारी कि गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही विकास दुबे वहां से फरार हो गया है ।

    उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए विकास एक बड़ी चुनौती बन गया है जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तब तक पुलिस पर सवाल उठते रहेंगे और उठ भी रहे है । ना सिर्फ सियासी गलियारे में बल्कि आम आदमी की जुबान पर भी विकास की करतूत के बाद गुस्सा है और कब उसकी गिरफ्तारी होगी सवाल उठा रहे हैं ।

  • उत्तर प्रदेश :24 घंटे में 933 नए कोरोना के मामले अभी तक 809 लोगो की बीमारी से मौत

    देश/डेस्क

    पिछले 24 घंटों में  933 नए पॉजिटिव मामले, लगभग 348 लोगों को डिस्चार्ज और 24 मौतें रिपोर्ट की गईं। कुल एक्टिव केसों की संख्या 8718, कुल डिस्चार्ज 19109 और मरने वाले लोगों की कुल संख्या 809 हो गई है उक्त जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सोमवार को देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में 25918 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8,87,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं ।

  • यूपी ! कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला । 8 पुलिस कर्मी शहीद कई घायल

    देश/डेस्क

    यूपी के कानपुर में एक बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया गया जिसमें 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए एवं कई घायल है । डीजीपी एचसी अवस्थी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ धारा307के तहत मामला दर्ज़ किया गया था,पुलिस उसे पकड़ने गई थी।लेकिन उन्होंने वहां जेसीबी लगा दी थी जिससे हमारे वाहन बाधित हो गए।जिसका फायदा अपराधियों के द्वारा उठाया गया और

    जब फोर्स नीचे उतरी तो अपराधियों ने गोलियां चलाई,जवाबी फायरिंग हुई लेकिन अपराधी ऊंचाई पर थे ।इसलिए हमारे 8 कर्मी शहीद हुए साथ ही 
    हमारे लगभग7आदमी घायल हो गए।ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। IG, ADG, ADG (लॉ एंड ऑर्डर) को ऑपरेशन की निगरानी के लिए वहां भेजा गया है। कानपुर से फॉरेंसिक टीम मौके पर है और लखनऊ से एक विशेषज्ञ टीम भी भेजी जा रही है इसमें STF को भी लगाया गया है।

    IG/STF  मौके पर पहुंच रहे हैं। कानपुर STF पहले से ही कार्यरत है। इन पर बहुत बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह उसी ऑपरेशन के सिलसिले में जारी है जिसके लिए हमारी टीम पहले वहां गई थी ।घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ।घटना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ।

  • पीएम मोदी ने आत्म निर्भर यूपी अभियान का किया शुभारंभ

    सवा करोड़ मजदूरों को रोजगार मिलेगा.

    30 लाख मजदूरों की स्किल मैपिंग की गई है -सीएम

    देश/ डेस्क

    शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार के ‘आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान’ की शुरुआत की. प्रदेश सरकार का दावा है कि इस योजना के तहत करीब सवा करोड़ मजदूरों को रोजगार मिलेगा.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने अपने जीवन में उतार चढ़ाव देखे हैं, सामाजिक जीवन में कई तरह की कठिनाई आती हैं. किसी ने नहीं सोचा था कि पूरी दुनिया पर एक साथ इतना बड़ा संकट आएगा, ऐसा संकट जिसमें चाहकर भी लोग मदद नहीं कर पा रहे हैं.


    पीएम मोदी ने कहा कि हमें नहीं पता कि इस बीमारी से कब मुक्ति मिलेगी, इसकी अभी एक ही दवाई है दो गज की दूरी. हमारी सरकार ने इस बीच गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया है, इसी के तहत यूपी आत्मनिर्भर अभियान चल रहा है. पीएम बोले कि योगी जी ने आपदा को अवसर में बदला है, इससे लोगों को काफी लाभ होगा। 


    संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि संकट के वक्त जो साहस दिखाता है, उसे ही सफलता मिलती है. आज जब दुनिया में कोरोना का संकट है, उसमें यूपी ने साहस दिखाया है उसकी तारीफ हो रही है. योगी सरकार का शानदार काम आने वाली पीढ़ियां काम करेंगी. पीएम मोदी ने कहा कि यूपी पर इसलिए भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि यूपी कई देशों से बड़ा है.

    पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका के पास सबकुछ है, लेकिन फिर भी वो कोरोना से काफी हदतक प्रभावित है. अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ है, वहां अबतक 1 लाख 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अगर यूपी में हालात नहीं संभाले जाते तो प्रदेश में 85 हजार लोगों की जान चली जाती.पीएम ने योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन और अंत्योष्टी में शामिल नहीं होने का भी जिक्र किया कि किस तरह वो कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते रहे और अंत्योष्ठी में शामिल नहीं हुए ।

    पीएम मोदी ने कहा कि एक दिन था जब इलाहाबाद के सांसद देश के प्रधानमंत्री थे और कुंभ के मेले में भगदड़ मची थी. तो हजारों लोग मारे गए थे, तब सरकार ने मरने वालों की संख्या छुपाने में सारा जोर लगा दिया था. पीएम ने कहा कि यूपी सरकार ने रिस्क उठाते हुए लाखों मजदूरों को वापस बुलाया. PM ने कहा कि अगर पहले की सरकारें होतीं तो अस्पताल की संख्या का बहाना बना देती.
    अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि जब सीएम योगी के पिता का देहांत हुआ तो वो अपने परिवार के पास नहीं गए, बल्कि प्रदेश की सेवा में जुटे रहे. आज यूपी में 60 हजार निगरानी समिति को बना दिया, ताकि लोग जुड़कर काम कर सकें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यूपी सरकार ने लाखों मजदूरों को पैसा दिया है, महिलाओं के खाते में पैसा भिजवाया है.


    प्रधानमंत्री मोदी ने की मजदूरों से बात


    इस अभियान को लॉन्च करने के दौरान पीएम मोदी ने कई मजदूरों के साथ संवाद किया. पीएम मोदी ने गोंडा की विनिता से बात की साथ ही गोरखपुर सहित अन्य लोगों से बात की इस दौरान विनिता ने बताया कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ मिलकर एक समूह बनाया है. हमें प्रशासन की ओर से सूचना मिली थी जिसके बाद हमने ये काम शुरू किया. इसी के बाद नर्सरी शुरू की और अब एक साल में 6 लाख रुपये की बचत होती है.

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

    आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट में देश को पीएम मोदी ने देश को मंत्र दिया. अब कामगार और श्रमिकों के लिए जिन योजनाओं को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया था, अब रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है.
    यूपी सीएम ने कहा कि हमने प्रदेश में जितने भी प्रवासी श्रमिक आए हैं, 18 साल से कम बच्चों को छोड़कर लगभग 30 लाख मजदूरों की स्किल मैपिंग की गई है. इससे इन मजदूरों को काम देने में आसानी मिलेगी.

  • कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने पर सीएम योगी ने पीएम का आभार जताया

    देश/डेस्क

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ.प्र. के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया है ।सीएम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।यूपी को ये दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देने के लिए अपनी सहमति व्यक्त करने के लिए ।

    सीएम ने कहा कि कुशीनगर बौद्ध पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। इससे यूपी में विकास की नई संभावनाएं बनेंगी। जापान, कोरिया, श्रीलंका आदि देश पर्यटन के माध्यम से जुड़ेंगे। 3 साल में 2 नए एयरपोर्ट मिलने पर यूपी वासियों को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी ।