उत्तरप्रदेश पुलिस ने धर्मांतरण के बड़े रैकेट का किया खुलासा,1 हजार से अधिक हिन्दुओं का किया गया धर्मांतरण ,प्रलोभन देकर बनाया जाता था मुस्लिम

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज धर्मांतरण के बड़े रैकेट का खुलासा किया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दिल्ली के जामिया नगर से उमर गौतम और जहांगीर आलम को गिरफ़्तार किया है. इन दोनों ने मिलकर 1000 से भी अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है ।पुलिस के मुताबिक इनके निशाने पर मुक बधिर बच्चे और गरीब तबके के हिन्दू रहते थे।जिन्हे नौकरी और शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जाता था ।






गौरतलब हो कि चर्च द्वारा बड़े पैमाने पर हिन्दू समुदाय के धर्मांतरण का मामला उजागर होता रहा है ।देश के कई राज्यो में चर्च द्वारा विदेशी फंडिंग की मदद से धर्मांतरण के मामले सामने आए है ,लेकिन मुस्लिम संगठनों द्वारा भी धर्मांतरण का खेल देश में खेला जा रहा है ,जाकिर नाईक के पीस फाउंडेशन के बाद यह पहला मामला उजागर हुआ है ।धर्मांतरण का यह पूरा खेल इस्लामिक दावा सेंटर द्वारा खेला जा रहा था ।गिरफ्तार आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण का रैकेट चलाया जा रहा था ।

उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया की नोएडा में संचालित हो रहे मूक बधिर स्कूल के डेढ़ दर्जन बच्चों का भी धर्मांतरण हुआ. इस मामले में लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई.श्री कुमार ने कहा कि धर्मांतरण के इस खेल में ISI द्वारा फंडिंग की जाती थी साथ ही पूछताछ मे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं ।धर्मांतरण का मामला उजागर होने के बाद   उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि धर्म परिवर्तन की घटनाएं संविधान के खिलाफ हैं, क़ानून के खिलाफ हैं।उन्होने कहा ATS ने कार्रवाई करते हुए एक गिरोह को पकड़ा है। किस प्रकार से फंडिंग हो रही है, इसकी जांच हो रही है ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :