Tag: आग

  • बिहार :अररिया में बड़ा हादसा ,आग लगने से 6 बच्चो की झुलस कर मौत

    अररिया /संवादाता

    सीमावर्ती अररिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहा आग में झुलस कर 6 बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद चारो और चीख पुकार मच गई है और गांव में मातम पसर गया है । जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर मकई की बाली( भुट्टा ) पका रहे थे।

    इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल गए। घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

    मृतकों में युनुश का 5 वर्षीय बेटे अशरफ और 3 वर्षीय बेटी गुलनाज, मंजूर का 6 वर्षीय बेटा दिलवर, फारूक का 4 वर्षीय बेटा बरकस, मतीन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन और तनवीर का 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है। घटना को लेकर ग्रामीणाें का कहना है कि खेलने के दौरान घटना घटी है।घटना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे है और स्थिति का जायजा ले रहे है ।

  • बिहार :जूते चप्पल की दुकान में लगी आग ,लाखो का हुआ नुकसान

    बिहार /मधेपुरा

    मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत अंतर्गत हरिद्वार चौक पर एक जूता-चप्पल दूकान में आज सुबह अचानक आग लग गई । बताया जाता है कि दुकान बंद थी आग की लपट जब बाहर निकलने लगी तब आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।आग कैसे लगी फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है ।

    आग की भीषण लपटों को देख कर आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची जब तक आग शांत हुआ तब तक सारा दुकान और सामान जल कर ख़ाक हो गया था।स्थानीय लोगों ने बताया की इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

  • प्रधानमंत्री ने मुंबई के एक अस्‍पताल में लगी आग में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया

    देश /डेस्क

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई के एक अस्पताल में लगी आग में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त‍ की है।

    श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘मुंबई के एक अस्‍पताल में लगी आग में लोगों के मारे जाने की घटना से मैं काफी दु:खी हूं। मैं हादसे में झुलसे लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।’मालूम हो कि Covid अस्पताल में आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई वहीं 32 लोग लापता बताए जा रहे हैं ।

    घटना के बाद सीएम उद्भव ठाकरे भी पहुंचें और उन्होंने कहा कि अगर इसमें किसी की अनदेखी होगी तो कार्रवाई जरूर होगी। जिनकी मौत हुई है उनके परिवारों से मैं क्षमा मांगता हूं। फायर ब्रिगेड ने अच्छा काम किया है। कुछ लोग जो वेंटिलेटर पर थे उन्हें हम नहीं बचा पाए। अस्पताल के नीचे जो ऑफिस या दुकान थी वहां आग लगी और फैल गई ।

  • बिहार :चलती ट्रक में अचानक लगी आग ,बाल बाल बचे चालक एवं खलासी

    बिहार /रोहतास

    चलती ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई । घटना नासरीगंज थाना के धुस-दाउदनगर मोड़ के समीप की है।जहा चलती ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक
    धु-धु कर जलने लगा । ट्रक के चालक एवं खलासी किसी तरह ट्रक से उतरे और उनकी जान बच सकी।

    बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है ।वहीं स्थानीय लोगो ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी जिसके बाद अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं ।

  • नक्सलबाड़ी :टैक्सी स्टैंड पर खड़ी टाटा सूमो में अचानक लगी आग , मची अफरातफरी

    खोरीबाड़ी /चंदन की

    सोमवार को भारत – नेपाल सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानिटंकी स्थित टैक्सी स्टैंड में रहस्यमय हालात में एक टाटा सूमो में आग लग गई। चंद मिनटों में ही उक्त सोमो की अंदर की सामान जलकर खाक हो गयी , लेकिन अग्निशमन विभाग के दस्ते ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाकर एक बड़ी दुर्घटना को होने से रोक दिया।

    पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्टैंड में उस समय हर ओर गाड़ियां लगी हुई थीं। अचानक ही एक टाटा सूमो से धुंआ निकलना शुरू हो गया। वाहन के पास ही खड़े लोगों ने जब उक्त वाहन से धुआं निकलते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। इस दौरान स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई। इस टाटा सूमो के साथ लगी अन्य छोटी बड़ी गाड़ियों व दो पहिया वाहनों को तुरंत वहां से हटा दिया गया। कुछ मिनट में ही अग्निशमन गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में जिला ग्रामीण डीएसपी अचिंत्य दास गुप्ता से बात करने पर बताया कि आग लगी है इसकी जानकारी मिली है, लेकिन आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • बिहार :किशनगंज में दर्दनाक हादसा , आग लगने से 4 बच्चो सहित 5 की मौत ,लाखो की संपत्ति का नुकसान

    किशनगंज /अब्दुल करीम

    किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सलाम कॉलोनी में अहले सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है ।मालूम हो कि आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गयी ।आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है ।बताया जाता है कि आग से जलकर गृह स्वामी नूर बाबु एवं उसके  चार बच्चे की मौत हो गयी ।मृतकों में दो लड़का और दो लड़की शामिल है .जबकि उसकी पत्नी आग से बुरी तरह झुलस गयी है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है  ।

     सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर आस पास के लोगो ने मौके पर पहुचकर फायर ब्रिगेड की टीम को सुचना दिया।जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .मालूम हो कि आग लगने से आस के चार घर जलकर राख हो गए हैं . बताया जाता है कि मृतक नूर बाबु बिजली मिस्त्री का काम किया करता था .और अपनी दूसरी पत्नी के साथ सलाम कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान रहता था .जहां आज उसकी दर्दनाक मौत हो गयी .

    मरनेवालो में बड़ी लड़की आठ वर्षीय तोहफा ,दूसरी लड़की बबली छह वर्ष ,चार वर्षीय रहमत और सबसे छोटा दो वर्षीय शाहिद शामिल है .आग लगने की कारणों का पता नहीं चल पाया है .वही मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गयी है .घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है ।

  • किशनगंज :मोबाइल टॉवर में लगी आग ,बड़ा हादसा टला

    किशनगंज /अब्दुल करीम

    किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के चूड़ीपट्टी मोहल्ला स्थित आजाद मार्केट के ऊपर  मोबाइल टावर में शॉट सर्किट से आग लग गयी।टावर में भीषण आग लगने से मार्केट के दुकानदारों और मोहल्ले में हड़कम मच गया।स्थानीय लोगों के द्वारा बड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू,मोबाइल टावर कंपनी की बड़ी लापरवाही लाखों का मशीन लगे होने के बाबजूद अग्निशामक यंत्र की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी गयी। आग लगने के दौरान मोबाइल टावर के केयर टेकर भी मौके पर उपस्थित नहीं था।






    शहर के चूड़ीपट्टी मोहल्ला रिहायशी इलाका माना जाता है।ऐसे में मोबाइल टावर में लगी आग पर समय रहते काबू नही पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।






  • बिहार :मधुबनी में दो दुकानों में लगी आग , लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

    बिहार /मधुबनी

    मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखण्ड क्षेत्र के साहरघाट में हनुमान मंदिर के समीप दो दुकानों में आग लगने से लाखों की सम्पति जलकर राख हो गई। जहाँ लोगों ने दुकान में आग लगा देख इसकी सूचना फायर बिग्रेड वाले को दिया।जहाँ फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुँची तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।

    जानकारी के अनुसार रुई दुकानदार हरलाखी प्रखण्ड के कान्हरपट्टी निवासी मो.इसराइल मंसूरी है। जो साहरघाट में पंद्रह बीस सालों से रुई दुकान चला रहे है। वो यही दुकान के पीछे छोटा सा रूम में सोते थे लेकिन बीते रात को वह अपनी दुकान बंद करके गांव चला गया था। देर रात उसे लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर सुबह 4 बजे के आसपास पहुंच गया। दुकानदार के मुताबिक लगभग दुकान में रखे 4 लाख की क्षति हुई है। वही जेनरल स्टोर दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे फ्रिज समेत लगभग 2 लाख की सम्पति जलकर राख हो गई।स्थानीय लोगो ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नही चल सका है।

  • किशनगंज :आगलगी में 5 घर जलकर राख,हजारों का नुकसान


          
    टेढ़ागाछ(किशनगंज)

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 9 के नृत्यशाला गांव में शनिवार को दोपहर खाना बनाने के दौरान रसोई घर में आग लगने से आसपास के 5 घर जल कर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की खबर से अफरा तफरी मच गई।जब जब लोग आग बुझा पाते तबतक घर का सारा सामान जल कर राख में तब्दील हो गया। अग्निपीड़ितों में अकालू साह, गंगा प्रसाद साह, राम प्रसाद साह, श्रीप्रसाद साह एवं विजय साह का घर व घर का सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया।






    इस आगलगी में हजारों की सम्पत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।अग्नि पीड़ितों का नगद रुपये,बर्तन,कपड़े,अनाज सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना की खबर सुनकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि असरफ अली घटना स्थल पहुँचकर अग्निपीड़ितों को सांत्वना दिया।उन्होंने अग्निपीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।






  • किशनगंज : हरुआडांगा हाट में आग लगने से दो दुकान जल कर खाक,लाखो का हुआ नुकसान

    किशनगंज /दिघलबैंक /संवादाता

    शुक्रवार की अहले सुबह दिघलबैंक प्रखंड के हरूवाडांगा हाट में आग लगने से दो दुकान ओर एक मवेशी घर जलकर खाक हो गया।जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ओर दिघलबैंक थाना के अग्निशमन गाड़ी की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।






    प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे हरूवाडांगा बाजार के मुख्य सड़क पर बेल्डिंग की दुकान ओर मुर्गी की दुकान में आग लग गया। बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी तेज था कि देखते ही देखते बगल के एक मवेशी घर में भी आग फैल गई। आग की लपटों को देख आस पड़ोस के लोग नींद से जागे ओर घटना की जानकारी दिघलबैंक थाना के अग्निशमन को दी। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी ।जिससे आस पास के लोग भी भयभीत हो गए । सूचना पाकर अग्निशमन की गाड़ी ओर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

    जब तक आग पर काबू पाया गया बेल्डिंग की दुकान का पंप मशीन, वेल्डिंग मशीन एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। जबकि मुर्गा दुकान की दर्जनों मुर्गियां आग से झुलस कर मर गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि आग से एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई है ।






    पीड़ितों में बेल्डिंग दुकान मालिक मो.सेबुल आलम, मुर्गा दुकान निसाद आलम जबकि मवेशी मालिक देव नारायण यादव शामिल है । स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आगजनी की घटना में करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है ।

    आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है । अग्निकांड पीड़ितो में मातम का माहौल है और स्थानीय लोगो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ।