हिट एप्प के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों को इलाज की मिल रही बेहतर सुविधा
कोविड टीका का दोनों डोज अवश्य लें।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण की स्थति में काफी सुधार हो रहा है इसका श्रेय टीकाकरण एवं लोगो की जागरूकता से ही संभव हो पाया है कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाव को लेकर लगाए जा रहे कोविड-19 के टीके को लेकर अभी भी लोगों के मन में थोड़ी बहुत असमंजस की स्थिति देखी जा सकती है। लोगों के भ्रम को खत्म करने और टीकाकरण को लेकर लोगों को प्रेरित करने के लिए शुरू से ही स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को मोबिलाइज किया जाता रहा है। उसके बाद से टीकाकरण को लेकर जिले में तेजी देखी गई। कोरोना की चेन खत्म करने में स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर लगा हुआ है। जिले में जांच से लेकर टीकाकरण अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। इसमें कामयाबी भी मिल रही है। दूसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।जिले में कुल 418 व्यक्ति संक्रमित है जिसमे से 38 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है तथा 380 व्यक्ति होम आइसोलसन में है वहीं दूसरी ओर एक्टिव मरीजों की बेहतर तरीके से देखभाल में हिट एप वरदान साबित हो रहा है। जबसे हिट एप के जरिये कोरोना मरीजों की ट्रैकिंग शुरू हुई है, तब से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का और बेहतर तरीके से इलाज हो रहा है और वह जल्द स्वस्थ हो जा रहे हैं।हिट एप के जरिये मरीजों की ट्रैकिंग कर ऑक्सीजन लेवल मापा जाता है।
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन कहते हैं कि उनके यहां तो पहले से ही कोरोना मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है। हां, हिट एप से ट्रैकिंग के बाद यह सुविधा जरूर मिली है कि मरीजों के बारे में लगातार अपडेट मिल जा रहा है। इससे यह फायदा हो रहा है कि अगर जरा सी मरीजों की हालत बिगड़ती है तो उसे तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया करा दी जाती है। इससे मरीजों को भी सहूलियत मिली है और स्वास्थ्यकर्मियों को भी। मालूम हो कि हिट एप के जरिये मरीजों की ट्रैकिंग कर ऑक्सीजन लेवल मापा जाता है। अगर ऑक्सीजन का लेवल 94 से कम रहता है तो उसे भर्ती होने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर उसे हिट एप पर अपलोड किया जाता है। जिस पर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक की नजर रहती है।
जिले में अभी 418 एक्टिव केसः
जिले में अभी कोरोना के 418 एक्टिव केस हैं। सभी की बेहतर तरीके से देखभाल हो रही है। स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के घर-घर जाकर ऑक्सीजन लेवल जांच कर रहे हैं। साथ ही अन्य परेशानी को भी नोट किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों से मरीज अपनी परेशानी भी बता रहे हैं और परेशानी का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है। मरीजों को इससे यह फायदा मिल रहा है कि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग को न ही फोन करना पड़ रहा है और सामान्य परिस्थिति में न ही इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा है।
संक्रमण को हराने में आम लोगो की अहम् भूमिका
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन कि अवधि को 08 जून तक कर दिया गया है ताकि उस समय तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कम हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों से अपील है कि सभी जिले वासी अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने की स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉकडॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें ।
कोविड टीका का दोनों डोज अवश्य लें:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए टीका काफी कारगर है। टीका लगने के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाती है। टीका को लेकर भ्रमित ना हो क्योंकि यह संक्रमण से बचाव के लिए ही बनाया गया है। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ ऐसे सुदूरवर्ती इलाका है जहाँ कि लोग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे थे। उनके लिए टीकाकरण एक्सप्रेस वाहन चलाया गया है जिले में अभी तक 113086 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 28780 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया जा चूका है तथा 45+ आयुवर्ग का टीकाकरण जारी है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता दल… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक महामारी… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान… Read more: बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दील
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो… Read more: भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौत
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस वर्षीय पुत्री सोफिया के स्नान करने के दौरान पानी… Read more: किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी मेषःआपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति… Read more: राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल
- पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांगसोमवार, जुलाई 5, 2021 का विस्तृत पंचांग तिथि एकादशी – 22:33:12 तक नक्षत्र भरणी – 12:12:32 तक करण बव – 09:15:15 तक, बालव – 22:33:12 तक पक्ष कृष्ण योग धृति –… Read more: पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांग
Leave a Reply