बिहार : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित कुल आठ फिल्मी हस्तियों पर मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद हुआ दर्ज

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मुश्किल बढ़ने वाली है ।मालूम हो कि बिहार के मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में दीपिका पादुकोण सहित 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है । मुजफ़्फ़र पुर कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के द्वारा यह परिवाद दायर किया गया है ।

अधिवक्ता श्री ओझा ने बताया कि मुंबई के कोको चाइनीस रेस्टोरेंट में 28 October 2017 को एक पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने एवं ड्रग्स का लेन देन करने के आरोप में उन्होंने यह मुकदमा दर्ज कराया है ।

बुधवार को मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दीपिका पादुकोण उनके मैनेजर करिश्मा प्रकाश, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा , सारा अली खान, जया शाह, और श्रुति मोदी के साथ फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर ड्रग्स का कारोबार करने के आरोप में केस दर्ज किया कराया है ।जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने मुकदमे कि सुनाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की है ।मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद भी सलमान खान , करण जौहर सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था ।

मालूम हो कि दीपिका पादुकोण का ड्रग्स चैट सामने आने के बाद एनसीबी उन्हें समन भेजने वाली है वहीं अभी तक पूरे मामले पर दीपिका पादुकोण की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।