Tag: करवाई

  • मध्यप्रदेश :शिवराज सरकार ने चलाया कंप्यूटर बाबा पर बुलडोजर

    देश /डेस्क

     मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार भी योगी आदित्यनाथ के राह पर चल पड़ी है ।मालूम हो कि बीते दिनों भोपाल में फ्रांस के खिलाफ रैली का आयोजन करने वाले कांग्रेस विधायक के द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को गिराया गया था वहीं आज इंदौर में कंप्यूटर बाबा की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला कर संपत्ति को नष्ट कर दिया गया है ।

    आज ज़िला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 एकड़ भूमि पर बने ढांचे को एनसीबी से हटा दिया। वहीं इस दौरान पुलिस को 315 बोर की एक राइफल और एक एयर गन भी मिली है। एडीएम इंदौर ने बताया कि  प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इन्होंने 42-46 एकड़ भूमि पर कब्जा किया हुआ था, जो 80 करोड़ की है और प्रशासन द्वारा मुक्त करा ली गई है । एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) ने बताया, “इस प्रक्रिया को रोकने की कोशिश कर रहे 6 लोगों को हमने हिरासत में ले लिया है।”

  • बिहार :पुलिस ने 3584 लीटर शराब किया जप्त ,चुनाव में खपाने की थी तैयारी

    किशनगंज /अनिर्बान दास

    किशनगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद- कुमार आशीष

    बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर लगातार अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

    एसपी श्री कुमार आशीष ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बुधवार को अहले सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ट्रक संख्या BR 1JA 8479 बंगाल के विधाननगर की और से आ रहा है जिस पर बालू के अंदर छिपाकर विदेशी शराब रखा हुआ है।सुचना पर तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया ।

    टीम में थाना अध्यक्ष किशनगंज एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे उक्त टीम फरिंगगोला चेक पोस्ट की और जा रही थी इसी दौरान डुमरिया के पास ट्रक आता दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया पुलिस को देख कर वाहन चालक ने उतर कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

    पूछताछ में चालाक ने अपना नाम मुलीन्दर कुमार किसुन रॉय साकिन दाऊदनगर ,थाना विद्दुपुर जिला वैशाली बताया गया।उक्त ट्रक को चालक के साथ थाना लाकर जांच की गई तो पूरा भेद खुल गया कि कैसे बालू के अंदर शराब ले जाया जा रहा है । एसपी श्री कुमार आशीष ने बताया कि जप्त शराब रॉयलसन गोल्ड व्हिस्की 180 ml का 129 कार्टून ,375 ml का 176 कार्टून , 750ml का 100 कार्टून कुल 405 कार्टून कुल 3584 .64 लीटर शराब जब्त किया गया है।

    एसपी कुमार आशिष ने बताया कि बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज की जांच कि जांच की जा रही है।इस गिरोह में सम्मिलित शराब माफियाओं की पहचान कर ली गयी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कारवाई की जा रही है।वही एस पी ने बताया कि इस शराब की खेप को बिहार विधानसभा चुनाव में खपाने की योजना थी जिसे समय रहते किशनगंज पुलिस द्वारा नाकाम कर दिया गया।इस संबंध में किशनगंज थाना कांड संख्या 411/ 20 धारा 272/273/420/120 (बी) भा.द.वी. एवं 30 (ए) / 41 (1) बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 दर्ज किया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

  • किशनगंज : गलगलिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान किया तेज ,शराब की गई जप्त

    किशनगंज /चंदन मंडल

    गलगलिया पुलिस अवैध शराब के खिलाफ तेजी से अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को गलगलिया थाना क्षेत्र के हाथीडुब्बा वार्ड संख्या 1 से बारह( 12 ) लीटर देशी शराब बरामद की गई । मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया थाना अंतगर्त हाथीडुब्बा से संजय टुड्डू, पिता बाबूलाल टुड्डू, थाना गलगलिया, जिला किशनगंज के घर में देशी शराब बनाने की सूचना पर गलगलिया पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी अभियान के तहत बारह (12 ) लीटर देशी शराब बरामद किया गया ।

    वहीं पुलिस की इस छापेमारी अभियान में आरोपी मौके का फायदा उठाकर घर से भागने में कामयाब हो गया है। थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने आरोपी संजय टुडू के विरुद्ध थाना कांड संख्या दर्ज कर नई उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहद कार्रवाई करते हुए धरपकड़ अभियान में लगा दी गई है। इस छापेमारी अभियान में एसआई अजय कुमार सिंह व एएसआई राकेश कुमार मिश्रा सहित गलगलिया पुलिस जवान उपस्थित थे ।

    पुलिस ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच भी किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध शराब के खिलाफ भी तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान भी चला रही है। उन्होंने लोगों से अपील की किसी भी प्रकार की भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट, शेयर न करें, क्योंकि सोशल मीडिया पर नजर भी रखी जा रही है।

  • यूपी : हाथरस मामले में योगी सरकार की बड़ी करवाई, एसपी समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी निलंबित ,होगा नार्को टेस्ट

    दाहसंस्कार के मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ,युवती के परिवार सहित कई लोगो का होगा नार्को टेस्ट । मंगलवार को हुआ था दाह संस्कार

    मामले की SIT कर रही है जांच ,पीड़ित परिवार का आज लिया गया बयान

    कांग्रेस नेता का ऑडियो टेप हुआ वायरल, मृतिका के भाई को कर रहा है गुमराह

    देश/डेस्क

    हाथरस में चल रहे पॉलिटीकल ड्रामे के बाद अंततः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लेते हुए हाथरस के एसपी विक्रांत वीर, इंस्पेक्टर सहित अन्य आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है ।मालूम हो कि आज सुबह से ही हाथरस स्थित पीड़िता का गांव रण क्षेत्र में बदला हुआ था और मीडिया कर्मियो और नेताओ को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था । जिसे लेकर सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे थे ।

    गौरतलब हो कि दोपहर बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस के दोषियों का समूल नाश कर दिया जाएगा ,जिससे एक उम्मीद जगी थी कि शाम तक बड़ी करवाई की जाएगी और यह सच साबित हुई है ।

    बता दे की मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम शब्द, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित करने के निर्देश दिया गया हैं।

    मालूम हो कि SIT पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़ित परिवार के सदस्यों का बयान अधिकारियों के द्वारा आज लिया गया है ।कहा जा रहा है बयान के बाद ही उक्त करवाई की गई है ।वहीं जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को मृतिका के दाह संस्कार में मौजूद पुलिस कर्मियों का नार्को टेस्ट भी करवाया जाएगा साथ ही परिजनों का भी नार्को टेस्ट करवाया जाएगा ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके ।

    मालूम हो कि मंगलवार को मृतिका का दाह संस्कार जबरन करवाए जाने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया था जिससे यूपी पुलिस के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा भड़क गया था । जबकि पुलिस का कहना था कि परिजन मौजूद थे।

    वहीं आज एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ है ।जिसमें एक कांग्रेस नेता मृतिका के भाई को 50 लाख रुपए लालच देने और मीडिया को मैनेज करने की बात कहते हुए युवती के भाई संदीप को कह रहा है कि प्रियंका गांधी पहुंच रही है साथ ही उक्त ऑडियो में कांग्रेस नेता द्वारा संदीप को गुमराह करता नजर आ रहा है ।

    कांग्रेस नेता का टेप सामने आने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि नार्को टेस्ट के बाद चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है ।

  • किशनगंज ! बहादुरगंज पुलिस ने 2 मोटर साइकिल चोर को किया गिरफ्तार

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    ग्रामीणों के सहयोग से मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य को चोरी की दो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के कूढ़ेला गांव में मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य के द्वारा कूढ़ेला निवासी मिथुन कुमार दास पिता धनलाल दास के घर में घुसकर बरामदे में लगी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर गाड़ी br37t5164 को चोरी कर रहे थे तभी गृह मालिक के जग जाने के कारण हो हल्ला कर आसपास के ग्रामीणों की सहयोग से मिलकर मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य को पकड़कर बहादुरगंज पुलिस के हवाले किया गया।


    वहीं सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए दोनो मोटरसाइकिल चोर मो मुज्जमिल पिता मो जहीर पोठीमारी कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी एवम मेराज आलम पिता इसराइल हक गांगी हाट बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी को गिरफ्तार किया गया है।जिनके पास से मिथुन कुमार दास पिता धनलाल दास की गाड़ी br37t5164 जो चोरी की जा रही थी एवम साथ ही एक अन्य चोरी की गाड़ी br37n2271 के साथ ही साथ दो मास्टरचाबी भी बरामद की गई है।वहीं सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी दी है जल्द ही उनलोगों की भी गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।

    ताकि लगातार बढ़ रहे मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाया जा सके एवम आमजन अमन व चैन के साथ जीवन यापन कर सके।
    वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध मिथुन कुमार दास के द्वारा दिये गए लिखित आवेदन के आधार पर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 199/20धारा 379,411 के तहत न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

  • जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला । सीआरपीएफ का एक जवान शहीद ,एक नागरिक की भी मौत

    देश/डेस्क

    जम्मू-कश्मीर के सोपोर में CRPF के पेट्रोलिंग दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की घटना घटी है ।घटना के बारे में दिलबाग सिंह, डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सोपोर के मॉडल टाउन में आतंकवादियों ने एक नाका पार्टी पर हमला किया। 

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई। सीआरपीएफ के दो जवानों की हालत गंभीर है जबकि एक जवान को मामूली चोटें आई हैं ।पुलिस और सेना के द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और करवाई की जा रही है ।

  • भारतीय सेना ने जून महीने में 35 आतंकियों को भेजा जहन्नुम

    देश/डेस्क

    भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा कश्मीर से आतंकियों को पूरी तरह सफाए का अभियान चलाया जा रहा है ।सेना द्वारा जारी अभियान में ना सिर्फ बड़े आतंकी वारदातो को रोका गया है बल्कि बड़े पैमाने पर आतंकियों को मार गिराया गया है ।

    सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में जून महीने में ही अभी तक 35 आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया है ।

    जबकि पिछले 6 महीने में सेना के द्वारा हिज्बुल ,जैश ,लस्कर सहित अन्य छोटे छोटे आतंकी संगठन के 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है ।

    जिससे घाटी में शांति बहाली के प्रयासों को बल मिला है और कश्मीर से पूरी तरह आतंकवाद खत्म होने आसार दिख रहे है ।मालूम हो कि पिछले 4 महीनों में सेना ने 4 आतंकी कमांडरों को भी ढेर कर दिया है ।जानकारों की माने तो इतनी बड़ी करवाई के बाद अब आतंकी संगठनों को नए कमांडर नहीं मिल रहे है ।