किशनगंज :Plurals की हुईं बैठक ,जिले के सभी विधान सभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी

बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज/संवादाता

किशनगंज plurals पार्टी की बैठक आयोजित की गई ।मालूम हो कि  जिला प्रभारी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में प्रमंडलीय पदाधिकारी श्री आनंद वर्धन एवं  पब्लिक इश्यूज के असिस्टेंट सेक्रेटरी श्री सुभाष कुमार मौजूद रहें । बैठक में जिले  के सभी डोमेन के सभी प्रखंडों के सक्रीय सदस्य भी मौजूद रहे और आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है ।

बैठक में  श्री आनन्द बर्धन जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में कार्यो को करने के लिए दिशा निर्देश दिया है साथ ही पार्टी की मुख्य विचारों पर चर्चा की गई है ।

मालूम हो कि plurals जिले की चारों विधान सभा सीट पर चुनाव लडेगी जिसे लेकर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश नेताओ के द्वारा दिया गया है ।उक्त जानकारी आईटी सेल के जिला प्रभारी विश्वजीत कर्मकार के द्वारा दी गई ।