किशनगंज :जिले में कहीं त्रिकोणीय तो कहीं आमने सामने है टक्कर ,10 को होगा भाग्य का फैसला

किशनगंज /राजेश दुबे


जिले के चार विधान सभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है ।और अब सभी को मतगणना का इंतजार है ।

मतदान समाप्ति के बाद जिले के चारो विधान सभा क्षेत्रों से चुनाव लडने वाले प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है ।मालूम हो कि जिले में कुल 62.71% मतदान हुआ है ।वहीं कुल 51 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने उतरे है ।

जिले के 54 किशनगंज सदर विधान सभा सीट जिसपर वर्तमान में एआईएमआईएम का कब्जा है और कमरुल हुदा विधायक है की नाव डगमगाती नज़र आ रही है । सदर विधान सभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का सीधा मुकाबला दिख रहा है ।वहीं कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र में जदयू के मास्टर मुजाहिद आलम ,राजद के शाहिद आलम एवं ए एम आई एम के इजहार अशर्फी में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है और रिजल्ट चुकाने वाला हो सकता है ।वहीं बहादुरगंज विधान सभा सीट जिसपर कांग्रेस के तौसीफ आलम का कब्जा है यहां एआईएमआईएम के अंजार नईमी से सीधा मुकाबला देखा जा रहा है ,इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार लखन लाल पंडित तीसरे स्थान पर सिमटते दिख रहे है ।बहादुरगंज में कांग्रेस को झटका लग सकता है ।

जिले के ठाकुरगंज विधान सभा सीट पर भी जदयू पिछड़ती हुई नजर आ रही है और यहां आरजेडी के सऊद आलम और निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल अग्रवाल के बीच टक्कर कि बात कही जा रही है ।वर्तमान विधायक जदयू के नौशाद आलम को सत्ता विरोधी लहर की वजह से नुकसान हो सकता है ।

मालूम हो कि मतदान समाप्ति के बाद चौक चौराहे से लेकर पंसारी के दुकान तक नेता समर्थक एक दूसरे के जीत का दावा कर रहे है ।हालाकि यह तो 10 तारीख को ही पता चलेगा कि इस दीपावली किसका घर रौशन होगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *