Tag: अवैध शराब

  • किशनगंज : गलगलिया पुलिस ने तस्करी के शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    किशनगंज /चंदन मंडल

    गलगलिया पुलिस ने सोमवार को गलगलिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है. इसके साथ ही तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया. गलगलिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई अजय सिंह के नेतृत्व में सिलीगुड़ी से चक्करमारी की ओर से आ रही मारुति सुजुकी को मधनिषेद गलगलिया चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए रोका गया.






    चेकिंग के क्रम में उक्त मारुति सुजुकी से नीले रंग के बैग में छिपा कर रखे रॉयल ब्लू की 51 बोतल 750 एमएल की तथा 2 बोतल बियर बरामद की गई . वहीं भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने की सूचना मिलने पर गलगलिया थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश तुरंत मधनिषेद चेकपोस्ट पर पहुंच कर मारुति सुजुकी में सवार तीन व्यक्तियों को अपने हिरासत में ले लिया और वाहन को थाना ले लायी .






    गलगलिया पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों का नाम सुभाष कुमार उम्र 32 साल, धर्मेंद्र ठाकुर, उम्र 26 साल व दोनों साकिन वैशाली, जिला वैशाली और विनोद कुमार साह उम्र 44 साल थाना जाले , जिला दरभंगा ( बिहार ) बताया गया है . राज्य में परिवहन कर अवैध शराब खरीद बिक्री करने हेतु गलगलिया थाना अध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश के द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ गलगलिया थाना कांड संख्या 2/21 दर्ज कर नई उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) 41(1) के तहत मामला दर्ज कर किशनगंज न्यायालय जेल भेजने की प्रकिया जारी है .






  • किशनगंज :एसएसबी ने तस्करी का नेपाली शराब किया जप्त,एक तस्कर गिरफ्तार

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 12 वीं बटालियन ई कंपनी दिघलबैंक के जवानों ने कार्यवाही करते हुए बॉडर पीलर सख्या 134/1 के 100 मीटर भारतीय क्षेत्र के समीप गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के नेपाल निर्मित 30 बोतल 300ml लीची शराब के साथ एक साइकिल की जप्ती की.वही तस्कर हिमाल राई पिता अमर सिंह,बहादुर राई साकिन लहसुना थाना झापा नेपाल निवासी को गिरफ्तार किया।






    जानकारी देते हुए सी कंपनी सहायक कमांडेंट सुमन गुराईने कहा कि इस कार्य वही में शामिल एएसआई जय लाल,व काब्य राम सिन्हा, कॉस्टेबल रामानंद, राज कुमार सिंह गुरु सरन कुमार संदीप कुमार प्रसाद, अमरजीत सिंह,थे.

  • किशनगंज :फुलबड़िया हाट में छापामारी कर टेढ़ागाछ पुलिस ने 47 बोतल बियर किया जब्त

    किशनगंज/विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के फुलवरिया हाट में सोमवार को टेढ़ागाछ पुलिस ने छापेमारी कर 47 बोतल 500 एमएल नेपाली ब्रांड बियर बरामद की है। छापामारी के दौरान गृह स्वामी अफसर आलम मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया हाट में अफसर आलम के घर छापामारी की।

    छापामारी के दौरान 47 बोतल बीयर बरामद की है। वही पुलिस देखते ही आरोपी फरार हो गया। शराब के कारोबार के आरोपी अफसर आलम को पकड़ने के फिराक में टेढ़ागाछ पुलिस छापामारी कर रही है।थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि छापामारी कर 47 केन बीयर बरामद की गई है।आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • अपराध :नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन ,हजारों लीटर शराब एवं शराब बनाने की समाग्री जप्त

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    पुलिस ने एक युवक को किया मौके से गिरफ्तार

    सीमावर्ती किशनगंज जिले से सटे बंगाल के खोरी बाड़ी प्रखण्ड के लोहसिंह जोत में बंगाल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है ।जानकारी के मुताबिक खोरीबाड़ी थाना अध्यक्ष सुमन कल्याण , एएसआई देवाशीष सरकार सहित पूरी टीम ने शुक्रवार की देर रात को छापेमारी कर अवैध रूप से बनाई जा रही शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.

    पुलिस के द्वारा एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है । डीएसपी अंचित गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि  सूचना मिली थी कि खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज ग्राम पंचायत के लोहासिंह जोत में किराए का रूम लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बनाया जाता है. इसके मद्देनजर शुक्रवार की रात को लोहासिंह जोत में खोरीबाड़ी की पुलिस टीम ने उक्त रूम में छापेमारी की गई. इस छापेमारी के तहत 400 लीटर स्प्रिट, 2500 फुल बोतल शराब सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया है ।

    जब्त सामानों का बाजार में अनुमानित मूल्य करीब बारह से चौदह लाख आंका गया है . सूत्रों के मुताबिक इस शराब फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर बिहार शराब भेजा जाता था और कुछ महीनों से यहां पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था ।मालूम हो कि दो दिन पूर्व किशनगंज पुलिस के द्वारा भी हजारों लीटर अवैध शराब जप्त किया गया था । डीएसपी श्री गुप्ता द्वारा बताया गया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और इस फैक्ट्री के संचालन में जो भी लोग शामिल है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।पत्रकार वार्ता में  सर्किल इंस्पेक्टर सुदीप्त सरकार, खोरीबाड़ी थाना अध्यक्ष सुमन कल्याण, एएसआई देबाशीष सरकार , तनमय कुंडू सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे ।

  • किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस द्वारा
    देशी शराब को लेकर लगातार चलाया जा रहा है छापामारी अभियान,तस्करो में हड़कंप

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर बहादुरगंज थाने की पुलिस इन दिनों लगातार शराब बंदी को लेकर अभियान चला रही है।खासकर आदिवासी टोले एव विभिन्न गाँव में देशी शराब निर्माण की गुप्त सूचना पर लगातार पुलिस बल के द्वारा छापामारी अभियान की जा रही है।


    इसी कड़ी में मंगलवार के दिन भी थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासमनी,झिलझिली,नतवापारा सहित कई आदिवासी टोलों में बहादुरगंज पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब निर्माण होने की सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया।जिसमें की लगभग 400 लीटर महुवा जावा को जब्त कर विनिष्ट करने का कार्य किया गया।

    वहीं इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिसबल के द्वारा शराबबंदी अभियान के तहत छापामारी अभियान चलाकर 400 लीटर महुवा जावा को विनिष्ट किया गया साथ ही साथ पलासमनी आदिवासी टोले के एक घर से लगभग चार लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है।पुलिस बल के द्वारा बिहार में प्रतिबंधित शराब को जब्त कर आगे की कानूनी करवाई प्रारंभ कर दी गई है।