Tag: आग

  • पुणे : कोरोना का वैक्सीन बनाने वाली सिरम इंस्टीट्यूट में लगी आग ,दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    महाराष्ट्र /पुणे

    कोविशिल्ड बनाने वाली बिल्डिंग है सुरक्षित

    कोरोना का वैक्सीन बनाने वाली सिरम इंस्टीट्यूट आग लगने से हड़कंप मच गया है ।जानकारी के मुताबिक इंस्टीट्यूट के बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर यह आग लगी है ।हालाकि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है ।बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फ़ैल गई ।






    शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग से सभी कर्मियो को बाहर निकाल लिया गया है ।अधिकारियों के मुताबिक इस बिल्डिंग में बीसीजी का टीका बनाया जाता है । फायर ब्रिगेड अधिकारी गजानन के मुताबिक उनकी टीम आग बुझाने में जुटी हुई है और कितना समय आग बुझाने में लगेगा यह कहना मुश्किल है ।उन्होंने कहा कि केमिकल की वजह से आग फैलने की आशंका है ।






  • किशनगंज : आग लगने से मां बेटे सहित तीन झुलसे ,अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत अलीहुसैन चौक पर बकरी के बच्चे को सेंक देने के क्रम में महिला सहित दो बच्चे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए ।घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने घायलों को बहादुरगंज अस्पताल में भर्ती करवाया।प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया है ।







    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह स्थानीय अली हसन चौक की सालेहा खातुन पति स्व. नसीम की बकरी ने बच्चा दिया ।जिसे ठंढ के कारण से सालेहा आग से उसे सेंक रही थी ।उसी समय आग उसके कपड़ों में लग गई और देखते ही देखते पूरे शरीर को आग ने लपेटे में ले लिया ।

    जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने इनके बेटे साबिर आलम और आविद के कपड़ों में भी आग लग चुकी थी ।आग बुझाने के क्रम में सालेहा और साबिर बुरी तरह झुलस गया था।वहीं आविद के कपड़ों में लगी आग से वह भी आंशिक रुप से झुलस गया।






    चिकित्सकों के मुताबिक सालेहा और साबिर की गंभीर अवस्था को देखकर हीं उन्हें रेफर किया गया है ।जबकि आबिद को भी सदर अस्पताल भेजा गया है ।मौका ए वारदात पर बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्वुलेंश नहीं रहने से परिजन काफी आक्रोशित हो गये ।जिन्हें तुरन्त बहादुरगंज पुलिस के हस्तक्षेप से शांत कराया गया एवम प्राइवेट वाहन के जरिये बेहतर इलाज हेतु किशनगंज ले जाया गया।






  • किशनगंज :खलिहान में रखे धान की फसल में लगी आग ,भारी नुकसान

    किशनगंज /इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अबुल काशिम मुखिया छत्तरगाछ के धान में आग लग गई।जानकारी के मुताबिक मुखिया अबुल काशिम का खलिहान में रखा 30 बीघा का धान जलकर खाक हो गया है। हलांकि ग्रामीणों की सहयोग से बहुत ही जल्द सूचना के कुछ देर बाद पहुंची पोठिया थाना से अग्निशमन की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया ।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 12 बजे दिन में छत्तरगाछ मुखिया अबुल काशिम के निवास स्थान अठियाबाड़ी स्थित खलिहान में रखा धान के ढेर से आग को देखकर ग्रामीण खलिहान की ओर भागे भागे पहुंचे ।आग से हुए भारी नुकसान के बाद पीड़ित परिवार गम में डूब गया है ।आग कैसे लगी उसके कारणों का पता नहीं चल पाया है ।

  • किशनगंज :अगलगी में दो घर जलकर राख हजारों का नुकसान

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के डेरामारी में शुक्रवार को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान घर में आग लगी थी।आग लगने की खबर से गाँव मे अफरा तफरी मच गयी।

    आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाया।इसकी खबर टेढ़ागाछ थाना में मिलते ही घटना स्थल पर अग्निशमन भेजी गयी।अग्निशमन के पहुँचने तक ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी गयी।अग्निपीड़ित में लेंगरु हेम्ब्रम एवं दिनेश गिरी ने बताया अनाज सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।इस अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति जलने के अनुमान है।

  • किशनगंज :खलिहान में रखी धान की फसल जल कर खाक ,लाखो का हुआ नुकसान

    किशनगंज /इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में गुरुवार को छत्तरगाछ ओपी अन्तर्गत केकड़ामारी पेट्रोल पम्प के निकट खलिहान पर रखा धान में अचानक आग लगने से तीन किसानों का धान जलकर स्वाह हो गया है। किसानों के मुताविक बीस बीघा खेत का धान जलकर नुकसानी हुई है।

    आग लगने का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। हलांकि पीड़ित किसानों द्वारा समाचार लिखे जाने तक सम्वन्धित थाना में इस ओर कोई शिकायत नहीं कि गई हैं। जानकारी के अनुसार केकड़ामारी पेट्रोल पम्प के समीप अलिउल्हा साबरी के घर मे उस समय कोहराम मच गया जब अलिउल्हा साबरी,तथा उनके भाई मो.इमरान सबरी ओर रिजवान साबरी के तीन धान के ढेर में एक साथ धूं धूं कर जलते हुए परिजनों ने देखा।

    आवाज सुनकर देखते ही देखते दर्जनो लोग घटना स्थल पर पहुँच कर आग को बुझाए जाने का प्रयास किया लेकिन आग काफी विकराल हो चुका था। इधर ओपी प्रभारी प्रीतम रजक को जैसे ही सूचना मिली केकड़ामारी पहुंचे। मौके की नजाकत को देखते श्री रजक ने जेसी वी वाहन को घटना स्थल पर लाकर धान के ढेर को जेसीवी से अलग करवा कर जलते हुए धान से कुछ धान को बचा लिया गया।ओपी प्रभारी ने बताया कि गनीमत था की जेसीबी नजदीक में था नहीं तो सब धान जल कर राख हो जाता।पीड़ित तीनो भाइयों के अनुसार लगभग पांच लाख की क्षति हुई है। लोगों ने ओपी प्रभारी की सूझबूझ की तारीफ़ की है।

  • किशनगंज :आग से दर्जनों घर हुए खाक ,तीन मोटर साइकिल भी जले ,लाखो का नुकसान

    किशनगंज /इरफान


    जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत टीपीझाड़ी पंचायत के नदियागच्छ गांव के वार्ड 02 में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई . जिससे लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.घटना रविवार देर शाम की है जब देखते ही देखते आग से दर्जनों घर जल कर खाक हो गए ।

    मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में झोपड़ीनुमा करीब 60 घर जलकर राख हो गए ।आग से तीन मोटर साइकिल और लाखो की सम्पत्ति का नुकसान है ।आग बुझाने के लिए बंगाल के इस्लामपुर से दमकल कि गाड़ियों को बुलाया गया जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका ।

    वहीं घटना की सूचना पा कर जिला मुख्यालय से एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगो को राहत का भरोसा दिया है ।घटना के बाद पीड़ितो का रो रो कर बुरा हाल है और पीड़ितो का कहना है कि सारी जमा पूंजी इस आग ने छीन लिया है । आखिर अब कैसे उनका संसार चलेगा

  • कटिहार :दहेज में पलंग नही देने पर पति ने पत्नी को ज़िंदा जलाया,गंभीर हालत में पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में जारी,आरोपी पति फरार

    कटिहार/रितेश रंजन

    ससुराल वालों द्वारा पलंग नहीं दिए जाने पर पति पत्नी को टॉर्चर करता था यही नहीं तीन दिन से खाना पीना बंद कर देने पर हिना ने जब अपने मायके जाने की जिद किया तो पति ने मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश किया ।

    फिलहाल गंभीर हालत में हिना खातून जिंदगी और मौत से जूझ रही है।यह दर्दनाक घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के भिंडी चौक गांव की है ।

    मामले में आरोपी पति मोहम्मद नबी हुसैन फिलहाल फरार है। घटना के बारे में बताया जा रहा है बरारी जगदीशपुर के रहने वाली हिना खातून की निकाह कोढ़ा के नवी हुसैन से हुआ था शादी के बाद से ही पलंग नहीं दिए जाने पर उसके साथ मारपीट किया जा रहा था। इसी को लेकर 4 दिन से महिला के ससुराल में खाना पीना भी बंद कर दिया गया था और अब जब हिना मायके जाने के लिए जिद करने लगी तो पति ने मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जला दिया, फिलहाल गंभीर हालत में महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।दहेज लोभी पति फरार है ।परिजन करवाई की मांग कर रहे है।

  • किशनगंज :आगलगी में एक घर व एक दुकान जलकर राख,हजारों का नुकसान

    किशनगंज/विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत के वार्ड नंबर 4 झबरी स्थान टोला में शुक्रवार की रात आग लगने से संजय महतो का घर एवं किराना दुकान जल कर राख हो गया।आग रात लगभग 2 बजे लगी थी।आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।बताया जाता है कि रात में सब सो रहे थे और अचानक आग की धधक घर में सो रहे लोगों को लगी और शोर गुल हुआ।

    आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की बहुत जद्दोजहद के बाद आग पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया गया।अग्निपीड़ित संजय महतो ने घटना की सूचना टेढ़ागाछ सीओ को लिखित आवेदन देकर किया है।उन्होंने सरकारी स्तर से जांचोपरांत मदद की गुहार लगाई है।अग्निपीड़ित संजय महतो ने बताया आग की धधक लगने के बाद पूरा परिवार अपनी जान बचाकर घर से निकल तो गये, लेकिन घर एवं किराना दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है।

  • किशनगंज : सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग ,भारी नुकसान

    किशनगंज/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतगर्त मनीराम ग्राम पंचायत स्तिथ दयाराम जोत में रसोई गैस सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण घर के काफी सामान चल कर राख हो गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब नौ बजे दयाराम जोत के संजय गुप्ता नामक व्यक्ति के रसोई घर में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई।

    आग लगे देखकर स्थानीय लोगों ने नक्सलबाड़ी अग्निशमन को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोग व अग्निशमन के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • देश :अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से 8 लोगो की मौत ,पीएम ने जताया शोक

    देश/डेस्क

     अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आज सुबह आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है।वहीं  अन्य मरीज़ों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है ।घटना के बाद मौके पर पहुंचे जेसीपी राजेन्द्र असारी ने बताया कि  जांच में हमारे सामने जो भी तथ्य आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

    सीएम विजय रूपानी ने  अस्पताल में आग लगने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं।गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है ।

    बता दे कि आग के बाद पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई और किसी तरह मरीजों को सिफ्ट किया गया है जिसमें कई लोग झुलस गए हैं ।

    घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों को 2 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रूपए अनुदान की घोषणा की है ।पीएम ने स्वयं ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है ।पीएम ने गुजरात के मुख्य मंत्री विजय रूपानी और स्थानीय मेयर से भी फोन पर बात कर घटना कि जानकारी ली है ।