बंगाल :भाजपा की ओर से चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार समेत विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों के नेता अपने स्तर से कुछ ना कुछ कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को माटिगाड़ा -नक्सलबाड़ी भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) युवा मोर्चा नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम व लोगों को इसके संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना संक्रमित घरों व विभिन्न स्थानों में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। इस संबंध में भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने देश के विभिन्न राज्यों के साथ पूरे उत्तर बंगाल सहित नक्सलबाड़ी क्षेत्र भी अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना अपना पैर तेजी से पसार चुका है।






जिससे लोगों में कोरोना का डर देखा जा रहा है ,लेकिन लोगों को कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है।इसके लिए लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी का पालन व भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा। उन्होंने कहा नक्सलबाड़ी में भी रोजाना कोरोना मरीज पाये जा रहे हैं। इसी को देखते हुए भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल युवा मोर्चा की ओर से बड़ामनीराम जोत , किलाराम जोत सहित विभिन्न स्थानों में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया, ताकि कोरोना और लोगों को संक्रमित ना करें और लोगों को कोरोना का प्रकोप से बचाया जा सकें। साथ ही मौके पर लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक आनंदमय बर्मन के अलावा भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंगलू राय, महासचिव टीकाराम दहाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :