Tag: निधन

  • बंगाल :फांसीदेवा से माकपा के पूर्व विधायक प्रकाश मिंज का निधन

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    फांसीदेवा के सीपीआईएम (माकपा) के पूर्व विधायक 65 वर्षीय प्रकाश मिंज का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। शनिवार को खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के डुमरिया नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया । माकपा कार्यकर्ता व लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस संबंध में माकपा के युवा नेता राजा दास ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लीवर के इंफेक्शन की वजह से उनका निधन हो गया।






    वे सीपीआईएम के चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने सत्ता के दौरान हमेशा गरीब व किसानों की आवाज को बुलंद किया था। वह हमेशा पार्टी में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते थे।आज किसी ने नहीं सोचा था कि हमलोग को ऐसे छोड़कर चले जायेंगे। उनके निधन से सीपीआईएम कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • कटिहार : मंत्री विनोद सिंह का शव देर शाम दिल्ली से पहुंचेगा पटना

    विनोद सिंह के निधन से क्षेत्र में उमड़ा शोक

    मंत्री विनोद सिंह का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति -तार किशोर प्रसाद

    कटिहार /रितेश रंजन

    बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली के मेदांता अस्पता में निधन हो गया ,विनोद सिंह कटिहार ज़िले के प्राणपुर विधानसभा से बीजेपी के विधायक थे और लगातार तीन बार उन्होंने प्राणपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था ।

    ब्रेन हेमरेज के कारण बीते महीने से वो इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे वो बिहार सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री भी रह चुके है उनकी दो बेटी है युवा और तेजतर्रार मंत्री विनोद सिंह एक कुशल व्यक्ता भी थे इस बार उनकी पत्नी निशा सिंह को प्राणपुर विधानसभा से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया था उनके निधन पर कई राजनीतिक दिग्गज ने शौक जताया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बतलाया ।

    बीजेपी के वरिष्ट नेता सह विधायक तार किशोर प्रसाद ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देर शाम तक उनका शव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली से पटना पहुचेगा। साथ ही बताया कि पार्टी स्तर पर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है । श्री सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है वहीं शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त करने सभी लोग आवास पर पहुंच रहे है।

  • बिहार :बीजेपी विधायक सह मंत्री विनोद सिंह का निधन ,नेताओ ने जताया शोक

    बिहार /डेस्क

    बिहार के पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का आज बीमारी के बाद निधन हो गया ।मालूम हो कि दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली ।बता दे कि कटिहार के प्राणपुर विधानसभा से श्री सिंह विधायक थे और तीन बार से लगातार वो जीत रहे है ।

    गौरतलब हो कि पिछले महीने उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहा आज उनका निधन हो गया । श्री सिंह के निधन की खबर सुन कर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और समर्थक शोक में डूबे हुए है ।

    मालूम हो कि इस बार खराब तबियत के कारण बीजेपी ने उनकी पत्नी निशा सिंह को प्रत्याशी बनाया है । श्री सिंह के निधन पर मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है साथ ही स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे, उप मुख्य मंत्री श्री सुशील मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित अन्य नेताओ ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है ।

  • बिहार :कटिहार के लाल की असम में हृदय गति रुकने से मौत,पार्थिव शरीर लाया गया घर , नम आंखों से दी गई विदाई

    कटिहार/रितेश रंजन

    असम में सैनिक के पद पर था तैनात ,राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से पार्थिव शरीर कटिहार लाया गया, कटिहार के कुर्सेला में होगा अंतिम संस्कार

    असम के अरुणाचल में पहाड़ी इलाके में कार्यरत सैनिक राहुल कुमार सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिसका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे आज राजधानी ट्रेन से कटिहार लाया गया। जहां कुर्सेला इनके गांव में ही इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    जानकारी अनुसार 2015 में राहुल कुमार सिंह में सेना में भर्ती हुए थे। इसके पश्चात इन्हें असम के पहाड़ी इलाके पर ड्यूटी पर तैनात किया गया था। जहां इनकी हृदय गति रुकने से इनकी मौत हो गई। राहुल के मौत के बाद उनके पैतृक गांव में मातम का माहौल छा गया है।

    गुरुवार को जैसे ही राहुल सिंह का पार्थिव शरीर ट्रेन से कटिहार स्टेशन पर उतारा गया। उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सभी की आंखें नम हो गए। वही उनके पार्थिव शरीर को लाने वाले सेना का जवान सुशील कुमार ने बताया कि राहुल कुमार सिंह 14 राजपूताना बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत है।

    28 सितंबर को रात 2 बजे उनका तबीयत खराब हुआ और सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्होंने पेरासिटामोल दवाई खाया। जिसके बाद वह ठीक हो गए। नायक सूबेदार सुशील कुमार ने बताया कि 29 सितंबर को वह सुबह नहाकर अपने कैंप में आए और उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इधर कटिहार में पार्थिक शरीर पहुंचने के बाद कई लोग शहीद राहुल कुमार सिंह को देखने के लिए पहुंचे और शहीद राहुल सिंह के नाम पर नारे भी लगाए गए। कटिहार रेलवे स्टेशन से सेना के वाहन में उनके पार्थिव शरीर को रखकर उनके पैतृक गांव ले जाया गया।

  • देश : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अगड़ी का निधन , पीएम ने शोक संवेदना व्यक्त किया

    देश/डेस्क

    बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अगड़ी का निधन इलाज के दौरान हो गया ।मालूम हो कि 65 वर्षीय स्व अगड़ी कोरोना संक्रमित थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था ।कर्नाटका से आने वाले श्री अगड़ी के निधन पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कर्नाटका में श्री अगड़ी के द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा सराहनीय कार्य किया गया साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।

  • बिहार :नहीं रहे समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    राजद के वरिष्ट नेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया ।74 वर्षीय श्री सिंह के निधन से राजनीति में समाजवाद के युग का अंत हो गया है ।उनके निधन पर लालू प्रसाद यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके शोक संदेश से ही पता चलता है कि लालू यादव के कितने करीबी थे ।

    मालूम हो कि 2 दिन पूर्व ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिख कर राजद से इस्तीफा देने कि उन्होंने घोषणा की थी ।लेकिन लालू प्रसाद ने उनके इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया था। लोहियावादी श्री सिंह आपातकाल के दौरान कई बार जेल गए और उसी दौरान लालू प्रसाद यादव से उनकी ऐसी मित्रता हुई कि पिछले 32 वर्षों से दोनों एक साथ थे ।

    लालू यादव ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि में निशब्द हूं ,आप बहुत याद आएंगे ।

    श्री सिंह के निधन पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह ,बिहार के सीएम नीतीश कुमार ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ,सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है ।

    अपने सादगी पूर्ण जीवन और बेबाक बोल के लिए प्रसिद्ध श्री रघुवंश सिंह के निधन से ना सिर्फ राजनैतिक हस्तियां बल्कि आम जनमानस भी दुखी है क्योंकि श्री सिंह कि एक ईमानदार नेता के रूप में होती रही है ।

  • देश :पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी का निधन ,पूरे देश में शोक की लहर

    राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद , पीएम श्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख ,कहा देश के लिए अपूर्णीय क्षति

    देश/डेस्क

    पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी का आज इलाज के दौरान निधन हो गया ।मालूम हो कि श्री मुखर्जी कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के आर्मी अस्पताल में चल रहा था ।श्री मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी हुई थी और विगत कई दिनों से कोमा में थे ।

    आज देर शाम उनके पुत्र श्री अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी ।श्री मुखर्जी के निधन की सूचना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है ।राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने श्री मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है साथ ही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।

    वहीं प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने साथ उनकी पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है ।पीएम ने अपने संदेश में कहा कि भारत, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोकाकुल है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है ।श्री मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है ।

  • उत्तरप्रदेश :पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का कोरोना की वजह से हुआ निधन

    देश/डेस्क

    भारतीय क्रिकेट टीम  के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान  का दिल का दौरा पड़ने से 73 साल की उम्र में निधन हो गया है । चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव थे । जिसके बाद इस पूर्व क्रिकेटर को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फिर उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां आज ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया ।मालूम हो कि 12 जुलाई से वो अस्पताल में भर्ती थे ।

    बताया जा रहा है लगभग 5 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट आया और फिर उनका निधन हो गया. श्री चौहान के निधन कि सूचना के बाद प्रधान मंत्री श्री नरेन्द मोदी ने दुख जताया है ।पीएम ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने यूपी में भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। मैं उनके निधन से दुखी हूँ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना । वहीं मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है और उन्होंने कहा कि वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा।

  • झारखंड : पिटीआई के ब्यूरो चीफ ने की आत्महत्या ,पत्रकारों में शोक की लहर

    झारखंड/रांची

    समाचार एजेंसी पीटीआई के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने आत्महत्या कर ली है। रामानुजम ने रांची स्थित अपने आवास में सुसाइड किया। करीबियों के मुताबिक हाल के दिनों में काम काज को लेकर वो तनाव में रहते थे ।

    पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रांची के वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे एक नेक दिल इंसान थे, उनकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है। श्री रमानुजम के निधन के बाद पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है ।

  • देश : नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली उर्फ जगदीप

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    बॉलिवुड के मशहूर ऐक्‍टर, कमीडियन जगदीप का बुधवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कई बीमारियों से पीड़ित थे। गुरुवार की सुबह उन्‍हें सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा।

    बता दें, जगदीप का पूरा नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। जगदीप ने लगभग 400 फिल्मों में काम किया है ।उनकी कई फिल्में जिनमे एक शोले भी है काफी मशहूर हुई है ।सूरमा भोपाली के नाम से फिल्मी दुनिया में मशहूर इस कलाकार के निधन पर बॉलवुड में शोक पसर गया है ।फिल्म अभिनेता अजय देवगन ,जॉनी लीवर सहित अन्य अभिनेता अभिनेत्रियों ने शोक व्यक्त किया है ।