Tag: करवाई

  • बिहार :मृत चिकित्सक को बनाया गया सिविल सर्जन,आरजेडी ने विधान सभा में सरकार को घेरा

    पटना /संवादाता 

    बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मृत डॉक्टर को सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित किये जाने का मामला विधानसभा में उठा। जैसे ही शून्यकाल शुरू हुआ राजद विधायक राकेश रौशन ने सदन में यह मामला उठाया और कहा कि यह गंभीर इश्यू है।राजद विधायक ने सदन में आरोप लगाया कि बिक्रमगंज के चिकित्सा पदाधिकारी रहे रामनारायण राम का निधन हो गया है . स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जो आदेश जारी किया है उसमें मृतक को शेखपुरा का सिविल सर्जन बना दिया है।






    यह एक गंभीर इश्यू है । स्वास्थ्य विभाग की पूरी तरह से पोल खुल गई है। सरकार इस पर सफाई दे। बता दें, रोहतास के बिक्रमगंज पीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. रामानारायण राम का निधन फऱवरी महीने में ही हो गया है।इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 8 मार्च को शेखपुरा का सिविल सर्जन बनाने की अधिसूचना जारी की गई है।






  • किशनगंज : केडीसीए फाइनल मुकाबले में मंच पर हुए अश्लील डांस मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर

    किशनगंज /अनिर्बान दास

    अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में सदर थाना में शनिवार को केडीसीए के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।एसडीओपी अनवर जावेद ने बताया कि केडीसीए अध्यक्ष, सचिव,आयोजक मंडल व दर्शकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।मामले में जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें जो भी लोग अश्लीलता फैला रहे थे उसे चिह्नित किया जा रहा है।चिंहित करने के बाद ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जायेगी।मालूम हो कि केडीसीएस फाइनल मैच में आयोजकों द्वारा डांसर को बुलाया गया था ।लेकिन मैच समाप्ति के बाद उक्त नृत्यांगनाओं द्वारा फूहड़ भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस किया गया ।






    बता दे की चार दिन पूर्व मैच समाप्ति के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे अश्लीलता का मामला सामने आया था।मंच पर डांसरों द्वारा अश्लील डांस किया जा रहा था और कई लोग रुपए उड़ाते उक्त वीडियो में दिखे थे।इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सबा करीम सहित अन्य लोग भी शामिल हुए थे ।जिनके जाने के बाद यह डांस किया गया । मामला एसपी श्री कुमार आशीष के संज्ञान मे आया , जिसके बाद एसपी कुमार आशीष ने एसडीपीओ को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी सवाल खड़े किये थे और करवाई की मांग की गई थी ।






  • बिहार :किशनगंज उत्पाद विभाग ने 396 लीटर शराब किया जप्त, तस्कर फरार

    किशनगंज /अनिर्बान दास

    जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के डे मार्केट पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी से 396 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है और मौके से तस्कर फरार हो गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पे कोचाधामन थाना क्षेत्र के डेमार्केट पर अहले सुबह वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी जिसका वाहन संख्या BR11S 3375 है।उससे उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की बड़ी खेप जब्त की।






    उत्पाद विभाग अधीक्षक मोहम्मद सत्तार अंसारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान जब पिकअप गाड़ी में बैठे ड्राइवर और तस्कर को इस बात की भनक लगी की आगे उत्पाद विभाग की टीम वाहन चेकिंग कर रही है तो गाड़ी को मौके पे छोड़कर फरार हो गए। उत्पाद विभाग की टीम ने पिकअप गाड़ी की तलाशी ली और उसमें 44 पेटी मैकडोवल ब्रांड की विदेशी शराब बरामद किया।
    शराब की ये बड़ी खेप दालकोला से अररिया के रास्ते सहरसा ले जाई जा रही थी।इस मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। उत्पाद विभाग ने शराब को जब्त कर आगे कार्रवाई कर रही है।






  • झारखंड : आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद,दो घायल ,सर्च ऑपरेशन जारी

    झारखंड /रांची

    मालूम हो कि आज नक्सलियों ने चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए जबकि, दो जवान घायल है। घायलों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।मालूम हो कि सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना घटी जिसके बाद आनन फानन में दो जवानों को एयर लिफ्ट करके रांची लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है ।


    बम प्लांट कर तकनीकी तौर पर मजबूत बन रहे है नक्सली संगठन


    झारखंड के नक्सली इलाके में आये दिन जिस तरह से आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि नक्सली बम प्लांट कर तकनीकी तौर पर मजबूत बन रहे है। नक्सली अब पुलिस से एक कदम आगे सोचने लगे हैं और पुलिस को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की जुगाड़ में जुट गए हैं। नक्सली आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ना चाहते हैं। अब नक्सलियों ने झारखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जगह जगह बम को प्लांट करना शुरू कर दिया है।डीजीपी श्री नीरज सिन्हा ने बताया कि झारखंड जगुआर यूनिट के तीन कर्मी शहीद हुए हैं और 2 जख्मी हैं। CRPF और झारखंड जगुआर का संयुक्त अभियान चल रहा है ।






  • किशनगंज : लुटेरों से मुक्त होगी रमज़ान नदी ,प्रशासन ने कसी कमर

    किशनगंज /अब्दुल करीम

    जिले की लाइफ लाइन कहीं जानेवाली रमजान नदी को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करवाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा रमजान नदी की जमीन को खाली करने के लिए लगभग 160 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।






    बता दे की बीते कई वर्षों से नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग समाजसेवियों द्वारा की जाती रही है ।अतिक्रमण की वजह से कभी कल कल बहती नदी नाले में तब्दील हो गई है ।
    आज  शहर के मोहिद्दीनपुर मोहल्ले में रमजान नदी पर से अवैध कब्जा हटाने के लिए अंचल आमीन के द्वारा जमीन की मापी की जा रही है।

    इस इलाके में भी नदी की जमीन पर लोगों का कब्जा है जिसे खाली करवाने के लिए नोटिस भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी का इस बाबत कहना है कि हर हाल में वर्षा ऋतु से पहले अतिक्रमणकारियों के कब्जे से रमजान नदी को मुक्त करवा लिया जाएगा।अगर किसी व्यक्ति के पास करंट स्टे आर्डर है तो उसपर विचार किया जाएगा। हालाकि इससे पूर्व भी कई बार प्रशाशन द्वारा नदी को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए पहल किया गया है ।लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है ।अब इस बार प्रशासन द्वारा प्रयास आरंभ करने से लोगो की उम्मीद जगी है ।






  • बिहार :मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष को शराब मामले में अनियमितता बरतने पर किया गया निलंबित

    मधुबनी /संवादाता

    जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना अध्यक्ष धरम पाल  को पद से  निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश से मिली जानकारी के मुताबिक निलंबित पुलिस इन्सपेक्टर धरम पाल पर विभागीय कार्यवाही की अनुशंस की गई है। मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धरम पाल को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग पटना के संकल्प के आधार पर निलंबित कर दिया गया है।







    एसपी ने बताया कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग पटना द्वारा जनवरी में एक संकल्प आदेश निकाला गया था । जिस थाना क्षेत्र के इलाके में भारी मात्रा में शराब पकड़े जाएंगे।वहां के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी ।जनवरी माह में ही नगर थाना के राम चौक से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई थी।शराब बरामद मामला को गंभीरता से नही लेने का आरोप था इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष धर्म पाल को निलंबन किया गया है। एसपी ने कहा कि इंस्पेक्टर धरम पाल पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी।






  • बिहार :भोजपुर एसपी ने अवैध वसूली मामले में की बड़ी करवाई ,थानेदार सहित 11 पुलिस कर्मी किए गए निलंबित ,2 गए जेल

    बिहार /भोजपुर

     भोजपुर जिले में बालू लदे वाहन चालकों से अवैध वसूली मामले में एसपी द्वारा बड़ी करवाई की गई है ।जिससे पुलिस कर्मियो में हड़कंप मच गया है । एसपी के आदेश पर इस मामले में थाने के एक ड्राइवर सहित दो पुलिस वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक थानेदार सहित 11 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो थानदारों से शोकॉज भी किया गया है।

    एसपी हर किशोर राय ने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। श्री राय ने बताया कि चांदी थाने के चालक और संदेश के एक होमगार्ड जवान सह चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इमादपुर थाने के थाना इंचार्ज सहित पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल एक जमादार व सिपाही सहित छह को सस्पेंड कर दिया गया है। चांदी और संदेश थाने के पेट्रोलिंग पार्टी के आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। संदेश और चांदी के थानेदार से शोकॉज भी किया गया है।

  • चतरा :अलग अलग मामलो में दो गिरफ्तार,2.800 केजी अफीम जप्त

    झारखंड /चतरा

    पांच पशुओं के साथ एक पशु तस्कर को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    32 हज़ार नकद, एक मोटरसाइकिल, एक सैमसंग का मोबाईल व एक मारुति जब्त

    चतरा पुलिस ने एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अफीम व पशु तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।मालूम हो कि पुलिस ने 2 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ जहां एक तस्कर को आईटीआई कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया है ।जानकारी के मुताबिक बरैनी नावाडीह गांव निवासी बीरू साव को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने 32 हजार नकद के साथ साथ JH13G-6649 नम्बर की TVS मोटरसाइकिल व एक सैमसंग मोबाईल भी बरामद किया है।






    वहीं जतराहीबाग मोड़ से पुलिस ने तस्करी के लिए लिए जा रहे 5 पशुओं को बिना नम्बर की मारुति वैन से जब्त किया। जिसमें से एक पशु की मौत हो गई। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि उक्त मामलों में गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी दल का गठन किया गया था। जिसमें स्वयं अविनाश कुमार के साथ सुशील टुडू, सअनी लालू लकड़ा व सदर थाना व एसडीपीओ के जवान शामिल थे।






  • किशनगंज : तीन फरारी अभियुक्तों के घरों की होगी कुर्की,पुलिस ने चिपकाए इश्तहार

    टेढ़ागाछ(किशनगंज)/विजय कुमार साह

    टेढ़़ागाछ पुलिस ने शनिवार को तीन फरारी अभियुक्तों के घरों व सार्वजनिक स्थलों पर कुर्की जब्ती से जुड़ी इश्तेहार चिपकायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेढ़़ागाछ थाना कांड संख्या 18/20 दिनांक 17-03-2020 धारा 341,504,366,366, 376, 34 भादवि के अभियूक्त 1. जोगेश मांझी पिता संत लाल मांझी 2. संतलाल मांझी पिता स्वर्गीय मूगांई मांझी दोनों ग्राम गम्हरिया थाना टेढ़़ागाछ जिला किशनगंज के निवासी हैं एवं इनके रिस्तेदार मुन्ना मांझी पिता सीताराम मांझी ग्राम सोहन्दर थाना पलासी जिला अररिया के निवासी हैं। इनके घरों की कुर्की जब्ती हेतु उक्त तीनों अभियूक्तों के खिलाफ जारी कुर्की जब्ती का इश्तेहार उनके घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर टेढ़़ागाछ थाना पुलिस द्वारा चिपकाई गयी है।






    इधर एक अलग मामले में टेढ़़ागाछ थाना कांड संख्या 29/20 के अप्राथमिकी दर्ज फरारी अभियूक्त राजू पासवान पिता स्वर्गीय प्रमेश्वर पासवान ग्राम झाला चौक थाना टेढ़़ागाछ के घर का कुर्की जब्ती से संबंधित इस्तेहार टेढ़़ागाछ पुलिस ने उसके घर एवं सार्वजनिक स्थाल पर चिपकाकर जानकारी दी है। उक्त अभियुक्तों के घर का कुर्की जब्ती होना है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर इस्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त अभी फरार है।






  • बिहार :भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वी बटालियन द्वारा तस्करी के 11 मवेशियों को किया गया जप्त

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों द्वारा तस्करो के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है ।जिससे मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के साथ साथ मवेशी तस्करो में दहशत का माहौल है।






    उसी कड़ी में एसएसबी 12 वीं बटालियन डी कंपनी माफिटोला के जवानों ने 11 मवेशियों की जप्ती की है, मामले की जानकारी देते हुये सहायक कमाण्डेन्ट सुमन गुराई ने बताया कि बॉडर पीलर संख्या 154/1 पेकटोला गांव के काफी नजदीक शुक्रवार रात को 11 मवेशीयो की जप्ती की।

    वही इस कार्यवाही में शामिल ए एस आई नीतीच घोष, हेडकांस्टेबल, राम मिलन यादव,सुशान्त रॉय, सीटी जीडी,सुमन कुमार,यल्लालिंग,अनिल कुमार गौतम,सरोदे विनोद बी, के साथ अन्य जवान साथ थे। जानकारी के अनुसार जप्ती की गई मवेशियों को कस्टम के हवाले किया गया।