किशनगंज /अनिर्बान दास
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद- कुमार आशीष
बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर लगातार अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी श्री कुमार आशीष ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बुधवार को अहले सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ट्रक संख्या BR 1JA 8479 बंगाल के विधाननगर की और से आ रहा है जिस पर बालू के अंदर छिपाकर विदेशी शराब रखा हुआ है।सुचना पर तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया ।
टीम में थाना अध्यक्ष किशनगंज एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे उक्त टीम फरिंगगोला चेक पोस्ट की और जा रही थी इसी दौरान डुमरिया के पास ट्रक आता दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया पुलिस को देख कर वाहन चालक ने उतर कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में चालाक ने अपना नाम मुलीन्दर कुमार किसुन रॉय साकिन दाऊदनगर ,थाना विद्दुपुर जिला वैशाली बताया गया।उक्त ट्रक को चालक के साथ थाना लाकर जांच की गई तो पूरा भेद खुल गया कि कैसे बालू के अंदर शराब ले जाया जा रहा है । एसपी श्री कुमार आशीष ने बताया कि जप्त शराब रॉयलसन गोल्ड व्हिस्की 180 ml का 129 कार्टून ,375 ml का 176 कार्टून , 750ml का 100 कार्टून कुल 405 कार्टून कुल 3584 .64 लीटर शराब जब्त किया गया है।
एसपी कुमार आशिष ने बताया कि बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज की जांच कि जांच की जा रही है।इस गिरोह में सम्मिलित शराब माफियाओं की पहचान कर ली गयी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कारवाई की जा रही है।वही एस पी ने बताया कि इस शराब की खेप को बिहार विधानसभा चुनाव में खपाने की योजना थी जिसे समय रहते किशनगंज पुलिस द्वारा नाकाम कर दिया गया।इस संबंध में किशनगंज थाना कांड संख्या 411/ 20 धारा 272/273/420/120 (बी) भा.द.वी. एवं 30 (ए) / 41 (1) बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 दर्ज किया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।