बिहार :नीतीश कुमार को इस बार कुर्सी से उतार फेंकना है -तेजस्वी

किशनगंज /संवादाता

बुधवार को ठाकुरगंज में आयोजित चुनावी सभा को प्रतिपक्ष के नेता ने किया संबोधित, लोगों से मांगा वोट
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पकाऊ व थकाऊ भाषण नहीं देते हैं। सीधे मुद्दे पर बोलेंगे। उन्होंने मैदान में सर्वप्रथम बेरोजगारों से हाथ उठवाया और कहा यह बेरोजगारी बिहार के सीएम और केंद्र के पीएम को नहीं दिखती है। वे बुधवार को ठाकुरगंज में राजद प्रत्याशी सऊद आलम के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से बिहार में एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार ने कुल 60 बड़े घोटाले किए हैं और इसमें कुल 30 हजार करोड़ की लूट हुई है।

बिहार की शिक्षा स्वास्थ्य और सिंचाई की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। अस्पतालों में सांप,छुछुन्दर,सांढ़ और सूअर दिखते हैं। अस्पतालों के आईसीयू बेकार पड़ी है।नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ और कोरोना काल में वे कहां थे।बिहार के 18 जिले बाढ़ से घिरे थे और वे कहीं नहीं दिखे। जातपात से ऊपर हाेकर वाेट डालें।तेजस्वी ने अपने संबोधन में कहा कि वे मिलकर और सहयोग से राज्य की सरकार को चलाएंगे। उनकी सरकार बनेगी तो पहली कलम से 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देंगे।सभी कांटेक्ट नौकरी को पक्की करेंगे,जीविका,आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका,आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना करेंगे, वृद्धा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1000 कर देंगे।

तेजस्वी यादव ने अशद उद्दीन ओवेशी पर भी निशाना साधा और कहा कि हैदराबाद में शाहीन बाग जैसा आंदोलन क्यो नही हुआ। उन्होने बहादुरगंज में कांग्रेस उम्मीदवार तौसीफ आलम के लिए सभा को संबोधित किया और कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि  इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि लालू प्रसाद के नाम पर चुनाव जीत कर भाजपा से हाथ मिलाने वाले नीतीश कुमार को दस नवंबर को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतार फेंकना है. 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *