बंगाल :सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करने कोलकाता पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,बंगाल के किसान नीतियों पर सरकार से खुल कर करे बात

कोलकाता : किसान नेता राकेश टिकैत आज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे ।सीएम से मुलाकात के लिए वो कोलकाता पहुंच चुके है और तीन बजे मुलाकात का समय निर्धारित है ।उससे पहले उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा की वो संगठन के लोगों से भी मिलेंगे और किसानों की बेहतरी के साथ कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।उन्होंने कहा तीन कानूनों पर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने के लिए कहेंगे।साथ ही कहा कि खेती और स्वास्थ्य पर बात होगी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






बता दे कि विधान सभा चुनावो में किसान नेता टिकैत ने तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया था और बंगाल में उन्होंने घूम घूम कर बीजेपी का विरोध किया था ।टिकैत ने कहा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग तरह के कार्यक्रम हैं। वहां गन्ना किसानों को भुगतान की दिक्कत रहती है। वहां की चीनी मिलों पर करीब 15,000 करोड़ रुपये सरकारों का बकाया है। वहां भी MSP पर खरीद नहीं होती।

टिकैत ने कहा बिजली सबसे महंगी उत्तर प्रदेश में है।और आगामी विधान सभा चुनाव में लोग सवाल करेंगे ।टिकैत ने कहा कि बंगाल के किसान नीतियों पर सरकारों से खुलकर बात करें।उन्होने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में 12 साल से हर महीने DC के साथ बैठक होती है, सारे अधिकारी आते हैं। यह हर ज़िले में लागू हो। DM को निर्देश दिया जाए कि हर महीने किसानों और यूनियन के लोगों से वहां के मुद्दों पर बैठकर बातचीत करें ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :