- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा निर्गत यूनिक डिसएबिलिटी पहचान पत्र टीकाकरण के लिए मान्य
- रोग के लक्षणों को गंभीरता से लेना जरूरी है।
- छोटी सी लापरवाही के कारण उत्पन्न हो सकता हैं खतरा:
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण की चेन खत्म करने में जिला प्रशाषण एवं स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर लगा हुआ है। जिले में जांच से लेकर टीकाकरण अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। इसमें कामयाबी भी मिल रही है। दूसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।कोरोना वायरस से लड़ने एवं सुरक्षा देने के लिए सरकार की ओर से वृहत पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 आयुवर्ग से ऊपर के लाभार्थियों के विषय तौर पर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि बुजुर्ग लाभार्थी को कहीं औऱ जाने की जरूरत नही पड़े। हालांकि इसके साथ ही अब दिव्यांगजनों के लिए कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान में गति लाने के उद्देश्य से टीकाकरण सत्र पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विकलांग व्यक्तियों के लिए निर्गत यूनिक डिसएबिलिटी पहचान पत्र मान्य होगा। कोरोना टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने के लिए सत्र स्थलों पर सुलभ तरीके से उपलब्ध कराए जाने को लेकर बिहार के अपर निदेशक (प्रतिरक्षण) सह राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा ने राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में यह भी बताया गया है कि दिव्यांग एवं विशेष सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को टीकाकृत करने के लिए यूनिक डिसएबिलिटी पहचान पत्र (यूडीआईडी) मान्य होगा।
दिव्यांगजनों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था नजदीकी केंद्र पर : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया राज्य के प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश के आलोक में दिव्यांग एवं विशेष तौर पर सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को कोरोना टीका लगाने में काफ़ी सुविधाजनक होगी। हालांकि वर्तमान समय में भी अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को उनके घर के नजदीक सत्र स्थल संचालित कर उन्हें टीकाकृत करने की दिशा में पहले से ही कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन अब यूडीआईडी पहचान पत्र से दिव्यंगजनों को टीकाकरण कराने में पहले से ज़्यादा सुविधाजनक होगी। जारी पत्र में निर्देशित है कि “डिपार्टमेंट ऑफ़ इम्पावरमेंट ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीस, मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड इम्पावरमेंट” द्वारा निर्गत यूनिक डिसएबिलिटी पहचान पत्र दिव्यांग एवं विशेष सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगों को टीकाकरण के लिए मान्य होगा। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 60 वर्ष से अधिक और दिव्यांगों के लिए नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
- रोग के लक्षणों को गंभीरता से लेना जरूरी है
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन के मुताबिक वैश्विक महामारी के इस दौर में सबसे पहले रोग के लक्षणों को गंभीरता से लेना जरूरी है। सूखी खांसी, गला सूखना, बुखार, जुकाम कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण हैं। कई मरीजों में सूंघने व स्वाद महसूस करने की शक्ति कम या पूरी तरह खत्म हो जाती है। सरदर्द व बदन दर्द के साथ काफी थकान महसूस होने लगता है। इतना ही नहीं सांस लेने में तकलीफ, शरीर में ऑक्सीजन की कमी, सीने में दर्द व दबाव महसूस होना रोग के अन्य लक्षणों में शुमार हैं। शुरुआती दौर में ही रोग की पहचान करते हुए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। नहीं तो बीतते समय के साथ रोग गंभीर रूप लेने लगता है। इसलिये वर्तमान समय में हम सभी को अपने स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाये रखना जरूरी है।
संक्रमण का प्रसार कम होने का मतलब यह नहीं हुआ कि हमलोग सुरक्षित हो गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में अभी कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या में काफ़ी कमी आई है। जिले में कुल 250 व्यक्ति अभी भी संक्रमित है प्रसार कम होने का मतलब यह नहीं हुआ कि हमलोग सुरक्षित हो गए हैं। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके पूरे परिवार व समाज के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में लोगों की सोच और सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन अतिआवश्यक है। लोगों को समझना होगा की कोरोना का दोनों टीका लेने के बाद ही शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।इसीलिए कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। इसके साथ ही अपने हाथों को समय-समय पर साबुन या पानी से हर आधा घंटे पर धोते रहें। अल्कोहल युक्त सैनिटाइज़र का प्रयोग करते रहें। हाथों में अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर के प्रयोग करते समय अपनी आंखों को छूने से बचें, नाक और मुंह पर भी हाथ लगाने से लोगों को बचना होगा। सामाजिक दूरी का पालन हमेशा करते रहना चाहिए। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलते समय बिना मास्क या फेसकवर के नहीं निकलें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के पैरोकार थे जो उनमें मजबूत… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा थी दूजेहरिवंशराय बच्चन जी ,… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी बढ़ गई।फिर उसने वो भी… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है रातकितनी उदासी ! वह अपनी… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि दी जाए, तो राजा को पुत्र की… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर आचार्य की ओर चले। कुटिया के द्वार… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन व रखरखाव को… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर पटना आरजेडी कार्यालय में मुख्य समारोह का… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता दल आज अपना रजत जयंती मना रहा है।आरजेडी… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने श्री पासवान पर… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह रही है। सोनबरसा की… Read more: बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दील
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय… Read more: भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौत
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस वर्षीय पुत्री सोफिया के स्नान करने के दौरान पानी भरे कलवर्ट में डूबने से मौत हो… Read more: किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी मेषःआपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी… Read more: राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल
- पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांगसोमवार, जुलाई 5, 2021 का विस्तृत पंचांग तिथि एकादशी – 22:33:12 तक नक्षत्र भरणी – 12:12:32 तक करण बव – 09:15:15 तक, बालव – 22:33:12 तक पक्ष कृष्ण योग धृति – 13:27:53 तक वार सोमवार सूर्य व चन्द्र… Read more: पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांग
