कटिहार : हाईवा ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर ,युवक की मौत

कटिहार/रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इमली चौक के समीप हाईवा व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

बांका जिला के कोतवाली निवासी नवीन शर्मा कारपेंटर का काम करने के दौरान पूर्णिया जा रहे थे । इसी दौरान देर शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र के इमली चौक के समीप हाईवा ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे नवीन की मौके पर ही मौत हो गई ।

इधर दुर्घटना करने के बाद हाईवा चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया । स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन करते हुए नवीन के परिजनों को फोन पर सूचना दी जिसके पश्चात नवीन के परिजन रात 11:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा शव शिनाख्त करते हुए बताया गया मृतक कल घर से पूर्णिया के लिए निकला था ।

परिजन

परिजन ने बताया कि पूर्णिया में मृतक कारपेंटर का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। वहीं घटना की जांच में जुट गई है।