किशनगंज /विजय कुमार साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के डेरामारी में शुक्रवार को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान घर में आग लगी थी।आग लगने की खबर से गाँव मे अफरा तफरी मच गयी।

आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाया।इसकी खबर टेढ़ागाछ थाना में मिलते ही घटना स्थल पर अग्निशमन भेजी गयी।अग्निशमन के पहुँचने तक ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी गयी।अग्निपीड़ित में लेंगरु हेम्ब्रम एवं दिनेश गिरी ने बताया अनाज सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।इस अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति जलने के अनुमान है।