किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज पुलिस ने बीती रात 8 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगामा मलानदिघी गांव वार्ड संख्या 06 के आदिवासी टोला में शराब निर्माण होने की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार अपने दलबल के साथ बंगामा मलानदिघी आदिवासी टोला में छापामारी अभियान चलाए।

जहां से एक युवक को 8 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार भी किया गया।वहीं इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया ।

जहां पुलिस बल के द्वारा लगभग 100 लीटर कच्चा जावा को विनिष्ट किया गया है एव साथ ही साथ एक युवक सोमाय हांसदा पिता सत्य नारायण हांसदा बंगामा मलानदिघी गांव निवासी को गिरफ्तार कर मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजने का कार्य बहादुरगंज पुलिस के माध्यम से किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *