भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन की राज्य स्तरीय वर्चुअल मीटिंग में लिए गए कई निर्णय

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन बिहार प्रदेश की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गयी। प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किशनगंज जिलाध्यक्ष सहित सभी जिला अध्यक्षों ,प्रखंड अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की। जिसमे किशनगंज जिलाध्यक्ष चंचल मुखर्जी भी रुईधासा स्थित कार्यालय से वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।







बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कर रहे थे। जिसमे सभी जिलाध्यक्षों ने अपने अपने जिले का विस्तार पंचायत स्तर तक करने को कहा।किशनगंज के जिलाध्यक्ष चंचल मुखर्जी ने कहा कि बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें मजदूरों को सरकार की ओर से मिलने वाले सहायता का लाभ लाभुक तक पहुचे इसके लिए श्रम विभाग से समन्वय स्थापित कर मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा लाभ उक्त संगठन दिला सके इसपर विशेष जोड़ दिया गया है।साथ ही मजदूरों की समस्याओं के निदान व सरकार की योजनाओं का बारे में भी बताया जाएगा।






वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सह, राजन सिह,प्रदेश सचिव प्रियरंजन जी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पटना जिलाध्यक्ष, राणा प्रताप सिंह,सारण जिलाध्यक्ष मिथलेश सिह,गया जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार,पूर्णिया जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, खगड़िया जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार,अररिया से संतोष कुमार विश्वास,बेगूसराय जिलाध्यक्ष शिवजी कुमार,मधुबनी से अनवर परवेज,जमुई जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार गौरव, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिह आदि शामिल हुए।






आज की अन्य खबरें पढ़े :