BiharExitPoll :जानिए बिहार में किसकी बनेगी सरकार

बिहार /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के 78 सीटों पर आज तीसरे चरण में हुए चुनाव के बाद अब लोगो को मतगणना का इंतजार है ।मालूम हो कि राज्य के कुल 243 विधान सभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव समाप्ति के बाद एग्जिट पोल में इस बार जनता का फैसला  अलग दिख रहा है और सत्ता धारी जदयू पार्टी को भारी नुकसान होता दिख रहा है ।

सीएम नीतीश कुमार के लिए राह मुश्किल होती नजर आ रही है. एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार मतदाताओं ने जदयू के विकास के दावे को नकार दिया है । एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 104-128 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है । जिसमें जदयू  को मात्र 38से 46 बीजेपी 66 से 74 वीआईपी और हम को 4 सीट मिलने के अनुमान है ।एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को 118 से 138 सीट मिल रहे है वहीं लोजपा को 5 एवं अन्य को 6 से 13 सीट मिलने के आसार है ।वहीं अकेले आरजेडी को 81 से 89 सीट मिल सकता है ।