बिहार विधान सभा का चुनाव कई मायनों में खास रहा ।चुनाव परिणामों की घोषणा ने सब को चौका दिया है ।
बिहार की जनता ने एग्जिट पोल को नकारते हुए जहा एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है वहीं कई ऐसी पार्टियां जो इस बार सरकार बनाने तक का दावा कर रही थी उनका खाता भी नहीं खुला है।
जनाधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव जो की मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे थे ना सिर्फ उन्हें हार का सामना करना पड़ा बल्कि उनकी पार्टी ज़ीरो पर क्लीन बोल्ड हो गई है ।वहीं प्लुरलस की पुष्पम प्रिया चौधरी जो की दो विधान सभा क्षेत्र से किस्मत आजमा रही थी उनकी पार्टी और वो स्वयं भी जीत हासिल नहीं कर पाई है
चुनाव में ओवेशी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही रालोसपा ,बसपा का भी खाता नहीं खुल सका है। हालाकि ओवेशी को चार सीट मिले है ।
मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो चुका है । मालूम हो कि जिले में एनडीए उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है जबकि महागठबंधन और ए आई एम आई एम ने इस चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल किया है ।
मालूम हो कि जिले के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईएमआईएम के इजहार अशर्फी से हार गए वहीं ठाकुरगंज विधान सभा सीट से जदयू के नौशाद आलम को हार का सामना करना पड़ा है और इस सीट पर राजद के सऊद आलम ने जीत दर्ज किया है ।
जिले के बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के तौसीफ आलम को एआईएमआईएम के अंजार नईमी ने हरा दिया है ।सदर विधान सभा किशनगंज को कांग्रेस एक बार फिर हासिल करने में सफल रही है और यहां पर निरवर्तमान ए आई एम आई एम विधायक कमरुल हुदा तीसरे स्थान पर सिमट गए है ।सदर विधान सभा सीट पर कांग्रेस को 61042, बीजेपी को 59776, जबकि ए आई एम आई एम को 41887 मत प्राप्त हुआ है ।हालाकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है ।मालूम हो कि देर रात तक लोग आधिकारिक घोषणा का इंतजार करते दिखे।
बिहार विधानसभा के 5 सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कब्जा जमाने में अभी तक कामयाब हुई है । देर शाम तक आए परिणामों के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान अमौर सीट से जीत गए हैं । उन्होंने कॉन्ग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान को हराकर जीत हासिल की है ।वही पूरे बिहार की नजर जिस किशनगंज के चार विधानसभा सीट पर थी, वहां से भी ए आई एम आई एम के 2 उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया है ।मालूम हो कि जिले के कोचाधामन विधानसभा सीट से ए आई एम आई एम के इजहार अशर्फी ने जदयू के मुजाहिद आलम को हराने का काम किया है ।
किशनगंज जिले के ही बहादुरगंज विधानसभा सीट से ए आई एम आई एम के अंजार नईमी ने बीते चार टर्म से कांग्रेस के विधायक तौसीफ आलम को हरा दिया है । चुनाव में सबसे चौंकाने वाले नतीजे अररिया जिले के जोकीहाट से सामने आए हैं ।
जोकीहाट सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के बेटे शाहनवाज आलम ने अपने ही भाई सरफराज आलम जो कि राजद की टिकट से चुनाव लड़ रहे थे उन्हें हरा दिया । एआईएमआईएम को पूर्णिया जिले के बाइसी विधानसभा सीट में भी सफलता मिली है यहां से सैयद रुकनुद्दीन ने जीत हासिल किया है ।
मालूम हो कि चुनाव प्रचार में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा ओवैसी को बीजेपी की बी टीम और वोट कटवा पार्टी कह कर वोट नहीं देने की अपील की जा रही थी ।लेकिन मतदाताओं ने इस बात को सिरे से नकार दिया और ए आई एम आई एम उम्मीदवारों को एकमुश्त वोट देकर विधानसभा भेजने का काम किया है
जिले में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है । मतगणना में 12 घंटे से भी कम समय बचा है ।एक तरफ जहां प्रत्याशियों कि धड़कन तेज हो चुकी है वहीं दूसरी तरह जिला प्रशासन भी तैयारियों को लेकर पूरी तरह मुस्तैदी से अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है ।जिससे कि मतदान की तरह ही मतगणना भी शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश ने कृषि बाजार समिति स्थित बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया है।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने पूर्व से जमा पोल्ड ईवीएम को सुरक्षित मतगणना टेबल पर लाने की व्यवस्था, बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति सहित होने वाले मतों की गिनती के संबंध में विधानसभा वार की जा रही प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया। डीएम ने मतगणना केंद्र पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए आवंटित स्थल तथा वहां पर अब तक की गई तैयारी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का नियमित कार्य संचालित करने तथा मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंटर पर प्रत्येक व्यक्ति को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है।
मालूम हो कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। इसके तहत केंद्रीय पुलिस बल जिला पुलिस बल के जवान तीन लेयर में सेंटर के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा की व्यवस्था देख रहे हैं।बता दे कि जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित किए गए हैं तथा वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गई है। अनाधिकृत व्यक्तियों के केंद्र के भीतर प्रवेश पर रोक लगाया गया है। मतगणना केंद्र पर जाने हेतु पास की व्यवस्था की गई है।
परिसर के भीतर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जिसके द्वारा सभी कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र पर पेयजल, शौचालय साफ सफाई बिजली आपूर्ति, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, आवश्यक स्थलों को चिन्हित कर बैरीकेडिंग करने का निर्देश दिया है।
विदित हो कि प्रत्येक विधानसभा के मतगणना के लिए दो हॉल में सात सात टेबल बनाए गए है। इन 14 टेबल पर सामान्य वोट की गिनती होनी है।साथ ही,एक एक टेबल पोस्टल बैलेट तथा ईटीपीबीएस मत की गिनती के लिए बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ हो जाएगी।
पूरी परिसर में सीआरपीसी की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी ।
मतो की गिनती और परिणाम घोषणा के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चिन्हित स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। संध्या 6 बजे जिलाधिकारी ने सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित कर उनके दायित्व निर्वहन को गंभीरतापूर्वक करने को निर्देश दिया।साथ ही,एसडीएम और एसडीपीओ ने भी किया संबोधित। मौके पर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
चुनाव को लेकर गठित सभी सेक्टर में तैनाती दिखी एएनएम, सभी 2732 बूथों पर आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कर्मी थे प्रतिनियुक्त
मतदान के बाद कचरा प्रबंधन को लेकर सजग दिखा विभाग, कर्मियों ने निष्ठापूर्वक निभायी जिम्मेदारी
कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निवर्हन किया। जिले में सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न कराने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मियों का प्रयास सराहनीय रहा। चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के बाद से ही आयोग से लेकर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों की नजर स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निवर्हन करना था। स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य के प्रति अपने समर्पण व कड़ी मेहतन के दम पर इसे पूरा कर दिखाया।
शुरुआत में लोगों के मन में था एक डर
समाजसेवी सत्येंद्रनाथ शरण कहते हैं कि शुरू से ही लोगों के मन में बूथों पर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये प्रशासनिक तौर पर किये जाने वाले इंतजाम को लेकर मन में संदेह व्याप्त था। लेकिन मतदान के निर्धारित तिथि को उनके इस संदेह पर विराम लग गया। अमूमन सभी बूथों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात दिखे। उन्होंने बूथों पर पहुंचने वाले आम मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजिंग व उन्हें मतदान के लिये ग्लब्स प्रदान करने के कार्य को बखूबी निभाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निवर्हन किया जो नि:संदेह सराहनीय है।
पर्यावरण व स्वास्थ्य मामलों के प्रति दिखायी संवेदनशीलता-
पर्यावरणविद सूदन सहाय ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन में जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने काफी मुस्तैदी दिखायी। अमूमन सभी बूथों पर संक्रमण से बचाव को लेकर जरूरी इंतजाम किये गये थे। जो खास बात मतदान के दौरान देखने को मिला वो था बायोवेस्ट के निपटारे का इंतजाम। इसके लिये आयोग के स्तर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी इंतजाम किया गया था। आम लोग भी इसे लेकर बेहद जागरूक दिखे। उन्होंने बायोवेस्ट को इधर-उधर नहीं फेंक कर निर्धारित डस्टबीन में ही इसे फेंका ताकि इसका निस्तारण सही से हो सके। ये एक अच्छी पहल थी। हम सबों को अपने पर्यावरण संरक्षण के उपायों के प्रति गंभीर होना होगा।
सामूहिक प्रयास व भागीदारी से सब कुछ संभव-
डीपीएम स्वास्थ्य रेहान असरफ ने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को चुनाव संबंधी जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गयी इसे विभागीय कर्मियों के सामूहिक प्रयास व भागीदारी के दम पर पूरा किया गया। निर्धारित समय पर बूथों के आगे जमा बायोवेस्ट का उठाव कर लिया गया। निस्तारण के लिये इसे बंद वाहनों से विभाग से संबंद्ध सैलरजी बायोगैस मैनजमेंट भेजा जायेगा ताकि इसका सफलता पूर्वक निस्तारण हो सके।
विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के तीसरे चरण में कल दिनांक 07 नवंबर को मतदान संपन्न हो जाने के बाद मतदान कर्मियो के द्वारा सभी ईवीएम और वीवी पैट मशीन कृषि बाजार समिति अवस्थित स्ट्रॉन्ग रूम मे विधानसभा वार शनिवार रात्रि तक जमा किया गया।
सभी निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्तिथि में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मशीन जमा की गई।वहीं रविवार को सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी उनके प्रेक्षक की मौजूदगी में पोस्ट पोल स्क्रुटनी कार्य संपन्न करने के बाद स्ट्रॉन्ग रूम को सील किया गया। स्ट्रॉन्ग रूम सील की प्रक्रिया प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्तिथि में हुआ तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम जाकर पोस्ट पोल स्क्रुटनी प्रक्रिया का जायजा लिया गया। शांतिपूर्ण ढंग से प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधि की उपस्तिथि में चारो विधानसभा के ईवीएम कक्ष का सीलिंग किया गया।डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि इवीएम व वीवीपैट मशीन थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई है।उक्त स्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
तीसरे स्तर की सुरक्षा घेरा के बाद मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।वहीं बताया की राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के प्रतिनिधि थ्री लेयर सुरक्षा घेरा के पश्चात बने चिन्हित स्थान पर जाकर अपने स्तर से सुरक्षा व्यवस्था का अनुश्रवण कर सकते है।मालूम हो कि दिनांक 10 नवंबर को मतगणना संपन्न होना है।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा पत्रकारों को उपलब्ध करवाई गई है
ठाकुरगंज विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक 65.79% हुआ मतदान
किशनगंज /संवादाता
शनिवार को जिले के चार विधान सभा क्षेत्रों में मतदान शांति पूर्वक संपन्न हो गया ।जिसके बाद रविवार को जिला प्रशासन द्वारा विधान सभा वार वास्तविक मतदान प्रतिशत की जानकारी साझा की गई है ।गौरतलब हो कि जिले में कुल 1668 मतदान केन्द्र बनाए गए थे ।
जिनमें से कई स्थानों पर मतदान समाप्ति के बाद भी लाइन में लगे लोगों को नियमानुसार मतदान करवाया गया ।गौरतलब हो कि कल मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद प्राप्त प्रारम्भिक / अनंतिम आंकड़ों के आधार पर कोचाधामन विधानसभा में अधिकतम वोट प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था,परन्तु सभी बूथ से वोटर टर्न आउट प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत वास्तविक अधिकतम मतदान का प्रतिशत 65.79 ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के नाम रहा है ।
वहीं 52 ;बहादुरगंज 59.08प्रतिशत53 ;ठाकुरगंज 65.79प्रतिशत 54 ;किशनगंज 60.51प्रतिशत,55 ;कोचाधामन 64.20प्रतिशत अर्थात् किशनगंज जिला का मतदान प्रतिशत लगभग 62.4% है। वहीं सभी बूथ से वास्तविक मतदान की स्थिति प्राप्त होने के पश्चात मतदाताओं की संख्या इस प्रकार रही है ।
बहादुरगंज विस में 172811लोगो ने मतदान किया है जबकि ठाकुरगंज विस में 191575 ,किशनगंज विस में 177607 तथा कोचाधामन विस में 160587 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए है । वहीं पुरुष मतदाता के मतदान अर्थात् वोटर टर्न आउट की स्थिति बहादुरगंज विस में 76852,ठाकुरगंज विस में 89683 ,किशनगंज विस में 87605 तथा कोचाधामन विस में 74544 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए गए ।
चुनाव में महिला और ट्रांसजेंडर मतदाता के द्वारा किए गए वास्तविक मतदान की स्थिति क्रमशःबहादुरगंज विस में 95958और 1,ठाकुरगंज विस में 101892 और 0 ,किशनगंज विस 90001 और 1 में तथा कोचाधामन विस में 86042 और 1 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है ।
भारत नेपाल सीमा से सटे गलगलिया में सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। महिला , पुरुषों , बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। 12 से तीन बजे तक सबसे कम मतदान हुआ। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध नजर आए। कोरोना से बचाव के लिए तय नियमों का पालन सख्ती से कराया गया।
सभी बूथों के बाहर किसी तरह की कोई हंगामा नहीं हुआ लोग आराम से मतदान कर रहे थे। मतदाताओं ने सुबह व शाम मतदान को लेकर जोश दिखाया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ ।लेकिन कई बूथों पर मतदाता सुबह छह बजे से मतदान करने के लिए लाइन में आकर लग गए थे।
सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रतिनियुक्ति बूथ पर की गई थी। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान केंद्रों पर आने वाले सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
सभी मतदाताओं को मास्क से चेहरे को ढक कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदान का अंतिम एक घंटा शाम पांच से छह बजे तक उन लोगों के लिए निर्धारित किया गया था जिन्हें बुखार था या लाइन में आकर लग चुके थे। छह बजे के बाद केवल उन्हीं मतदाताओं को मतदान का अवसर मिला जो पहले लाइन में आकर लग चुके थे और स्लिप ले चुके थे। पहली बार मतदान करने वाले युवा काफी उत्साहित नजर आए। बुजुर्ग भी मतदान में पीछे नहीं रहे। कई बुजुर्ग मतदाताओं को उनके परिजन बाइक या व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्रों पर लेकर पहुंचे और मतदान करवाया।
मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बूथों पर मोबाइल लेकर जाने पर रही मनाही रही। मोबाइल लेकर जाने वाले मतदाताओं को सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक दिया। मतदाताओं को हिदायत दी गई कि वे मोबाइल बाहर रख कर ही मतदान केंद्र में प्रवेश करें। ऐसे में मतदाताओं को मोबाइल बूथों के बाहर रख कर जाना पड़ा।
बिहार के 78 सीटों पर आज तीसरे चरण में हुए चुनाव के बाद अब लोगो को मतगणना का इंतजार है ।मालूम हो कि राज्य के कुल 243 विधान सभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव समाप्ति के बाद एग्जिट पोल में इस बार जनता का फैसला अलग दिख रहा है और सत्ता धारी जदयू पार्टी को भारी नुकसान होता दिख रहा है ।
सीएम नीतीश कुमार के लिए राह मुश्किल होती नजर आ रही है. एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार मतदाताओं ने जदयू के विकास के दावे को नकार दिया है । एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 104-128 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है । जिसमें जदयू को मात्र 38से 46 बीजेपी 66 से 74 वीआईपी और हम को 4 सीट मिलने के अनुमान है ।एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को 118 से 138 सीट मिल रहे है वहीं लोजपा को 5 एवं अन्य को 6 से 13 सीट मिलने के आसार है ।वहीं अकेले आरजेडी को 81 से 89 सीट मिल सकता है ।
जिले के चार विधान सभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड वोटिंग किया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 6 बजे तक 62.71% मतदान हुआ है ।
जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकड़ों के मुताबिक 52 ;बहादुरगंज 62.15प्रतिशत 53 ;ठाकुरगंज 61.35प्रतिशत 54 ;किशनगंज 60.25प्रतिशत 55 ;कोचाधामन67.10प्रतिशत मतदान हुआ है ।
मालूम हो कि चार विधान सभा क्षेत्रों में कुल 51 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने उतरे है । जिनके किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है ।बता दे कि सर्वाधिक 20 उम्मीदवार किशनगंज 54 विधान सभा क्षेत्र से इस बार चुनावी मैदान में खड़े है ।जिसकी वजह से इस बार 2 ईवीएम मशीन लगाई गई थी ।