किशनगंज : मास्क नही पहनने वालो पर पुलिस हुई सख्त ।जम कर लगाया क्लास

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर गुरुवार की अहले सुबह से ही बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार सहित अन्य चौक चौराहों पर बिना फेस मास्क लगाए चलने वाले लोगों पर सख्ती बरतनी प्रारम्भ कर दी है।इसी कड़ी में गुरुवार के दिन सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद एवम थाना में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के माध्यम से माइकिंग कर जहां आमजनो को फेस मास्क लगाकर ही घरों से निकलने की अपील की तो वहीं सडकों पर बिना फेस मास्क लगाए वाहन दौड़ा रहे मनचलों की भी जमकर क्लास लगाई।

जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर लगातार बढ़ रहे कोविड19 के मरीजों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए आमजनो की सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी लोगों को फेसमास्क लगाकर ही घरों से निकलने के लिए कहा गया है ताकि फैल रहे इस भयानक महामारी के प्रकोप से आमजन अपने आप को सुरक्षित कर सके एवम एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके।इसी कड़ी में गुरुवार के दिन बहादुरगंज पुलिस के माध्यम से जगह जगह चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को फेस मास्क पहनने के लिए अपील भी किया गया।