झारखंड : पिटीआई के ब्यूरो चीफ ने की आत्महत्या ,पत्रकारों में शोक की लहर

झारखंड/रांची

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समाचार एजेंसी पीटीआई के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने आत्महत्या कर ली है। रामानुजम ने रांची स्थित अपने आवास में सुसाइड किया। करीबियों के मुताबिक हाल के दिनों में काम काज को लेकर वो तनाव में रहते थे ।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रांची के वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे एक नेक दिल इंसान थे, उनकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है। श्री रमानुजम के निधन के बाद पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है ।