भारत : कोरोना के 60 हजार से अधिक नए मरीज मिले,1647 की हुईं मौत

दिल्ली :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को बताया गया कि देश में COVID19 के 60,753 नए मरीज मिले हैं । जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 पहुंच चुकी है।वहीं बीते 24 घंटो में 1,647 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,85,137 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटो में 97,743 लोगो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है ।जिसके बाद  कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,86,78,390 हो गई है।वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,60,019 है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,00,085 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,23,88,783 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :