Tag: अवैध शराब

  • किशनगंज :बहादुरगंज थाना में जप्त 11 हजार लीटर शराब किया गया नष्ट ,वरीय पदाधिकारी मौके पर रहे मौजूद

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज थाना परिसर में पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 11हजार लीटर जप्त अवैध देशी एवम विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया ।जिसमें केवल बहादुरगंज थाने में जप्त 9422.780 लीटर जप्त अवैध विदेशी शराब था शामिल।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी किशनगंज के द्वारा निर्गत आदेशानुसार उत्पाद विभाग किशनगंज द्वारा जप्त 945 ली.,जियापोखर थाना द्वारा जप्त 17.400 लीटर एवं बहादुरगज थाना द्वारा 9423 ली. अवैध जप्त शराब के विनष्टीकरण की कार्यवाहियों को अंजाम बहादुरगंज थाना परिसर में किया गया ।

    जिसके लिए उत्पाद विभाग किशनगंज के एसआई मनोज कुमार ,एएसआई अजय कुमार ,थानाध्यक्ष जियापोखर राकेश कुमार ,बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार उक्त कार्यवाहियों को अंजाम देने में जुटे थे ।जिसके लिए विकास कुमार प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बतौर दंडाधिकारी इसका नेतृत्व कर रहे थे।जैसा कि बीते दिन बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में बिहार की सबसे बड़ी अवैध शराब की खेप को पकडी गई थी ।जिसके साथ दो बड़ी बड़ी कंटेनरों सहित तीन अन्य गाड़ियां भी शराब के साथ जप्त की गई थी ।जिसकी पूरी मात्राओं के साथ उत्पाद विभाग एवं अन्य थानाओं द्वारा जप्त देशी और विदेशी शराब की बोतलों और देशी के जप्त गैलनों को यहाँ तोड़कर जमीन के नीचे 10 फीट की गहराईयों में बिना कफन के दफन कर दिया है ।

  • बिहार :शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

    रोहतास /संवादाता

    करगहर (रोहतास) थाना क्षेत्र के खुडहुरिया गाँव से शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है ।। थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान कामता सिंह पिता स्व सरयू सिंह को 20 पीस (200 एम एल) ट्विन टावर देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

    उन्होंने बताया कि शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से शराब बिक्री का 6500 रूपये भी बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

  • कटिहार :पुलिस ने 65 कार्टून विदेशी शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

    कटिहार /संवादाता

    बारसोई पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है ।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब जप्त किया है ।जानकारी के मुताबिक शराब को ट्रैक्टर में लदे मवेशियों को खिलाने वाले चारे की नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा था । जिसके बाद बारसोई पुलिस रेलवे स्टेशन के निकट दयचन गुमटी के पास ट्रैक्टर को रोका तथा पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर का चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान अंदर 65 कार्टून विदेशी शराब छुपाए हुए थे ।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल से शराब के तस्कर पूर्णिया लेकर जा रहे थे, एसपी के निर्देश पर हर थाना एवं चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही है जिस के क्रम में बारसोई पुलिस ने शराब के तीन तस्कर सहित ट्रैक्टर तथा 578 लीटर 280ml शराब जप्त किया गया है जिसका बाजार मूल्य लगभग 6 लाख से अधिक बताया जा रहा है, पकड़े तीनों तस्कर में 1, पंकज तिवारी,2, उन दयाल मंडल,3, फखरुद्दीन शामिल है सभी पर बारसोई थाना में शराब मध निषेध एक्ट के तहत बारसोई थाना में मुकदमा दर्ज की गई है तथा तीनों तस्करों को जेल भेजा जा रहा है ।

    बारसोई थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आलोक में हमारे पदाधिकारी रात से ही गस्ती कर रहे थे तथा शराब तस्करों का इंतजार किया जा रहा था , लगभग 6:00 बजे सुबह के समय तस्कर शराब लेकर आ रहे थे जिसे हमारे पदाधिकारी एवं जवानों ने मिलकर तस्करों के साथ शराब को जप्त किया है।

  • बिहार :ट्रेन से शराब बरामद ,करवाई में जुटी पुलिस

    बक्सर /संवादाता

    होली त्यौहार के नजदीक आने के साथ में तस्करों के द्वारा शराब एकत्रित करना शुरु कर दिया गया है उधर, पुलिस के द्वारा भी शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में राजकीय रेल थाना पुलिस के द्वारा डीडीयू-पटना सवारी गाड़ी के साधारण बोगी में लावारिस हालत में रखी शराब की खेप बरामद की गई, जिसमें अंग्रेजी शराब की 10 बोतलें (प्रति 750 एमएल) बरामद की गई. 

    जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि बरामद शराब पर दिल्ली में विक्रय हेतु लिखा गया है. ऐसे में यह प्रतीत हो रहा है कि, कोई शराब तस्कर इसे मुगलसराय तक किसी एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर आया होगा जहां से वह जांच आदि से बचने के लिहाज से इसे पैसेंजर ट्रेन में लेकर जा रहा था. बरामद शराब एक पिट्ठू बैग में रखी हुई थी. बक्सर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची जांच शुरू की गई और इंजन के पास की साधारण बोगी में लावारिस हालत में रखी गई शराब की यह खेप बरामद कर ली गई. इस दौरान  कोई तस्कर नहीं पकड़ा जा सका है.पुलिस अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर करवाई में जुट गई है ।

  • बिहार :पुलिस ने 418 कार्टून विदेशी शराब के साथ 4 तस्करो को किया गिरफ्तार

    शेखपुरा /संवादाता

    शेखपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से भरा ट्रक को जब्त किया ।जबकि मौके से चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है ।यह कार्रवाई शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभानपुर गांव के पास से की गई ।जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की है ।जब्त की गई शराब की बड़ी खेप को गांव के बगीचे में उतारा जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करवाई किया है।

    एसपी श्री कर्तिकेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान  बताया कि जप्त शराब की कीमत करीब 10 लाख है।वही पुलिस ने 418 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया है। जिसमें कुल 3752 लीटर शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

  • किशनगंज :पुलिस ने 150 कार्टून शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

    किशनगंज / अनिर्बान दास

    एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर कोचाधामन पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर एनएच 327 चरघड़िया चेक पोस्ट के पास एक ट्रक से 150 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। जप्त शराब को असम से पानी के बोतलों के कार्टून के नीचे छुपा कर बिहार के हाजीपुर तस्करी कर ले जाया जा रहा था।







    वही किशनगंज के पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बताया कि अवैध शराब को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस की टीम ने एक ट्रक से 150 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की है साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।






  • बिहार :गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने सैकड़ों लीटर शराब किया बरामद ,शराब भट्टी किया गया ध्वस्त

    गोपालगंज/संवादाता

    नदी किनारे चलाया जा रहा था  शराब का कारखाना।

    बिहार में शराब बंदी को लागू हुए कई वर्ष हो गए उसके बावजूद शराब तस्कर बड़े पैमाने पर आज भी सक्रिय है ।ताज़ा मामला गोपालगंज का है जहां उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दियरा इलाके से 10 ड्राम से ऊपर चुलाई शराब बरामद किया गया ।

    बरामद किए गए शराब को विनिष्ट कर दिया गया,
    बता दें कि विगत दिनों जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले चार मजदूरों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हो गई थी साथ ही जहरीली शराब की चपेट में दो लोगो ने अपनी आंखों की रोशनी गवा दी थी । अवैध शराब के धंधे बाजो को दबोचने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार छापेमारी जारी है, पुलिस शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए घर से लेकर खेत खलियान झाड़ी जंगल में लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में आज उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के तेरा इलाके में छापेमारी कर 10 ड्रम से ऊपर चुलाई शराब बरामद कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है और अग्रतर करवाई में जुट गई है ।

  • बिहार : शराब तस्करों के खिलाफ डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है पुलिस ,खोजी कुत्ते ने ढूंढ़ निकाला अवैध शराब

    कटिहार /संवादाता

    बिहार पुलिस अब शराब तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ले रही है ।बता दे कि बिहार में शराब बंदी है उसके बावजूद अलग अलग जिलों से हर दिन शराब मिलने की खबरे आती रहती है ।शराब को लेकर बिहार सरकार हमेशा विपक्ष के निशाने पर रहता है ।जिसके बाद अब पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद ले रही है।

    ताज़ा मामला कटिहार जिले का है ,जहां पुलिस के द्वारा शराब तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसमें खोजी कुत्ते की मदद ली गई। खोजी कुत्तों ने करीब 100 लीटर शराब ढूंढ़ निकाला है ।जिले के कोढा थाना क्षेत्र के रानी घाट इलाके में यह विशेष अभियान चलाया गया है ।नदी के किनारे छुपा कर रखे गए शराब को कुत्ते ने ढूंढ़ निकाला है ।

    एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि पूर्णिया से लाए गए डॉग स्क्वायड की मदद से 100 लीटर शराब जप्त किया गया है साथ ही पुलिस के द्वारा दो लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है ।

  • बिहार : उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में शराब किया जप्त,तस्कर फरार

    बिहार /बक्सर

    उत्पाद विभाग ने जिले के चौसा महादेव घाट से नाव के सहारे बक्सर में लायी गई करीब 1143 बोतल विदेशी एवं देशी शराब को बरामद किया है. वहीं पुलिस को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.


    इस मामले में उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि चौसा के महादेवा घाट पर यूपी से नाव के सहारे बक्सर में शराब लायी जा रही है. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हैदर अली और रंजीव झा के नेतृत्व में महादेवा घाट पर छापेमारी की गयी. जहां पुलिस को देखते ही तस्कर भाग निकले. पुलिस ने जब झाड़ी की तलाशी ली तो झाड़ी से 1143 बोतल शराब बरामद हुआ. पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही सभी घाटों पर चौकसी बढ़ा दी गयी है.होली से पहले तस्कर बड़ी संख्या में शराब जमा करने में जुटे हुए है। लेकिन विभाग की सक्रियता से असफल होते दिख रहे हैं ।जरूरत है और सतर्कता बरतने की ताकि अवैध शराब तस्करों पर पूरी तरह अंकुश लग सके।

  • बिहार :किशनगंज उत्पाद विभाग ने 396 लीटर शराब किया जप्त, तस्कर फरार

    किशनगंज /अनिर्बान दास

    जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के डे मार्केट पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी से 396 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है और मौके से तस्कर फरार हो गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पे कोचाधामन थाना क्षेत्र के डेमार्केट पर अहले सुबह वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी जिसका वाहन संख्या BR11S 3375 है।उससे उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की बड़ी खेप जब्त की।






    उत्पाद विभाग अधीक्षक मोहम्मद सत्तार अंसारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान जब पिकअप गाड़ी में बैठे ड्राइवर और तस्कर को इस बात की भनक लगी की आगे उत्पाद विभाग की टीम वाहन चेकिंग कर रही है तो गाड़ी को मौके पे छोड़कर फरार हो गए। उत्पाद विभाग की टीम ने पिकअप गाड़ी की तलाशी ली और उसमें 44 पेटी मैकडोवल ब्रांड की विदेशी शराब बरामद किया।
    शराब की ये बड़ी खेप दालकोला से अररिया के रास्ते सहरसा ले जाई जा रही थी।इस मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। उत्पाद विभाग ने शराब को जब्त कर आगे कार्रवाई कर रही है।