किशनगंज : कोरोना के नए मामले मिलने के बाद मचा हड़कंप ।एसडीओ कार्यालय एवं एमजीएम प्रशासनिक भवन को किया गया सील

किशनगंज/अब्दुल करीम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज में कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है ।मालूम हो कि जिले में अब तक 198 पॉजिटिव केस मिले है ।मालूम हो कि विगत 3 दिनों से जिले में लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे है ।मालूम हो कि

एमजीएम मेडिकल के तीन स्टाफ सहित अनुमंड कार्यालय कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अनुमंडल कार्यालय को सील कर दिया गया है वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन को भी सील किया गया है ।

बीमारी से एक 70 वर्षीय मरीज की मौत भी हो गई है जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के रूईधासा ,सौदागर पट्टी, धर्म गंज के उन क्षेत्रों को कंटेंटमैंट जोन घोषित किया गया है जो की मरीज के घर की चौहदी में आते है । डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने कंटेंटमैंट जोन को सील कर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को सेनिटाइज्ड करने का निर्देश दिया गया है ।शहर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से लोगो में हड़कंप मच गया है ।