नशा मुक्ति के प्रति खोरीबाड़ी पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

आजकल के युवाओं को नशे की लत लग चुकी है। बीड़ी, सिगरेट, शराब से लेकर स्मैक, गांजा आदि ऐसे तमाम नशे 15 साल की उम्र से 26 साल की उम्र के युवा कर रहे हैं। ऐसे में उन युवाओं को कल के भविष्य को बचाने के लिए खोरीबाड़ी पुलिस ने नशा मुक्त करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। इसी कड़ी में सोमवार को खोरीबाड़ी पुलिस ने नशे के प्रति जागरूक करने के लिए मदनजोत प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन कर युवाओं को जागरूक किया।






जिसमें युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया । इस संबंध में खोरीबाड़ी थानाध्यक्ष सुमन कल्याण ने बताया सभी लोगों को नशा के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया और नशे को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर खोरीबाड़ी थानाध्यक्ष सुमन कल्याण, एसएसबी की41 वीं वाहिनी के सहायक कमाडेंट रवि तेजा, मदनजोत इंस्पेक्टर रवि कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *