Tag: करवाई

  • देवघर :होमगार्ड जवान मौत मामले में सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह को एसपी ने किया निलंबित

    झारखंड /देवघर

    जिले में शुक्रवार को एसपी कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान शालिग्राम महतो की मौत मामले में एसपी अश्विनि कुमार सिन्हा ने सख्त कार्रवाई की है।एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह को निलंबित कर दिया है।






    वही एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने होमगार्ड जवान की मौत पर खेद जताते हुए मृतक के परिजन से मिले।एसपी ने कहा कि मृतक शालिग्राम महतो पुलिस का हिस्सा है।वो पिछले 20 सालों से एसपी कार्यालय में कार्यरत था।इसलिए देवघर के पुलिस द्वारा एक दिन का अपना वेतन मृतक के परिवार को देने की घोषणा की।बता दे कि मृतक के परिजनों ने होमगार्ड के मौत का कारण पुलिस टार्चर बताया था।






  • देश :पॉप स्टार रिहाना ने किया हिन्दू आस्था से खिलवाड़ ,रिहाना समर्थकों में चुप्पी ,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए

    देश /डेस्क

    दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर सुर्खियों में आई पॉप स्टार रिहाना ने अब हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है ।मालूम हो कि रिहाना ने अर्धनग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया है और उक्त तस्वीर में वो भगवान गणेश का लॉकेट पहने हुए है ।तस्वीर इतनी गन्दी है कि हम उसे यहां साझा नहीं कर सकते ।






    पॉप स्टार रिहाना उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब बीते दिनों उसने किसान आंदोलन की एक खबर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा था कि हम इसकी चर्चा क्यों नहीं कर रहे है ।जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने उसकी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी ,साथ ही भारत के तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं अभिनेता ,अभिनेत्रियों ने भी रिहाना को हस्तक्षेप ना करने की सलाह दी थी ।लेकिन कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टियों ने उसका समर्थन किया था और कांग्रेस नेताओ ने बयान दिया था कि एक लड़की से केंद्र सरकार डर गई है ।

    फोटो शेयर करते हुए रिहाना ने लिखा- when PopcaanMusic said “me nuh wan ya wear no lingerie tonight fa me girl”.

     रिहाना की तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल से कहा, ‘मैंने देखा नहीं है पर भारत में सनातन धर्म बहुत ही सहिष्णु है. बहुत ही धैर्यवान है, जिसका नाजायज फायदा फिल्म बनाने वाले, एडवर्टाइजमेंट करने वाले, टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले जिनको जो मन होता है वो हमारी देवी देवताओं को लेकर कटाक्ष कर जाते हैं । लेकिन कभी कोई दूसरे धर्म का कोई स्केच कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाता है. ये हमारे धैर्य की परीक्षा है हमारे यहां धैर्य भी है अति सर्वत्र वर्जित. अब परीक्षा धैर्य की नहीं लेना चाहिए क्योंकि अति सर्वत्र वर्जित होता है.’






    अब सवाल उठता है कि रिहाना ने जिस तरह से हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है उसका समर्थन कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टी करते है ।रिहाना द्वारा इस तरह से हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ करने पर देश भर में नाराजगी है और केंद्र सरकार से रिहाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग लोग कर रहे है ।हमारी कोशिश है कि पूरे मामले पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया लेने की ताकि अब रिहाना को लेकर उनके क्या विचार है वो सामने आ सके ।न्यूज लेमन चूस कांग्रेस नेताओ से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है जैसे ही संपर्क होता है हम आप को उनके विचारो से अवगत करवाएंगे ।






    मामला सामने आने के बाद रिहाना समर्थकों में चुप्पी है वहीं वीएचपी ने ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग की है ।

  • किशनगंज :विद्यालय ,आंगनबाड़ी एवं मनरेगा योजना की जांच हेतु 24 जांच दल का किया गया गठन,कल कोचाधामन में टीम योजनाओ की करेगी जांच

    किशनगंज /संवादाता

    प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में कोचाधामन प्रखंड के सभी 24 पंचायतों में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र, विधालय, एवं मनरेगा की योजनाओं की जांच गठित 24 जांच दल के द्वारा किए जाने के निमित रचना भवन ,डीआरडीए में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को डीडीसी ,मनन राम के द्वारा जांच के सभी बिन्दुओं पर ब्रीफिंग किया गया।






    जानकारी के मुताबिक सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को समय 9 बजे पूर्वाह्न में पहुँच कर आवश्यक कागजात प्राप्त करते हुए जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद जांच प्रतिवेदन डीआरडीए मे उसी दिन समर्पित करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया। ब्रीफिंग बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी,प्रतिनियुक्त बीडीओ,कनीय अभियंता ,पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे।






  • देश :केंद्र सरकार के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद ट्विटर ने हटाया 500 एकाउंट,विवादित हैशटैग भी हटाए गए

    देश/डेस्क

    भारत सरकार के सख्त रुख अपनाने के बाद ट्विटर ने करीब 500 एकाउंट को हटा दिया है साथ हो विवादित हैशटैग को भी हटाया गया है । मालूम हो कि सरकार के दबाव में ट्विटर ने इससे पहले वैसे अकाउंट जिनके द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट साझा किए गए थे उन्हें सिर्फ केवल भारत में ही बंद किया था। जिसके बाद आईटी मंत्रालय ने ट्विटर के बजाय स्वदेशी भारतीय एप कू के जरिए ट्विटर के ब्लॉग पोस्ट अपडेट को “असामान्य” करार दिया है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार अपने रुख पर बहुत स्पष्ट है कि नफरत वाली सामग्री को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।







    ट्विटर ने ब्लॉगपोस्ट में कहा कि नुकसानदेह सामग्री कम नजर आए इसके लिए उसने कदम उठाए हैं जिनमें ऐसे हैशटैग को ट्रेंड करने से रोकना एवं खोजने के दौरान इन्हें देखने की अनुशंसा नहीं करना शामिल है। गौरतलब हो कि किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से ही ऐसे कई विवादास्पद कंटेंट सामने आए थे जो कि आपसी वैमनस्य को बढ़ावा देने वाले थे ।जिसके बाद लोगों ने सरकार से करवाई की मांग की थी जिसके बाद सरकार ने इसपर संज्ञान लिया है और ट्विटर पर शिकंजा कसा जा रहा है ।केंद्र सरकार के इस फैसले का देश की राष्ट्रवादी जनता ने भरपूर स्वागत किया है ।






  • बिहार : पुलिस और एसएसबी की संयुक्त करवाई में मिली बड़ी सफलता ,नक्सली कैंप किया गया ध्वस्त, कैन बम सहित अन्य सामग्री बरामद

    बिहार /मुंगेर 


    पुलिस और एसएसबी की संयुक्त करवाई में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है ।छापेमारी अभियान में पुलिस को कैन बम भी मिला है । पुलिस के अनुसार, एसएसबी की 16वीं वाहिनी, 32वीं बटालियन और खड़गपुर, लड़ैयाटांड़ पुलिस ने राजसराय, कंदनी और पैसरा इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। ज्वाइंट ऑपरेशन में पैसरा के पास जंगली इलाके में नक्सलियों के एक अस्थायी कैंप को ध्वस्त किया गया है।






    कैंप से भारी मात्रा में केन बम, नक्सली साहित्य के अलावा कई सामानों की बरामदगी की गई।पुलिस के आने की भनक मिलते ही नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए।पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट हेमंत कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में केन बम, एक खाली ग्रेनेड, नक्सल साहित्य, भारी मात्रा में दवाई, कुछ बड़े बर्तन, 2 बोतल एसिड, बिजली के तार, अस्थायी टेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाला 5 तिरपाल सहित रोजाना इस्तेमाल के कई सामानों की बरामदगी की गई।






  • दिल्ली :भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार करने वाले 300 सोशल मीडिया हैंडल जांच के दायरे में

    देश/डेस्क

    ग्रेटा थनबर्ग द्वारा टूलकिट जारी करने पर किया गया एफआईआर ,अभी एफआईआर में हालाकि नहीं दिया गया है नाम

    दिल्ली की तीनों बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है ।उक्त बातें दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त श्री प्रवीर रंजन ने कहीं साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं ।जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है ।

    श्री रंजन ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि इन सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल कुछ वेस्टर्न इंटरेस्ट ऑर्गनाइजेशनों द्वारा किया जा रहा है, जो किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं ।






    वहीं ग्रेटा थन बर्ग पर एफआईआर मामले पर बताया कि FIR में किसी का नाम अभी नहीं है, यह केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ है, जो जांच का विषय है। दिल्ली पुलिस उस मामले की जांच करेगी ।

    मालूम हो कि थनबर्ग ने ट्विटर पर टूलकिट जारी कर पूरे किसान आंदोलन की आगामी रणनीति को साझा किया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले को लेकर सख्त है ।






  • किशनगंज :एसएसबी 12वी बटालियन ने तस्करी के सामानों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    दिघलबैंक एसएसबी 12 वीं बटालियन डी कंपनी के अधीन माफिटोला बीओपी के जवानों ने दो अलग अलग मामलों में तस्करी के सामनो की जप्ती की है।

    मामले की जानकारी देते हुये सहायक कमाण्डेन्ट सुमन गुराई ने बताया कि बॉडर पीलर संख्या 152 मल्लाहटोला के समीप अमरोंन ब्लैक एक्ससाइड बैटरी एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्पेलेंडर प्रो गाड़ी संख्या GJ-1 BR- 9218 के साथ एक तस्कर तनवीर आलम पिता बिलाल को गिरफ्तार किया है।






    वहीं दूसरे मामले में 6 मवेशी के साथ तस्कर मुश्ताक आलम पिता ब्राऊद्दीन साकिन खता बस्ती, थाना फतेहपुर किशनगंज निवासी को गिरफ्तार कर कस्टम के हवाले किया गया। वही इस कार्यवाही में एसएसआई रबिन्द्र नाथ दत्त के साथ अन्य जवान शामिल थे ।






  • किशनगंज :एसएसबी 12 वी बटालियन ने भारी मात्रा में तस्करी का खैनी सहित अन्य सामग्री किया जप्त

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी कि (ई) कंपनी दिघलबैंक मुख्यालय की बीओपी डुब्बाटोला द्वारा बुधवार को नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे भारी मात्रा में खैनी, पापर,के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया.मामले की जानकारी देते हुए कंपनी सहायक कमाण्डेन्ट सुमन गुराई ने बताया की डुब्बाटोला बीओपी के एएसआई मना राम के नेतृत्व में बॉर्डर पिलर संख्या 135 के समीप करीब 2:30 बजे यह कार्रवाई की गई है ।






    जिसमें 3000 पैकेट खैनी भारी मात्रा में प्रीमियम पापर, को जप्त किया गया.वही तस्कर जगनाथ सिंह,पिता बद्री सिंह, साकिन डुब्बाटोली थाना दिघलबैंक निवासी है, दूसरा तस्कर प्रवेश कुमार पिता मोहन लाल साकिन हरुआडंगा थाना दिघलबैंक निवासी है।

    श्री गुराई ने कहा कि सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी पूरी तरह से तत्पर्य है. किसी भी तरह से तस्करी की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वही इस कार्यवाही में एएसआई कमल कुमार मंडल हेड कांस्टेबल धर्म देव महतो, कॉस्टेबल हरिओम सिंह, अनदीप, विशाल कुमार ,राम लखन,नितूल दास, सतीश कुमार, शामिल थे।

  • बिहार :जाम हटाने सुबह सुबह खुद एसपी निकले सड़क पर ,संभाला मोर्चा

    बिहार /शेखपुरा

    शेखपुरा के नए पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने जहां नगर को अतिक्रमण और जाम से छुटकारे का ऐलान किया था वहीं इसका असर भी देखने को मिला। इसी असर के तहत बुधवार को नगर परिषद के द्वारा शेखपुरा चांदनी चौक, कटरा चौक इत्यादि जगहों से अतिक्रमण हटाया गया।

    सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई । वहीं गुरुवार की सुबह सुबह पुलिस कप्तान खुद ही सड़क पर उतर पड़े। पुलिस कप्तान स्वयं सड़क पर उतरे और सब्जी विक्रेताओं, ठेला वेंडरों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। पुलिस कप्तान के सड़क पर उतरते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप देखा जा रहा है।






    अतिक्रमण से दिनभर जाम रहता है

    शेखपुरा नगर में अतिक्रमण की समस्या से दिनभर जाम लगा रहता है। जाम की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। चांदनी चौक से लेकर पटेल चौक तक फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। सब्जी भेंडर जहां सड़क पर दुकान लगाते हैं वहीं कटरा चौक के दुकानदारों के द्वारा भी दुकान के आगे अपने दुकान का सामान रख दिया जाता है। फुटपाथ पर चलने की जगह पर दुकानदारों के दुकान का सामान रखे होने से चलना मुश्किल हो जाता है और जाम की समस्या बड़ी हो जाती है। वही पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा सड़क पर उतर चुके हैं और जाम की समस्या से छुटकारे का ऐलान भी कर दिया है।

    सड़क पर लगाए बस तो होगी कार्रवाई, एक बस किया जप्त

    पुलिस कप्तान फोर्स के साथ शेखपुरा नगर में सुबह सुबह जब निकले तो अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई तो हो ही रही है । सड़क पर बस लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न करने वालों पर भी सख्ती कर दी गई है। इसी दौरान एक बस को जप्त भी कर लिया गया है। मिनता नामक बस को पुलिस कप्तान ने जप्त कर लिया है।






    दरअसल सड़क के किनारे बस को खड़ा कर सवारी लोड किया जा रहा था। इसी से नाराज पुलिस कप्तान ने जब चालक से पूछताछ की तो चालक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया है कि शेखपुरा नगर के सड़कों पर बस को जहां-तहां खड़ा नहीं करना है। चिन्हित स्थान पर ही बस लगेगी। बस स्टैंड में बस लगाने के नियम को सख्त कर दिया गया है। पहले शेखपुरा के बस स्टैंड में बस को नहीं लगाया जाता था। एसपी श्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी और ट्रैफिक नियमों का पालन करवाया जाएगा ।एसपी के इस कदम की सभी नगर वासी सराहना कर रहे हैं।

  • बिहार :तस्करी के 16 ऊंटों को पुलिस ने किया जप्त,एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने दी जानकारी

    अररिया/संवादाता

    अररिया पुलिस द्वारा ऊंट तस्करो के खिलाफ बड़ी करवाई की गई है ।मालूम हो कि जिले के पलासी थाना के डेह टी गांव के दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस द्वारा 16 ऊंट को जप्त किया गया है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि एक गैर सरकारी संगठन द्वारा ऊंट के तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद करवाई की गई है ।

    उन्होंने बताया कि ऊंटों को राजस्थान से लाया गया था और इसकी तस्करी की जा रही थी ऊट प्रतिबंधित जानवर है राजस्थान से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है । प्राथमिकी दर्ज की गई है और अग्रतर करवाई की जा रही है ।