किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बहादुरगंज थाना परिसर में पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 11हजार लीटर जप्त अवैध देशी एवम विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया ।जिसमें केवल बहादुरगंज थाने में जप्त 9422.780 लीटर जप्त अवैध विदेशी शराब था शामिल।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी किशनगंज के द्वारा निर्गत आदेशानुसार उत्पाद विभाग किशनगंज द्वारा जप्त 945 ली.,जियापोखर थाना द्वारा जप्त 17.400 लीटर एवं बहादुरगज थाना द्वारा 9423 ली. अवैध जप्त शराब के विनष्टीकरण की कार्यवाहियों को अंजाम बहादुरगंज थाना परिसर में किया गया ।

जिसके लिए उत्पाद विभाग किशनगंज के एसआई मनोज कुमार ,एएसआई अजय कुमार ,थानाध्यक्ष जियापोखर राकेश कुमार ,बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार उक्त कार्यवाहियों को अंजाम देने में जुटे थे ।जिसके लिए विकास कुमार प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बतौर दंडाधिकारी इसका नेतृत्व कर रहे थे।जैसा कि बीते दिन बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में बिहार की सबसे बड़ी अवैध शराब की खेप को पकडी गई थी ।जिसके साथ दो बड़ी बड़ी कंटेनरों सहित तीन अन्य गाड़ियां भी शराब के साथ जप्त की गई थी ।जिसकी पूरी मात्राओं के साथ उत्पाद विभाग एवं अन्य थानाओं द्वारा जप्त देशी और विदेशी शराब की बोतलों और देशी के जप्त गैलनों को यहाँ तोड़कर जमीन के नीचे 10 फीट की गहराईयों में बिना कफन के दफन कर दिया है ।